25/05/2023
हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा सत्र 2022-23 के घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च विद्यालय, अमरोह जिला कांगड़ा हिo प्रo का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है जिनमें अदिती ठाकुर ने 700 में से 657 (93.86%) अंक प्राप्त करके प्रथम, अपर्णा शर्मा 636 (90.86%) अंक प्राप्त करके द्वितीय और कार्तिक राणा ने 635 (90.71 %) अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पाया है I सभी छात्रों और उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं I