NIMS Kanpur

NIMS Kanpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NIMS Kanpur, Personal coach, Kanpur.

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाये ।28 सितम्बर 2023,  गुरुवार । आज अनंत चतुर्दशी है । आज ...
28/09/2023

अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाये ।
28 सितम्बर 2023, गुरुवार । आज अनंत चतुर्दशी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है । अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को प्रसन्न करने और अनंत फल पाने की इच्छा से व्रत रखा जाता है । इस दिन महिलाएं सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए व्रत करती है । इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन भी होता है ।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें ।19 सितम्बर 2023, मंगलवार । आज गणेश चतुर्थी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्...
19/09/2023

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें ।
19 सितम्बर 2023, मंगलवार । आज गणेश चतुर्थी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है । गणेश पुराण में वर्णित कथाओं के अनुसार इसी दिन समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाले, कृपा के सागर तथा भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र श्री गणेश जी का आविर्भाव हुआ था । भगवान विनायक के जन्मदिवस पर मनाया जानेवाला यह महापर्व महाराष्ट्र सहित भारत के सभी राज्यों में हर्षोल्लास पूर्वक और भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। गणेश पूजा का महत्त्व हमारे समाज में सबसे अधिक है । श्री गणेश अकेले ऐसे देवता है, जो भारत के सभी भागों में पूजे जाते है । श्री गणेश को शैव, वैष्णव और शाक्त सभी सम्प्रदायों के लोग पूजते है । श्री गणेश भारतीय समाज में तरक्की के देवता कहे जा सकते है ।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।14 सितम्बर 2023,  गुरुवार । आज हिंदी दिवस है । हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को...
14/09/2023

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।
14 सितम्बर 2023, गुरुवार । आज हिंदी दिवस है । हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है । 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया था कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी । इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राजभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है । हालांकि जब राष्ट्रभाषा के रूप में इसे चुना गया और लागू किया गया तो गैर-हिन्दी भाषी राज्य के लोग इसका विरोध करने लगे और अंग्रेज़ी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें ।7  सितम्बर 2023,  गुरुवार । आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है । आज भादों मास के कृ...
07/09/2023

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें ।
7 सितम्बर 2023, गुरुवार । आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है । आज भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है । पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था । भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत एवं त्यौहार मनाया जाता है । भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को यदि रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग हो तो वह और भी उत्तम माना जाता है ।

आज है सावन माह का प्रथम सोमवार ।10  जुलाई  2023,  सोमवार । आज सावन मास का प्रथम सोमवार है । सावन माह भगवन शिव को अत्यंत ...
10/07/2023

आज है सावन माह का प्रथम सोमवार ।
10 जुलाई 2023, सोमवार । आज सावन मास का प्रथम सोमवार है । सावन माह भगवन शिव को अत्यंत प्रिय है । पूरे सावन माह में शिव जी की भक्ति संभव न हो तो सोमवार को उपवास के साथ, मंदिर में ॐ नम: शिवाय के साथ जल अवश्य चढ़ाना चाहिए । सावन का सोमवार शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन माना गया है । इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं ।

श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनायें ।4  जुलाई 2023,  मंगलवार । आज से श्रावण ( सावन )  माह प्रारम्भ हो रहा है । आज 4 जुलाई ...
04/07/2023

श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनायें ।
4 जुलाई 2023, मंगलवार । आज से श्रावण ( सावन ) माह प्रारम्भ हो रहा है । आज 4 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है और 31 अगस्त के दिन रक्षाबंधन पर इसका समापन होगा । इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहने वाला है । यानी इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा । यानी इस बार शिव भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 58 दिन मिलने वाले हैं । यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है । सावन माह भगवान शिव को अति प्रिय है । सावन माह में भगवन शिव की आराधना का विशेष महत्व है । सावन माह में शिव जी की पूजा करने से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते है । इसी श्रावण मास में श्रावण सोमवार, मंगला गौरी व्रत, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन आदि त्योहार आते हैं । हरियाली तीज और हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव के पूजन का बहुत महत्व है । नागपंचमी पर नाग देवता का पूजन करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं । सावन माह में माह भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है ।

