05/05/2026
थाना बरग्रां, कांगड़ा, मई 2026:
शहीद नाईक अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना बरग्रां के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की जमा दो परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा।
विद्यालय की छात्रा कोमल चौधरी ने 464 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दिपांशु चौधरी ने 451 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिया चौधरी ने 422 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह परिणाम विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।