Rajkiya Engineering College , Kannauj

Rajkiya Engineering College , Kannauj

Share

Rajkiya Engineering College, Kannauj was established by the Government of Uttar Pradesh in 2015 with

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 14/09/2025

Important Notice

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 05/09/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज को GHRDC रैंकिंग में “Rising Star Award” से सम्मानित

कन्नौज, 25 अगस्त 2025 : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित GHRDC (Global Human Resource Development Centre) इंजीनियरिंग कॉलेज रैंकिंग-2025 में कॉलेज को “Rising Star Award” से नवाजा गया है। यह सम्मान कॉलेज की सतत शैक्षणिक प्रगति, अनुसंधान कार्य, नवाचार, उद्योग–संस्थान सहयोग और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है।

कॉलेज ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं –

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शिक्षकों और शोधार्थियों के शोध पत्रों का चयन।

छात्रों द्वारा विभिन्न हैकाथॉन, इनोवेशन चैलेंज और स्टार्टअप प्रतियोगिताओं में सफलता।

E-Cell (Entrepreneurship Cell) की स्थापना से छात्र–छात्राओं में स्टार्टअप एवं उद्यमिता की मजबूत संस्कृति का विकास।

आधुनिक ICT आधारित शिक्षण–प्रशिक्षण पद्धतियों का समावेश, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा मिली।

उद्योग जगत के साथ सतत संवाद एवं इंटर्नशिप–प्रशिक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्था।

कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि “यह उपलब्धि संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और समस्त कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम सतत गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में और अधिक प्रतिबद्ध हैं।”

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज ने अल्प समय में जिस तरह शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में पहचान बनाई है, वह प्रदेश एवं देश के लिए गौरव का विषय है। GHRDC द्वारा दिया गया यह सम्मान कॉलेज की निरंतर प्रगति और उज्जवल भविष्य का प्रमाण है।

05/09/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

कन्नौज, 5 सितम्बर 2025:
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) कन्नौज में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला जी ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि छात्रों के भीतर जिज्ञासा, चरित्र और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करते हैं। शिक्षक समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं।”

समारोह में कई अध्यापकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान और छात्र मार्गदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। छात्रों ने अपने अनुभव साझा कर यह बताया कि कैसे शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए।

कार्यक्रम का समापन डाॅ. बी डी के पात्रों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कॉलेज परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।

05/09/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में 3डी प्रिंटर कार्यशाला का आयोजन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज की यांत्रिकी कार्यशाला में दिनांक 01/09/2025 से 03/09/2025 तक 3डी प्रिंटर तकनीक पर तीन दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन्नत विनिर्माण तकनीकों, डिजिटल प्रोटोटाइपिंग तथा 3डी प्रिंटिंग के नवीनतम प्रयोगों से अवगत कराना था।
कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ किया गया। निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि “3डी प्रिंटिंग तकनीक आज की दुनिया में उत्पादन की दिशा बदल रही है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोल रही है।”साथ ही में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 3 डी प्रिंटर के बढते महत्व और उसके उपयोग पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं मुख्य अतिथि के रूप इंजी. श्री चंद्रकांत साहू द्वारा विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटर के संरचना, कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर डिज़ाइनिंग तथा उद्योगों में इसके अनुप्रयोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटर पर लाइव डेमो भी दिखाया गया, जिसमें विभिन्न जटिल आकृतियों के मॉडल तैयार कर उनकी व्यावहारिक उपयोगिता समझाई गई। और साथ ही में 3 डी प्रिंटर के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर गहतापूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कुलसचिव बी.डी.के. पात्रो, डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. रवीश सिंह राजपूत, श्री अरस्तु गौतम, श्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी, श्री ऋषभ कश्यप, श्रीमती किरन, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। साथ ही सभी शिक्षको एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज के लगभग 200 छात्रों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया। कार्यक्रम का संचालन एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री सौरभ चौहान जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। और उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने में सफल रही बल्कि इस कार्यशाला के माध्यम से संस्थान में नवाचारों एवं रचनात्मकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जायेगा। अंत में कार्यशाला में उपस्थित

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 05/09/2025

National Sports Day celebration at RECK

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 19/08/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि संस्थान के प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी क्षमता, कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित संस्था Edu-versity में Business Development Specialist के पद पर चयनित होकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह चयन कैंपस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट संवाद कौशल, व्यावसायिक समझ और समस्या-समाधान क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन किया।
प्रतिष्ठित एडु-वर्सिटी द्वारा आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक ₹8 लाख का आकर्षक पैकेज प्रदान किया जाएगा।
इस प्री-प्लेसमेंट ऑफर में कुल 17 छात्र चयनित हुए हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग से 7 छात्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) विभाग से 02 छात्र, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EL) विभाग से 6 छात्र और सिविल इंजीनियरिंग (CE) विभाग से 02 छात्र शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थियों की सूची –

