Sankalp Academy Kidwai Nagar

Sankalp Academy Kidwai Nagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sankalp Academy Kidwai Nagar, Specialty School, 37 D behind hanuman mandir second gali kidwai nagar, Kanpur.

भारत को जल्द ही आसमान में उड़ती कारें  देखना कोई फैंटेसी नहीं रहेगा  यह जल्द ही साकार होने वाला है ।और सपने को साकार करने...
06/10/2021

भारत को जल्द ही आसमान में उड़ती कारें देखना कोई फैंटेसी नहीं रहेगा
यह जल्द ही साकार होने वाला है ।

और सपने को साकार करने का क्रेडिट अगर किसी को जाता है वह #मुहम्मद_फुरकान_शोएब और उनकी टेक्निकल टीम को जाता है ....

एशिया की पहली फ्लाईंग कार की निर्माता कम्पनी Aeromobility (चेन्नई) के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर फुरकान शोएब ने एयरनॉटिकल में इंजीनियरिंग की थी
और वह भारत के वन ऑफ सर्टिफाइड UAV पायलट हैं !

Sankalp academy
Kidwai nagar
Kanpur

29/09/2021

#हाइपरसोनिक मिसाइल

भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा चौथा देश बन गया है जिसने खुद की हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी विकसित कर इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन डीआरडीओ ने सोमवार को सुबह 11:03 बजे पर अब्दुल कलाम द्वीप से इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
इस मिसाइल की खासियत यह है कि यह हवा में आवाज की गति से 6 गुना ज्यादा तेज रफ्तार से दूरी को तय कर सकता है यानी कि दुश्मन देश एयर डिफेंस सिस्टम को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। सीधे शब्दों में कहे जाए तो भारत के पास अब बिना विदेशी मदद के हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलपमेंट करने की क्षमता हो गई है। अगले 5 सालों में भारत क्रेन जेट इंजन के साथ हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर सकता है।
एसपीडीबी के सफल परीक्षण से भारत को अगली जनरेशन की हाइपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस 2 तैयार करने में मदद मिलेगी। फिलहाल इसे डीआरडीओ और रूस की एजेंसी या मिलकर डेवलप कर रहे हैं।
आज के इस परीक्षण से देश के तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इससे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी मल्टी रियल और हाइपरसोनिक व्हीकल्स के डेवलपमेंट का रास्ता खुलेगा। भारत को उन चुनिंदा देशों के क्लब में ला दिया है जो ऐसे टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मिसाइल की खासियत यह है कि यह स्क्रैमजेट एयरक्राफ्ट अपने साथ लॉन्ग रेंज और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलें ले जा सकता है। आवाज से 6 गुना
ज्यादा तेज रफ्तार का मतलब इससे दुनिया के किसी भी कोने में दुश्मन के ठिकानों को घंटे भर के भीतर में निशाना बनाया जा सकता है। आम मिसाइलें बैलेस्टिक ट्रेज़री फॉलो करती हैं। इसका मतलब है कि उनके रास्ते को आसान से ट्रैक किया जा सकता है। इससे दुश्मन को तैयारी और काउंटर अटैक का मौका मिलता है जबकि हाइपरसोनिक वेपन सिस्टम कोई तयशुदा रास्ते पर नहीं चलता इसके कारण दुश्मन को कभी अंदाजा

भी नहीं लगेगा कि उसका रास्ता क्या है। स्पीड इतनी तेज है कि टारगेट को पता भी नहीं चलेगा यानी एयर डिफेंस सिस्टम इसके आगे परास्त हो जाएगा।
हाइपरसोनिक मिसाइल वह मिसाइलें होती हैं जो आवाज की रफ्तार से 5 गुना तक ज्यादा तेज चलती है। यह दो प्रकार की होती है पहेली हाइपर सोनिक क्रूज मिसाइल और दूसरी हाइपरसोनिक लाइट व्हीकल एमिशन। ये मिसाइलें दुनिया में कहीं भी मौजूद अपने टारगेट को ध्वस्त कर सकती हैं।

संकल्प एकेडमी का नया पता हनुमान मन्दिर के पीछेज्ञान पीठ विद्यायल के सामने डी ब्लॉक किदवई नगर
01/09/2021

संकल्प एकेडमी का नया पता
हनुमान मन्दिर के पीछे
ज्ञान पीठ विद्यायल के सामने
डी ब्लॉक किदवई नगर

प्रिय छात्र एवम् छात्राओं अब कर्रही (कानपुर)में भी सामान्य अध्य्यन के नये बैच सुरू कर रहा हूं।
17/06/2021

प्रिय छात्र एवम् छात्राओं अब कर्रही (कानपुर)में भी सामान्य अध्य्यन के नये बैच सुरू कर रहा हूं।

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के नये बैच स्टार्ट।
26/02/2021

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के नये बैच स्टार्ट।

01/02/2021

#बजट
वर्ष 2020-21

इंश्योरेंस सेक्टर में FDI को बढ़ावा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब इंश्योरेंस क्षेत्र में 74 फीसदी तक FDI हो सकेगी, पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी. इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टार्ट अप कंपनियों के लिए ऐलान किया. इसके तहत करीब एक फीसदी कंपनियों को बिना किसी रोक-टोक के शुरुआत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि विनिवेश के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, कई कंपनियों की प्रक्रिया इस साल पूरी हो जाएगी. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि इसी वर्ष LIC के आईपीओ को बाजार में लाया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में गैस पाइपलाइन योजना का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया किया कि उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा, अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी गई. जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत की जाएगी.

