A. D. Sir brilliant students

A. D. Sir brilliant students

Share

Hi students
This page is an educational page for your help. All of you may get important information about maths & civil preparation

05/07/2023
Photos from Dev Singh Educational Hub's post 07/09/2022
27/11/2021

कहानी के माध्यम से जयशंकर प्रसाद जी की रचनाओं को याद करने का आसान तरीका।

25/07/2021

भारतीय राजव्यवस्था

24/07/2021

नदियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

1● भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है— गंगा

2● कावेरी नदी कहाँ गिरती है— बंगाल की खाड़ी में

3● पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है— सिंधु

4● कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है— नर्मदा

5● कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है— सिंधु (2880 किमी) व
ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)

6● कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है— कर्नाटक और तमिलनाडु

7● किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है— गोदावरी

8● कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है— कोसी

9● कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का निर्माण करती है— नर्मदा

10● कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है— ब्राह्मणी📒📗★ Important Objective Question In Hindi★📒📗

1.भारत का प्रथम नाभिकीय पनडुब्बी कौन है ?
(A) INS खंडेरी
(B) INS कलवरी
(C) INS अरिहंत
(D) INS करवती
उत्तर: (C) INS अरिहंत

2.विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाते हैं ?
(A) 22 अप्रैल
(B) 22 मई
(C) 22 जून
(D) 22 जुलाई
उत्तर: (A) 22 अप्रैल

3.कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
(A) पर्वतारोही
(B) विज्ञान संचार
(C) साहित्य
(D) खेल
उत्तर: (B) विज्ञान संचार

4.इंडियन प्रेस काउंसिल की स्थापना कब हुई थी ?
(A) 1957
(B) 1960
(C) 1958
(D) 1966
उत्तर: (D) 1966

5.सोज़े वतन पुस्तक के लेखक कौन है ?
(A) महादेवी वर्मा
(B) प्रेमचंद
(C) सुमित्रानंदन पंत
(D) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
उत्तर: (B) प्रेमचंद

6.भारतीय पेट्रोलियम संस्थान कहां स्थित है ?
(A) गढ़वाल
(B) नैनीताल
(C) देहरादून
(D) मसूरी
उत्तर: (C) देहरादून

7.उबर कप किसके लिए दिया जाता है ?
(A) महिला बैडमिंटन
(B) महिला टेबल टेनिस
(C) गोल्फ
(D) पुरुष बैडमिंटन
उत्तर: (A) महिला बैडमिंटन

8.डिएगो गार्सिया द्वीप किस महासागर में है ?
(A) प्रशांत महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) आर्कटिक महासागर
(D) हिंद महासागर
उत्तर: (D) हिंद महासागर

9.बृहदेश्वर मंदिर किस प्रकार की सामग्री से बनाया गया है ?
(A) संगमरमर
(B) ग्रेनाइट
(C) बलुआ पत्थर
(D) सोप स्टोन
उत्तर: (B) ग्रेनाइट

10.दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कहाँ स्थित है ?
(A) वेंकूवर
(B) डेनमार्क
(C) दुबई
(D) रूस
उत्तर: (C) दुबई🎖️🏅भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था (Gk for Indian Constitution and Polity) 🎖️🏅

📗. किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा? – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

📘. भारत के संविधान को कब पारित किया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को

📓. संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें ‘समाजवादी, ‘धर्मनिरपेक्ष’ तथा ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए? – 42वें

📒. सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया? – 44वें

📗. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है? – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय

📘. किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है-‘आपका अधिकार क्या है?’ – लेख(Quo-Warranto Writ) का

📓. सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है? – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके

📒. किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं? – वित्त विधेयक पर

📗. उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है? – राज्य सभा का

📘. लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है? – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय

📓. तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं? – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा

📒. संविधान सभा द्वारा बनायी गयी समितियों में संघ शक्ति समिति के अध्ययक्ष कौन थे? – पं. जवाहरलाल नेहरू

📗. किस दिन संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को

📘. 26 नवम्बर, 1950 को अपनाये गये संविधान में कितने अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ थीं? – 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ

📓. विधि के समक्ष समता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है? – अनुच्छेद 14 में

📒. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 280 में📘📓भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (Indian History & Culture One Liner Q&A)📒📗

1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? – गोपाल हरि देशमुख

2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह ने

3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था? – चिकित्सालय

4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? – मुहम्मद बिन तुगलक ने

5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? – अहमदनगर पर

6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? – बालाजी बाजीराव

7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? – पालवंश के शासकों द्वारा

8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – तमिल व्याकरण से

9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? – ऋग्वेद संहिता में

10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? – गुरु तेगबहादुर को
━━━━━✧❂✧━━━━━━━━━✧❂✧━━━━━

