Mathsvidhi

Mathsvidhi

Share

Mathematics and Reasoning for all type of competitive EXAMS
ssc, railway, bank, tet, police

27/12/2023

Series No 5 Maths by Mathsvidhi for UP police Constable and SSC GD 2023
21. 8 m x 3 m x 22.5 m माप की एक दीवार बनाने के लिए, 64 cm x 11.25 cm x 6 cm माप वाली कितनी ईंटों की जरूरत होगी ?
(A) 200000
(B) 250000
(C) 67500
(D) 125000.

22. एक वस्तु का अंकित मूल्य 660 है l दुकानदार इस पर 20% का बट्टा देता है, तो भी उसे 10% का लाभ होता है l यदि वह इस वस्तु को 470 में बेचता है, तो उसका लाभ या हानि प्रतिशत (दो दशमलव स्थान तक सही) ज्ञात करें l
(A) लाभ 7.59%
(B) लाभ 3.06%
(C) हानि 5.43%
(D) हानि 2.08%.

23. एक निश्चित राशि पर 7 वर्षो के लिए और उसी राशि पर 12 वर्षों के लिए साधारण ब्याजों का अंतर ₹2,500 है l यदि ब्याज की दर 10% वार्षिक है, तो उस राशि की गणना कीजिए ?
(A) ₹4,500
(B) ₹5,000.
(C) ₹6,000
(D) ₹5,500

24. एक बस द्वारा 360 km की दूरी 6 घंटे में तय की गयी l यदि यह अपनी सामान्य चाल की एक-चौथाई चाल से चल रही हो, तो उतनी ही दूरी तय करने में कितना समय अधिक लगेगा ?
(A) 12 घंटे
(B) 18 घंटे.
(C) 14 घंटे
(D) 16 घंटे

25. दो संख्याओं का अनुपात 7 : 4 हैं l यदि प्रत्येक संख्या में 12 की वृद्धि होती है, तो अनुपात 3 : 2 हो जाता है l संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए l
(A) 56
(B) 66.
(C) 68
(D) 60

Ans: DDBBB
YouTube - Mathsvidhi
page - Mathsvidhi

27/12/2023

Series No 4 Maths by Mathsvidhi
YouTube and page - Mathsvidhi
16. 42 संख्याओं का औसत 37 है l इनमें पहली 26 संख्याओं का औसत 32 है, और अंतिम 17 संख्याओं का औसत 44 है l 26वी संख्या क्या होगी ?
(A) 27
(B) 25
(C) 26.
(D) 28

17. 46656 cm3 के आयतन वाले एक ठोस घन को, समान आयतन वाले 27 घनों में काटा जाता है l छोटे घनों का पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm2 में), ____ है l
(A) 936
(B) 921
(C) 864.
(D) 756

18. X, Y को एक वस्तु 12% हानि पर बेचता है l Y, इसे Z को 9% लाभ पर बेचता है l यदि Z इसके लिए ₹21,582 का भुगतान करता है, तो X ने किस कीमत पर (₹ में) वस्तु खरीदी थी ?
(A) 23,275
(B) 21,000
(C) 19,800
(D) 22,500.

19. ब्याज की गणना वार्षिक चक्रवृद्धि आधार पर करते हुए, किसी निश्चित राशि पर 10% वार्षिक ब्याज दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ₹1,324 होता है l राशि ज्ञात कीजिए l
(A) ₹4,000.
(B) ₹5,500
(C) ₹5,000
(D) ₹4,500

20. एक दुकानदार अपने माल पर मूल्य इस प्रकार अंकित करता है कि 20% का बट्टा देने के बाद, वह 25% लाभ कमाता है l यदि वस्तु का लागत मूल्य ₹560 है, तो उसका अंकित मूल्य ( ₹ में) कितना होगा ?
(A) 914
(B) 856
(C) 875.
(D) 765

26/12/2023

Series No 3 Maths by Mathsvidhi for
11. यदि मनोज 486 रु० में 324 टॉफियाँ खरीदता है, तो 50% लाभ कमाने के लिए उसे 90 रु० में कितनी टॉफियाँ बेचनी चाहिए?

60
45
40.
55

12. 25% की छूट देने के बाद, एक दुकानदार 40% लाभ कमाता है। अंकित मूल्य लागत मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है? (लगभग)

80%
75%
86.67%.
95%

13. एक ट्रेन एकसमान गति से चल रही है। ट्रेन 243 मीटर लंबाई वाले पुल को 30 सेकंड में और 343 मीटर लंबाई वाले पुल को 36 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की गति क्या है?

60 किमी/घंटा.
72 किमी/घंटा
64 किमी/घंटा
65 किमी/घंटा

14 . एक ठोस घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 14 सेमी, 12 सेमी और 8 सेमी है। यदि घनाभ को पिघलाकर 2 सेमी भुजा वाले समान घन बनाये जाते हैं, तो समान घनों की संख्या क्या होगी?

168.
144
156
128

15. एक कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की संख्या का अनुपात क्रमशः 6 : 4 : 3 है और कॉलोनी में कम से कम 200 सदस्य हैं। कॉलोनी में बच्चों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?

48
72
64
96.

26/12/2023

प्रतिदिन 10 Most Important questions for Up police Constable and SSC GD 2023 Exams
Continue.......maths by Mathsvidhi
6. 14175 रुपये की राशि को 2/3 : 3/5 : 5/6 के अनुपात में A, B और C के बीच विभाजित किया जाता है। A और C के हिस्सों के बीच का अंतर (रुपये में) क्या है?

900
950
1125.
1050

7. X किसी कार्य को पूरा करने में Y से दोगुना समय और Z से तीन गुना अधिक समय लेता है। वे सभी एक साथ कार्य करते हुए, इसे 2 दिनों में पूरा कर सकते हैं। Y अकेले कितने दिनों में कार्य पूरा कर सकता है?

14 दिन
10 दिन
12 दिन
6 दिन.

8. दो संख्याएँ X और Y इस प्रकार हैं कि X के 3% और Y के 2% का योग X के 2% और Y के 6% के योग का दो-तिहाई है। X के तीन गुने और Y के दो गुने का अनुपात क्या है?

4 : 3
5 : 9
3 : 4
9 : 5.

9. एक ट्रेन स्थान A से स्थान B तक 90 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और 75 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। यदि इसमें कुल 14 घंटे का समय लगता है, तो स्थानों A और B के बीच की दूरी कितनी है?

600 किमी.
560 किमी
620 किमी
580 किमी

10. पहली वस्तु का विक्रय मूल्य ₹ 470 है और दूसरी वस्तु का क्रय मूल्य ₹ 470 हैं। यदि पहली वस्तु पर 20% की हानि और दूसरी वस्तु पर 20% का लाभ होता है, तो कुल लाभ या हानि प्रतिशत क्या होगा?

2.22% हानि.
4% लाभ
कोई लाभ या हानि नहीं
1.80% हानि

08/10/2023

Maths by Mathsvidhi
Q. एक टेलीविजन तथा फ्रीज में से प्रत्येक को रु. 12000 में बेचा गया। यदि टेलीविजन को उसके लागत मूल्य के 20% लाभ पर बेचा गया हो, तो पूरे सौदे में कुल कितना लाभ या हानि हुई?
(a) न लाभ न हानि (b) रु. 1000 की हानि. (c) रु. 1000 का लाभ (d) रु. 1200 की हानि

07/10/2023

Maths by Mathsvidhi
Q. एक मकान की कीमत रु. 40000 है और उसमें रखे सामान की रु. 15000 मकान और उसमें रखी वस्तुओं को अग्नि के विरुद्ध, उसके मूल्य के 80% पर बीमा कराने में कितना प्रीमियम प्रतिवर्ष देना होगा यदि प्रीमियम 7.5% है?
(a) रु. 3300. (b) रु. 2300 (c) रु. 5425 (d) रु. 3425

05/10/2023

Maths by Mathsvidhi
Q. किसी परीक्षा में 38% परीक्षार्थी सामान्य ज्ञान में फेल हुए, 29% परीक्षार्थी गणित में तथा 10% परीक्षार्थी दोनों में फेल हुए, तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत परीक्षार्थी पास होंगे?
(a) 45 (b) 43. (c) 50 (d) 40

04/10/2023

Maths by mathsvidhi
Q. किसी निश्चित धन पर 2 वर्ष में चक्रवद्धि ब्याज रु. 41 तथा साधारण ब्याज रु. 40 हैं। ब्याज की दर कितनी प्रतिशत होगी?
(a) 5. (b) 6 (c) 8 (d) 4

02/10/2023

Maths by Mathsvidhi
Q. अपनी सामान्य गति का 6/7 चलने पर एक आदमी को 25 मिनट की देरी हो जाती है। उसका सामान्य समय ज्ञात करें।
(a) 1 घण्टा 20 मिनट (b) 2 घण्टा 30 मिनट. (c) 3 घण्टे (d) 4 घण्टे 10 मिनट

Want your school to be the top-listed School/college in Kanpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Kanpur