05/09/2025
कंपनिया कर रही है चालाकी, आप भी हो सकते है ठगी का शिकार, दरअसल आपको पता है सरकार ने GST के दो स्लैब खत्म कर दिए है और हमारी रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती हो जाएगी लेकिन कंपनियां बहुत चालाकी कर रही है जैसे कि पहले सीमेंट का एक बैग 400-500 के बीच का था और सरकार ने उस पर GST 28% से घटा कर 18% करदिया यानी कि 10% कम। तो हमें वो सीमेंट का एक बैग 40-50 रुपए सस्ता मिलना चाहिए। लेकिन सीमेंट बनाने वाली कंपनियों ने क्या किया ये GST का नया सिस्टम लागू होने से पहले एक बैग का दाम 50 रुपए बढ़ा दिया और जब GST के नए रेट लागू होंगे उस समय फिर से 50 रुपए कम कर देंगे मतलब कि हमें वो बैग अभी वाले रेट में ही मिलेगा। दोस्तों इस चीज के खिलाफ आवाज उठाइए ताकि सरकार तक ये बात पहुंचे और सरकार सभी कंपनियों पर निगरानी रख सके और हमें महंगाई से कुछ तो राहत मिल सके। वरना इस GST स्लैब खत्म होने का सीधा सीधा फायदा कंपनियों को होगा। आम आदमी को नहीं। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाना ताकि हर भारतीय तक ये खबर और जागरूकता फैले।