11/05/2021

✅ सामान्य ज्ञान ✅
===================

🔹 जब कोई चींटी किसी व्यक्ति को काटती है, तो उसे किस रासायनिक रसायन से परेशान किया जाता है?
➨ फॉर्मिक एसिड

🔹 भारतीय परंपरा की 8 वीं अनुसूची में, कितनी भाषाओं को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है?
➨ 22

🔹 भले ही भारत 1947 में स्वतंत्र हो गया लेकिन दमन और दीव 1961 तक यूरोपीय उपनिवेश बने रहे। किस देश ने इस पर शासन किया?
➨ पुर्तगाल

🔹 अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) का मुख्यालय किस क्षेत्र में है?
➨ मॉन्ट्रियल (कनाडा)

🔹 डकवर्थ-लुईस पद्धति किस खेल से संबंधित है?
➨ क्रिकेट

🔹 आराम के समय वयस्कों की सामान्य हृदय गति क्या है?
➨ 72 बीट प्रति मिनट

🔹 महराष्ट्र में एलोरा में कैलाश मंदिर किस वंश के शासकों द्वारा बनाया गया था?
➨ राष्ट्रकूट

🔹 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बैंक किन-किन ब्याज दर पर पैसा उधार लेते हैं?
➨ रेपो रेट

🔹 अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा, एक काल्पनिक रेखा जहां तिथि बदलती है जैसे कोई पूर्व या पश्चिम में यात्रा करता है, किस देशांतर से गुजरता है?
➨ 180 डिग्री

🔹 प्रसिद्ध निबंध 'अनटो दिस दिस लास्ट' किसने लिखा था, जिसे बाद में 'सर्वोदय' शीर्षक के तहत महात्मा गांधी द्वारा गुजराती में अनुवाद किया गया था?
➨ जॉन रस्किन

11/05/2021

✍️ भारत के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का विवरण निम्न प्रकार है-

▪अजन्ता की गुफाएँ 👉औरंगाबाद
▪मालाबार हिल्स 👉 मुम्बई
▪शान्ति निकेतन 👉 कोलकाता
▪रणथम्भौर का किला 👉सवाई माधोपुर
▪आगा खां पैलेस 👉पुणे
▪महाकाल का मन्दिर 👉उज्जैन
▪कुतुबमीनार 👉दिल्ली
▪एलिफैंटा की गुफाएँ 👉 मुम्बई
▪ताजमहल 👉 आगरा
▪इण्डिया गेट 👉 दिल्ली
▪विश्वनाथ मन्दिर 👉वाराणसी
▪साँची का स्तूप 👉भोपाल
▪आमेर दुर्ग 👉जयपुर
▪इमामबाड़ा 👉 लखनऊ
▪गोमतेश्वर श्रवणबेलगोला 👉 कर्नाटक
▪बुलन्द दरवाजा 👉 फतेहपुर सीकरी
▪अकबर का मकबरा 👉सिकन्दरा, आगरा
▪जोग प्रपात 👉मैसूर
▪निशात बाग 👉श्रीनगर
▪मीनाक्षी मन्दिर 👉मदुरै
▪स्वर्ण मन्दिर 👉अमृतसर
▪एलोरा की गुफाएँ 👉औरंगाबाद
▪हवामहल 👉जयपुर
▪जंतर-मंतर 👉दिल्ली,जयपुर
▪शेरशाह का मकबरा 👉सासाराम
▪जलमन्दिर 👉 पावापुरी
▪बेलूर मठ 👉 कोलकाता
▪टावर ऑफ साइलेंस 👉मुम्बई​​
▪गोलघर 👉 पटना
▪विजय स्तम्भ 👉चित्तौड़गढ़
▪गोल गुम्बद 👉बीजापुर
▪गोलकोण्डा 👉हैदराबाद
▪गेटवे ऑफ इण्डिया 👉 मुम्बई
▪अमरनाथ गुफा 👉काश्मीर
▪सूर्य मन्दिर (ब्लैक पगोडा) 👉 कोणार्क
▪वृहदेश्वर मन्दिर 👉तन्जौर
▪दिलवाड़ा मन्दिर 👉- माउंट आबू
▪वृन्दावन गार्डन 👉मैसूर
▪चिल्का झील 👉ओड़ीसा
▪एतमातुद्दौला 👉आगरा
▪सारनाथ 👉 वाराणसी के समीप
▪नटराज मन्दिर 👉चेन्नई
▪जामा मस्जिद 👉 दिल्ली
▪जगन्नाथ मन्दिर 👉 पुरी

