14/11/2025
आज दिनांक 14/ 11 /2025 दिन शुक्रवार को बाल दिवस को विद्यालय में खेल दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिपिन कुमार जी तिवारी ने किया। विद्यालय में कक्षा P.G. से 10th तक के भैया/ बहिनों ने भाग लिया। प्रतिभागी भैया/ बहिनों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख श्री कृष्ण कुमार जी निगम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।