Education group point

Education group point Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Education group point, Education, Kanpur.

08/10/2022
23/08/2022
28/03/2022

ये हैं दुनिया की 10 रहस्यम जगह

1- सांपों का द्वीप, ब्राजीलश्र-सांपों द्वारा शासित ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ द्वीप ब्राजील में स्थित है। इस द्वीप पर सांपों की भरमार है। यहां प्रति तीन फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाएंगे। इसके पीछे क्या रहस्य है, ये आज तक कोई नहीं जान पाया है।
2- दनाकिल रेगिस्तान, इथोपिया-इथेपिया में स्थित दनाकिल रेगिस्तान की गर्मी धरती पर नर्क की आग का अहसास कराती है। दुनिया में कुछ महीनों के अंतराल में मौसम बदलता रहता है। कभी सर्दी होती है तो कभी गर्मी, लेकिन इस जगह पर पूरे साल न्यूनतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहता है। कभी-कभी तो पारा 145 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच जाता है। यहां पड़ने वाली इस गर्मी के कारण इस जगह को 'क्रुअलेस्ट प्लेस ऑन अर्थ' भी कहा जाता है
3-डेथ वैली, अमेरिका-इस जगह को भी, यहां पड़ने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है। यहां पर भी तापमान 130 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां पर साल 1913 में रिकॉर्ड 134.06 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया था। यहां साल में औसत वर्षा मात्र 5 सेमी. के लगभग ही होती है। यहां पानी के निशान तक नहीं हैं। इसे दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में माना जाता है, जहां किसी का भी रह पाना नामुमकिन है।
4- चोलुला का ग्रेट पिरामिड-यह पिरामिड मैक्सिको में स्थित है। इसकी रहस्यमयी बात ये है की आज तक किसी को पता ही नहीं कि इसे किसने और क्‍यों बनवाई है। इसका कोई इतिहास ही नहीं है। यह पिरामिड मंदिर के जैसा है। इसमें सीढ़ियां भी हैं चढ़ने के लिए। दुनिया के जितने भी बड़े ‘पिरामिड’ हैं उसमे से एक ये भी है।
5- बरमूडा ट्रायंगल- बरमूडा ट्रायंगल को दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह माना जाता है। इसके ऊपर कई मूवी भी बन चुकी है। यहां पर गुरुत्वाकर्षण बहुत ज्यादा है। इसके ऊपर से अगर कोई चीज गुजरती है, तो उसे यह ट्रायंगल अपने आगोश में ले लेता है। ऐसा माना जाता है कि “बरमूडा” हर वस्तु को निगल जाता है। यह ट्रायंगल तीन जगहों के बीच में है, जिसके कारण इसे बरमूडा ट्रायंगल कहा जाता है।
6- ब्लड फॉल-यह जगह अंटार्टिका में स्थित है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर आयरन की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, जिसके कारण इस फॉल से गिरने वाले पानी का रंग खून की तरह लाल होता है। लेकिन फिर भी वैज्ञानिक अपनी बात पर ही 100 % कन्फर्म नहीं है।
7-केन क्रिस्टल्स-केन क्रिस्टल्स कोलम्बिया में स्थित एक जगह है जहां पर सिर्फ गर्मी में पानी लाल रंग का हो जाता है। यहां पर बहुत से अजीबोगरीब पेड़- पौधे भी पाए जाते हैं। यहां मिलने वाले पौधे किसी भी दूसरी जगह पर नहीं मिलते हैं।
8-डेड सी (dead sea)-जॉर्डन में मौजूद डेड सी के नाम से जाना जाने वाला यह एक ऐसा समुद्र है, जिसमें कोई तैर नहीं पाता है। जैसे ही कोई व्‍यक्ति इसमें तैरने के लिए जाता है वो अपने आप ऊपर की ओर आ जाता है। इसमें ‘नमक’ बहुत ज्यादा पाया जाता है। जिसके वजह से इसमें कोई भी जलीय जंतु नहीं रहते हैं। इसमें बस कुछ बैक्टरियां ही पाए जाते हैं। आप ये पानी पी भी नहीं पाएंगे।
9- द नाजका लाइन्स-यह द नाजका लाइन्स पेरू में स्थित है। यहां पर कुछ ऐसी लाइन खींची गई हैं, जिसे आप देखेंगे तो कभी मनुष्य , कभी कोई जीव या कभी कुछ और दिखाई देगा। इसमें एक हैरानी की बात तो ये है की इसको अगर आप पास जाकर देखेंगे तो कुछ भी दिखाई नहीं देगा। क्योंकि यह सिर्फ ऊंचाई से दिखाई देता है।
10- जैकब वेल-जैकब वेल काफी रहस्यमयी जगह है। यहां पर अब तक 100 से ज्यादा लोग गायब हो चुके हैं। लेकिन आप जानकर हैरान होंगे की इतने लोगों के गायब होने या मरने के बाद भी यहां पर लोग घूमने और नहाने जाते हैं। इसमें नहाते समय ही पता नहीं लोग कभी-कभी गायब हो जाते हैं। हमेशा कोई गायब नहीं होता है। इसमें लोग गायब क्यों और कैसे एवं कब हो जाते हैं। अभी तक पता नहीं चला पाया है। यह जगह ‘विम्ब्ली’ अमेरिका में है।

Address

Kanpur
208020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education group point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category