11/05/2021

🔰 महत्वपूर्ण युद्ध 🔰

✳️हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes)
🔻समय : 326 ई.पू.
🔻किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।

✳️कलिंग की लड़ाई (Kalinga War)
🔻समय : 261 ई.पू.
🔻किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।

✳️सिंध की लड़ाई
🔻समय : 712 ई.
🔻किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।

✳️तराईन का प्रथम युद्ध (Battles of Tarain)
🔻समय : 1191 ई.
🔻किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।

✳️तराईन का द्वितीय युद्ध (2nd Battles of Tarain)
🔻समय : 1192 ई.
🔻किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।

✳️चदावर का युद्ध (Battle of Chandawar)
🔻समय : 1194 ई.
🔻किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।

✳️पानीपत का प्रथम युद्ध (First Battle of Panipat)
🔻समय : 1526 ई.
🔻किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।

✳️खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa)
🔻समय : 1527 ई.
🔻किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।

✳️घाघरा का युद्ध (Battle of Ghagra)
🔻समय : 1529 ई.
🔻किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।

✳️चौसा का युद्ध (Battle of Chausal)
🔻समय : 1539 ई.
🔻किसके बीच – शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया

✳️कन्नौज/बिलग्राम का युद्ध (Battle of Kanauj or Billgram)
🔻समय : 1540 ई.
🔻किसके बीच – एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।

✳️पानीपत का द्वितीय युद्ध (Second Battle of Panipat)
🔻समय : 1556 ई.
🔻किसके बीच – अकबर और हेमू के बीच।

✳️तालीकोटा का युद्ध (Battle of Tallikota)
🔻समय : 1565 ई.
🔻किसके बीच – इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।

✳️हल्दीघाटी का युद्ध (Battle of Haldighati)
🔻समय : 1576 ई.
🔻किसके बीच – अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।

✳️पलासी का युद्ध (Battle of Plassey)
🔻समय : 1757 ई.
🔻किसके बीच – अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।

✳️वांडीवाश का युद्ध (Battle of Wandiwash)
🔻समय : 1760 ई.
🔻किसके बीच – अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।

✳️पानीपत का तृतीय युद्ध (Third Battle of Panipat)
🔻समय : 1761 ई.
🔻किसके बीच – अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।

✳️बक्सर का युद्ध (Battle of Buxar)
🔻समय : 1764 ई.
🔻किसके बीच – अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।

✳️परथम आंग्ल मैसूर युद्ध
🔻समय : 1767-69 ई.
🔻समाप्त - मद्रास की संधि
🔻किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।

✳️दवितीय आंग्ल मैसूर युद्ध
🔻समय : 1780-84 ई.
🔻समाप्त - मंगलोर की संधि
🔻किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।

✳️ ततीय आंग्ल मैसूर युद्ध
🔻समय : 1790-92 ई.
🔻समाप्त - श्रीरंगपट्टनम की संधि
🔻किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।

✳️चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध
🔻समय : 1797-99 ई.
🔻किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।

✳️चिलियान वाला युद्ध
🔻समय : 1849 ई.
🔻किसके बीच – ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।

✳️भारत चीन सीमा युद्ध
🔻समय : 1962 ई.
🔻किसके बीच – चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।

✳️भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)
🔻समय : 1965 ई.
🔻किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।

✳️भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War)
🔻समय : 1971 ई.
🔻किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।

✳️कारगिल युद्ध (Kargil War)
🔻समय : 1999 ई.
🔻किसके बीच – जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों के बीच।

11/05/2021

❣💐राज्यपाल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 💐❣

● राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है 5 वर● राज्य सरकार को भंग कौन कर सकता है ☞ राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति

● किसी राज्य की कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित होती है ☞ राज्यपाल में

● राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है ☞ राष्ट्रपति

● किस व्यक्ति को हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है ☞ राज्यपाल को

● राज्यपाल का वेतन-भत्ता किस कोष से आता है ☞ राज्य की संचित निधि द्वारा

● राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है ☞ राज्यपाल

● राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है ☞ राष्ट्रपति को

● राष्ट्रपति शासन में राज्य का संचालन कौन करता है ☞ राज्यपाल

● कौन व्यक्ति राष्ट्रपति की इच्छानुसार अपने पद पर बना रहता है ☞ राज्यपाल

● राज्यपाल पद हेतु न्यूनतम आयु कितनी होती है ☞ 35 वर्ष

● राज्यपाल विधानसभा में कितने आंग्ल-भारतीयों की नियुक्ति कर सकता है ☞ एक

● भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ☞ सरोजनी नायडू

● ‘राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समान है’ ये शब्द किसके हैं ☞ सरोजनी नायडू

● किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पास नहीं होता है ☞ राज्यपाल

● राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है ☞ विधानमंडल द्वारा

● राज्य सरकार को कौन भंग कर सकता है ☞ राज्यपाल

● राज्यपाल की मुख्य भूमिका क्या है ☞ केंद्र व राय के मध्य की कड़ी

● किसी राज्य के राज्यपाल को शपथ ग्रहण कौन कराता है ☞ उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश

● किस राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा राज्यपाल शासन भी लागू किया जा सकता है ☞ जम्मू-कश्मीर

● भारत के किस राज्य में प्रथम महिला राज्यपाल बनीं ☞ उत्तर प्रदेश

● जम्मू-कश्मीर के संविधान के अनुसार राज्य में अधिकतम कितने समय के लिए राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है ☞ 6 माह

● जम्मू-कश्मीर का ‘सदर-ए-रियासत’ पद नाम बदलकर कब राज्यपाल कर दिया गया ☞ 1965 में

● राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ☞ राज्यपाल

06/05/2021

निर्वाचन आयोग क्या है?
भारत निर्वाचन आयोग, जिसे चुनाव आयोग के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है जो भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है।

यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।

पृष्ठभूमि
भारतीय संविधान का भाग 15 चुनावों से संबंधित है जिसमें चुनावों के संचालन के लिये एक आयोग की स्थापना करने की बात कही गई है।
चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी।
संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं।
संविधान में चुनावों से संबंधित अनुच्छेद
324 चुनाव आयोग में चुनावों के लिये निहित दायित्व: अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण।
325 धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी व्यक्ति विशेष को मतदाता सूची में शामिल न करने और इनके आधार पर मतदान के लिये अयोग्य नहीं ठहराने का प्रावधान।
326 लोकसभा एवं प्रत्येक राज्य की विधानसभा के लिये निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होगा।
327 विधायिका द्वारा चुनाव के संबंध में संसद में कानून बनाने की शक्ति।
328 किसी राज्य के विधानमंडल को इसके चुनाव के लिये कानून बनाने की शक्ति।
329 चुनावी मामलों में अदालतों द्वारा हस्तक्षेप करने के लिये बार (BAR)
निर्वाचन आयोग की संरचना
निर्वाचन आयोग में मूलतः केवल एक चुनाव आयुक्त का प्रावधान था, लेकिन राष्ट्रपति की एक अधिसूचना के ज़रिये 16 अक्तूबर, 1989 को इसे तीन सदस्यीय बना दिया गया।
इसके बाद कुछ समय के लिये इसे एक सदस्यीय आयोग बना दिया गया और 1 अक्तूबर, 1993 को इसका तीन सदस्यीय आयोग वाला स्वरूप फिर से बहाल कर दिया गया। तब से निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।
निर्वाचन आयोग का सचिवालय नई दिल्ली में स्थित है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी IAS रैंक का अधिकारी होता है, जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है तथा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति ही करता है।
इनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु ( दोनों में से जो भी पहले हो) तक होता है।
इन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के समकक्ष दर्जा प्राप्त होता है और समान वेतन एवं भत्ते मिलते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया के समान ही पद से हटाया जा सकता है।
हटाने की प्रक्रिया
उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, मुख्य चुनाव आयुक्त, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक को दुर्व्यवहार या पद के दुरुपयोग का आरोप सिद्ध होने पर या अक्षमता के आधार पर संसद द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव के माध्यम से ही पद से हटाया जा सकता है।
निष्कासन के लिये दो-तिहाई सदस्यों के विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है और इसके लिये सदन के कुल सदस्यों का 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होना चाहिये।
उपरोक्त पदों से किसी को हटाने के लिये संविधान में ‘महाभियोग’ शब्द का उपयोग नहीं किया गया है।
महाभियोग शब्द का प्रयोग केवल राष्ट्रपति को हटाने के लिये किया जाता है जिसके लिये संसद के दोनों सदनों में उपस्थित सदस्यों की कुल संख्या के दो-तिहाई सदस्यों के विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है और यह प्रक्रिया किसी अन्य मामले में नहीं अपनाई जाती।
निर्वाचन आयोग के कार्य
चुनाव आयोग भारत में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण करता है।
इसका सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य आम चुनाव या उप-चुनाव कराने के लिये समय-समय पर चुनाव कार्यक्रम तय करना है।
यह निर्वाचक नामावली (Voter List) तैयार करता है तथा मतदाता पहचान पत्र (EPIC) जारी करता है।
यह मतदान एवं मतगणना केंद्रों के लिये स्थान, मतदाताओं के लिये मतदान केंद्र तय करना, मतदान एवं मतगणना केंद्रों में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएँ और अन्य संबद्ध कार्यों का प्रबंधन करता है।
यह राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करता है उनसे संबंधित विवादों को निपटाने के साथ ही उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित करता है।
निर्वाचन के बाद अयोग्य ठहराए जाने के मामले में आयोग के पास संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों की बैठक हेतु सलाहकार क्षेत्राधिकार भी है।
यह राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिये चुनाव में ‘आदर्श आचार संहिता’ जारी करता है, ताकि कोई अनुचित कार्य न करे या सत्ता में मौजूद लोगों द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग न किया जाए।
यह सभी राजनीतिक दलों के लिये प्रति उम्मीदवार चुनाव अभियान खर्च की सीमा निर्धारित करता है और उसकी निगरानी भी करता है।
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) का महत्त्व
यह वर्ष 1952 से राष्ट्रीय और राज्य स्तर के चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। मतदान में लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये सक्रिय भूमिका निभाता है।
राजनीतिक दलों को अनुशासित करने का कार्य करता है।
संविधान में निहित मूल्यों को मानता है अर्थात चुनाव में समानता, निष्पक्षता, स्वतंत्रता स्थापित करता है।
विश्वसनीयता, निष्पक्षता, पारदर्शिता, अखंडता, जवाबदेही, स्वायत्तता और कुशलता के उच्चतम स्तर के साथ चुनाव आयोजित/संचालित करता है।
मतदाता-केंद्रित और मतदाता-अनुकूल वातावरण की चुनावी प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करता है।
चुनावी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों और सभी हितधारकों के साथ संलग्न रहता है।
हितधारकों, मतदाताओं, राजनीतिक दलों, चुनाव अधिकारियों, उम्मीदवारों के बीच चुनावी प्रक्रिया और चुनावी शासन के बारे में जागरूकता पैदा करता है तथा देश की चुनाव प्रणाली के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने और उसे मज़बूती प्रदान करने का कार्य करता है।
निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ
वर्षों से राजनीति में हिंसा और चुनावी दुर्भावनाओं के साथ कालेधन और आपराधिक तत्त्वों का बोलबाला बढ़ा है और इसके परिणामस्वरूप राजनीति का अपराधीकरण हुआ है। इनसे निपटना निर्वाचन आयोग के लिये एक बड़ी चुनौती है।
राज्यों की सरकारों द्वारा सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जाता है, जिसके तहत कई बार चुनावों से पहले बड़े पैमाने पर प्रमुख पदों पर तैनात योग्य अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाता है।
चुनाव के लिये सरकारी वाहनों और भवनों का उपयोग कर निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है।
निर्वाचन आयोग के पास राजनीतिक दलों को विनियमित करने के लिये पर्याप्त शक्तियाँ नहीं हैं।
किसी राजनीतिक दल के आंतरिक लोकतंत्र और पार्टी के वित्तीय विनियमन को सुनिश्चित करने की भी कोई शक्ति निर्वाचन आयोग के पास नहीं है।
हालिया वर्षों में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं और यह धारणा ज़ोर पकड़ रही है कि चुनाव आयोग कार्यपालिका के दबाव में काम कर रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो आयुक्तों के चुनाव में प्रमुख संस्थागत कमियों में से एक है कम पारदर्शिता का होना, क्योंकि इनका चयन मौज़ूदा सरकार की पसंद पर आधारित होता है।
इसके अलावा EVM में खराबी, हैक होने और वोट दर्ज न होने जैसे आरोपों से भी निर्वाचन आयोग के प्रति आम जनता के विश्वास में कमी आती है।
वर्तमान समय में सत्ताधारी दल के पक्ष में निचले स्तर पर नौकरशाही की मिलीभगत के खिलाफ सतर्क रहने की आयोग के सामने बड़ी चुनौती है।
आयोग के जनादेश और जनादेश का समर्थन करने वाली प्रक्रियाओं को और अधिक कानूनी समर्थन प्रदान करने की आवश्यकता है।
नैतिकता सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक है कि सक्षम और योग्य व्यक्ति उच्च पदों का दायित्व संभालें।
निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट में सिफारिश की गई थी कि लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, कानून मंत्री और राज्यसभा के उपाध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बना कॉलेजियम मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिये राष्ट्रपति के समक्ष नाम प्रस्तावित करे।
(भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। वर्तमान में सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त हैं तथा अशोक लवासा और सुशील चंद्रा चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।)

27/04/2021

राज्य विधानमंडल

Want your school to be the top-listed School/college in Kannauj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Dak Banglaw Road Saraimeera
Kannauj
209727