गुरु पूर्णिमा  की हार्दिक शुभकामनायें ।3  जुलाई 2023,  सोमवार । आज  गुरु पूर्णिमा  है । आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा है । आषा...
03/07/2023

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें ।
3 जुलाई 2023, सोमवार । आज गुरु पूर्णिमा है । आज आषाढ़ मास की पूर्णिमा है । आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं । इस दिन गुरु पूजा का विधान है । गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ में आती है । इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-सन्त एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं । ये चार महीने मौसम की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं। न अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी । इसलिए अध्ययन के लिए उपयुक्त माने गए हैं । जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है, वैसे ही गुरु-चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शान्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है ।

ईद - उल - अजहा की बहुत बहुत मुबारकबाद ।29 जून 2023,  गुरुवार । आज मुसलमानो का एक महत्वपूर्ण त्यौहार ईद उल अजहा है । ईद उ...
29/06/2023

ईद - उल - अजहा की बहुत बहुत मुबारकबाद ।
29 जून 2023, गुरुवार । आज मुसलमानो का एक महत्वपूर्ण त्यौहार ईद उल अजहा है । ईद उल अजहा को बकरा ईद भी कहते है । रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद इसे मनाया जाता है । ईद उल अजहा का त्यौहार हिजरी के आखिरी महीने जुल हिज्ज में मनाया जाता है । पूरी दुनिया के मुसलमान इस महीने में मक्का ( सऊदी अरब ) में एकत्रित होकर हज मनाते है । ईद उल अजहा का अक्षरश: अर्थ है त्याग वाली ईद । इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, लेकिन अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया । इसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है । इस दिन जानवर की कुर्बानी देना एक प्रकार की प्रतीकात्मक कुर्बानी है ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। 21  जून 2023,  बुधवार । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है । अंतर्राष्ट्रीय य...
21/06/2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
21 जून 2023, बुधवार । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है । यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मानाने का प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में किया था । 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 11 दिसंबर 2014 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 'योग के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में 21 जून को मंजूरी दे दी ।

भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनायें ।20  जून  2023,  मंगलवार । आज से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा प्रारम...
20/06/2023

भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनायें ।
20 जून 2023, मंगलवार । आज से भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा प्रारम्भ हो रही है । आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है । हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं । ओडिशा के पुरी शहर में स्थित जगन्नाथ मंदिर में हर साल धूमधाम के साथ रथयात्रा निकाली जाती है । जगन्नाथ मंदिर से तीन सजे धजे रथ रवाना होते हैं । इनमें सबसे आगे बलराज जी का रथ, बीच में बहन सुभद्रा का रथ और सबसे पीछे जगन्नाथ प्रभु का रथ होता है । पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जाहिर की थी । तब जगन्नाथ जी और बलभद्र अपनी बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े । इस दौरान वे मौसी के घर गुंडिचा भी गए और सात दिन ठहरे । तभी से यहां पर रथयात्रा निकालने की परंपरा है । रथ यात्रा का आरंभ 20 जून से और समापन 28 जून को होगा ।

फादर्स डे ( Father’s Day ) की हार्दिक शुभकामनायें । 18 जून 2023, रविवार । आज फादर्स डे ( Father’s Day ) है । आज जून माह ...
18/06/2023

फादर्स डे ( Father’s Day ) की हार्दिक शुभकामनायें ।
18 जून 2023, रविवार । आज फादर्स डे ( Father’s Day ) है । आज जून माह का तीसरा रविवार है । हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है । आज 18 जून 2023 को फादर्स डे है । फादर्स डे पिता को समर्पित होता है । इस दिन को खास बनाने के लिए कोई अपने पापा को गिफ्ट देता है, तो कोई उन्हें कार्ड पर लिखकर मैसेज भेजता है ।

15/06/2023

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस ( World Elder Abuse Awarness Day ) है आज ।
15 जून 2023, गुरुवार । आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस है । दुनियाभर में हर साल 15 जून का दिन विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस World Elder Abuse Awarness Day (WEAAD) के तौर पर मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का खास मकसद है बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की तरफ लोगों का ध्यान आर्कषित करना, उन्हें जागरूक करना और इसे रोकने के प्रयास करना ।

Address

Kanpur
208012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NIMS Kanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to NIMS Kanpur:

Shortcuts

Share

Category