बिजली क्षेत्र के लिए निर्मला के बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बिजली क्षेत्र के लिए भी ऐलान किया गया. सरकार की ओर से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्कीम लॉन्च की जा रही है, जो देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम करेगा. सरकार की ओर से हाइड्रोजन प्लांट बनाने का भी ऐलान किया गया है. बिजली क्षेत्र में PPP मॉडल के तहत कई प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा.

भारत में मर्चेंट शिप्स को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा, शुरू में इसके लिए 1624 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा गुजरात में मौजूद प्लांट के जरिए शिप को रिसाइकल करने पर काम किया जाएगा.

रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार हो गई है. कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का बजट रेलवे को दिया गया है. भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा. इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी. अब मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है. कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया.

बंगाल समेत कई चुनावी राज्यों के लिए ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट (1.03 लाख करोड़), इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे. केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे, मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का ऐलान. पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का ऐलान. वित्त मंत्री ने असम में अगले तीन साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर का ऐलान किया.

टेक्स्टाइल पार्क के लिए बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बजट भाषण में बताया गया कि देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे, ताकि इस क्षेत्र में भारत एक्सपोर्ट करने वाला देश बने. ये पार्क तीन साल में तैयार किए जाएंगे. वित्त मंत्री की ओर से डेवलेपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट (DFI) बनाने का ऐलान किया गया, जिसमें तीन साल के भीतर 5 लाख करोड़ रुपये के उधारी प्रोजेक्ट हों.

बजट में ऐलान किया गया है कि रेलवे, NHAI, एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास अब कई प्रोजेक्ट को अपने लेवल पर पास करने की ताकत होगी. वित्त मंत्री ने पूजीगंत व्यय के लिए 5 लाख कोरड़ से अधिक के बजट का ऐलान किया. ये ऐलान पिछले बजट से 30 फीसदी अधिक है. इससे अतिरिक्त राज्य और स्वतंत्र बॉडी को दो लाख करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे.

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान किया. सरकार की ओर से 64180 करोड़ रुपये इसके लिए दिए गए हैं और स्वास्थ्य के बजट को बढ़ाया गया है. इसी के साथ सरकार की ओर से WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लॉन्च किया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया. जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसी के साथ वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का ऐलान किया गया है.

निर्मला सीतारमण की ओर से कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया गया. वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया गया है.

मुश्किल वक्त में है ग्लोबल इकॉनोमी: निर्मला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट डिजिटल बजट है, ये ऐसे वक्त में आ रहा है जब देश की जीडीपी लगातार दो बार माइनस में गई है, लेकिन ये ग्लोबल इकोनमी के साथ ऐसा ही हुआ है. साल 2021 ऐतिहासिक साल होने जा रहा है, जिसपर देश की नजर है. मुश्किल के इस वक्त में भी मोदी सरकार का फोकस किसानों की आय दोगुनी करने, विकास की रफ्तार को बढ़ाने और आम लोगों को सहायता पहुंचाने पर है.

कोरोना काल में आए पांच मिनी बजट:

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत पैकेज, कई योजनाओं को कोरोना काल में देश के सामने लाया गया. ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार को आगे बढ़ाया जा सके. आत्मनिर्भर भारत पैकेज में कुल 27.1 लाख करोड़ रुपये की मदद जारी की गई. ये सभी पांच मिनी बजट के समान थी.

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू l

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट को पेश कर रही हैं. इस दौरान विपक्ष के सांसदों द्वारा लगातार नारेबाजी भी की जा रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछला साल देश के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा, ऐसे में ये बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब काफी संकट है. कोरोना काल के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को गैस, राशन की व्यवस्था दी गई.

संकल्प एकेडमी
किदवई नगर
कानपुर

UPSC NEW SYLLABUS
25/01/2021

UPSC NEW SYLLABUS

16/12/2020

UP POLICE AND LEKHPAL NEW BATCH AT KIDWAI NAGAR
MORNING 9:30 TO 11:30 AM
EVENING 6 TO 8PM
MATH, REASONING,GS, HINDI

14/11/2020

आप सभी को और आपके परिवार को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

31/10/2020

सामान्य अध्ययन के नये बैच सोमवार से किदवई नगर में प्रारम्भ हो रहे है।
समय प्रात: 7:30 से 9
8081064921

14/10/2020

जो भी स्टूडेंट किदवई नगर में सामान्य अध्यन (GS) के नये बैच पढ़ना चाहते हो वो सम्पर्क करे
8081064921
8090624636
वसीम सर

14/10/2020

जो भी स्टूडेंट काकादेव में सामान्य अध्यन (GS) के नये बैच पढ़ना चाहते हो वो सम्पर्क करे
8081064921
8090624636
वसीम सर

Address

37 D Behind Hanuman Mandir Second Gali Kidwai Nagar
Kanpur
208011

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 8pm

Telephone

8081064921

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sankalp Academy Kidwai Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share