1. प्रियांजली कुमारी
2. कोमल प्रिया
3. मयंक सैनी
4. अभय कुमार अवस्थी
5. आकाश कुमार तिवारी
6. कल्पना पांडेय
7. प्रियांशु तिवारी
8. अनुज कुमार चौहान
9. निशी वर्मा
10. राज यादव
11. शिवम गुप्ता
12. अष्टम चंद्र प्रजापति
13. अजीत यादव
14. विकास पाल
15. अमन पटेल
16. अंशित गुप्ता
17. गौसिया शफीक



संस्थान के प्रभारी प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जो भविष्य में उन्हें और बड़ी सफलताओं की ओर ले जाएगी।“

निदेशक श्री मनोज कुमार शुक्ला ने भी सभी चयनित छात्रों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "हमारे विद्यार्थी निरन्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान, परिवार और समाज को गौरवान्वित करते रहेंगे।"

18/08/2025
Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 15/08/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन।
कन्नौज, 15 अगस्त — राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह आज हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में निदेशक महोदय ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जब हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह दिवस केवल आज़ादी का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और प्रगति के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, नृत्य, भाषण एवं वाद्य संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक झलकियों से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव डॉ. बी.डी.के. पात्रो, डॉ. अरुण कुमार, डॉ रवीश सिंह राजपूत, डॉ. अनुराग शुक्ला, अरस्तु गौतम, अश्विनी उपाध्याय, श्रीमती शिल्पी यादव, सहित समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 14/08/2025

*राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में ‘घर-घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत बाइक/साइकिल तिरंगा रैली का भव्य आयोजन*
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में “घर-घर तिरंगा अभियान 2025” के तहत आज प्रातः 11:30 बजे एक भव्य बाइक/साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि "तिरंगा हमारे देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार की रैलियां युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाती हैं।" रैली का नेतृत्व राजकीय इंजीनियरिंग कालेज कन्नौज के कुलसचिव डा. बी. डी. के. पात्रो, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. रविश सिंह, श्री सौरभ चौहान, श्री राजीव कुमार, के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन कराया रैली में कॉलेज के सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और कन्नौज नगर में राष्ट्रीय एकता और सम्मान का संदेश फैलाया।

Photos from Rajkiya Engineering College , Kannauj's post 13/08/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में “हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन।
संस्थान में दिनांक 02 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 के मध्य स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान 2025"कार्यक्रम मनाये जाने के क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शित सामग्री में भारत के स्वतंत्रता संग्राम की महत्त्वपूर्ण झलकियाँ, स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन प्रसंग, एवं देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े चित्र एवं ऐतिहासिक दस्तावेज सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर अमूल्य ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
संस्थान के निदेशक प्रो0 मनोज कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना तथा हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान को और अधिक सशक्त बनाती हैं। संस्थान कुलसचिव डा0 बी0डी0के0 पात्रों कार्यक्रम समन्वयक डा0 विवेक श्रीवास्तव कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग तथा समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

05/08/2025

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज (RECK) एवं मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा, कन्नौज (MKGP) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU का उद्देश्य दोनों संस्थानों के मध्य शैक्षणिक, शोध और तकनीकी सहयोग को औपचारिक और संगठित रूप देना है। इस अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि "दोनों संस्थानों के बीच यह सहयोग पहले से ही सक्रिय रूप में कार्यरत रहा है। पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से हमारे संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण करते रहे हैं, और हमारे अनुभवी फैकल्टी सदस्य समय-समय पर वहाँ विशेषज्ञ व्याख्यान देने जाते रहे हैं। आज हमने इस सहयोग को औपचारिक रूप में स्थापित करते हुए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे भविष्य में और भी योजनाएं प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा सकेंगी। हमारा मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और छात्रों को उद्योगोन्मुख बनाना है।" मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, कन्नौज के प्राचार्य श्री संतोष कुमार वर्मा ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा:"यह समझौता हमारे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे उच्च तकनीकी संस्थान से जुड़ सकेंगे। साथ ही हमारे शिक्षकों को शोध, परियोजनाओं और प्रशिक्षण के नए अवसर प्राप्त होंगे। निकट भविष्य में हम संयुक्त रूप से फ़ैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) भी आयोजित करेंगे, जिससे शिक्षकों के तकनीकी कौशल को और अधिक परिष्कृत किया जा सकेगा।"इस समझौते के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं पर आपसी सहयोग किया जाएगा: संयुक्त शैक्षणिक और शोध परियोजनाओं का संचालन, सेमिनार, कार्यशालाओं और फ़ैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन, शोध प्रकाशनों, शैक्षणिक सामग्री और पुस्तकालय संसाधनों का साझा उपयोग, उद्योगों से जुड़ी परियोजनाओं में सहयोग एवं परामर्श कार्य, भविष्य की योजनाओं में संयुक्त रूप से फ़ैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन भी प्रमुख है, जिससे दोनों संस्थानों के शिक्षक नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं शिक्षण विधाओं में दक्षता प्राप्त कर सकें।यह सहयोग न केवल छात्रों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

Want your school to be the top-listed School/college in Kannauj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Aher
Kannauj
209732

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm