22/04/2026
आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 संस्कार सैकण्डरी स्कूल कमल-तलाई कांकरोली के श्रीद्वारकेश सभागार में *विश्व पृथ्वी दिवस* के अवसर पर WWF ('वी विश फोर') संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन* किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि WWF संस्थान की सेक्रेटरी डॉ. विनीता पालीवाल और संस्था प्रधान बृजेश कुमार माली ने मां वीणा पानी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके पश्चात अध्यापिका श्रीमती भाग्यवती माली और श्रीमती ललिता कुमावत ने डॉ विनीता पालीवाल का इकलाई और बिंदी लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ विनीता पालीवाल ने कार्यशाला का प्रारंभ किया जिसमें उन्होंने बच्चों को पर्यावरण से संबंधित विषय पर पोस्टर बनाने के लिए कहा। इसकेपश्चात बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण के अंतर्गत जल ,वायु , ध्वनि , मृदा प्रदूषण और पर्यावरण संतुलन पर अपना उद्बोधन दिया एवं साथ में बच्चों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पर्यावरण को किस तरह शुद्ध किया जाए इसके उपाय सुझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प दिलाए। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्रधान बृजेश कुमार माली ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में संस्कार स्कूल के मोनोग्राम के 3-S(सेव) से जोड़ते हुए 3-P(पी) की परिकल्पना जिसमें P- पानी बचाओ,P- पेड़ लगाओ-P -प्लास्टिक हटाओ का नारा लगवाते हुए संकल्प दिलवाया। उद्बोधन के अंत में संस्थान की ओर से WWF संस्थान और डॉ. विनीता पालीवाल का सुंदर कार्यशाला आयोजन के लिए धन्यवाद अर्पित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के कुल 25 बच्चों ने भाग लिया। कथा अन्य शेष विद्यार्थियों ने कार्यशाला में और प्रश्नोत्तर में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल इको क्लब के प्रभारी श्रीमान विक्रम सिंह जी चुंडावत, ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 8 के नहुष प्रजापत ,द्वितीय स्थान पर कक्षा 9 की सुश्री गुनगुन हंस और श्री हर्ष मालवीय तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 6 से सुश्री गौरी कुमावत रहे इन विद्यार्थियों को WWF संस्थान की ओर से सर्टिफिकेट और पॉटेड प्लांट्स पारितोषिक के रूप में दिए गए एवं उनका उत्साह वर्धन किया गया। तथा साथ ही कक्षा 8 से मोहित गरासिया और कक्षा 7 से सुश्री मान्या शर्मा को सुंदर फीडबैक देने पर उत्साह वर्धन के लिए ड्राइंग कलर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भाग्यवती माली ने किया यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी सुश्री नेहा गहलोत ने दी।
इस अवसर पर विद्यालय के श्री भेरूलाल कुमावत श्री हर्षवर्धन कुमावत आदि उपस्थित थे।