14/04/2026
*डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 🎉*
आज मां गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बटाऊलाल मंदिर मार्ग में स्थित , डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह और समर्पण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने बाबा साहब के जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों और संविधान में उनके योगदान को साझा किया।
कार्यक्रम में करिश्मा, विशाखा, मनमोहन जी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्णकांत द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन में दलित, शोषित और वंचित समाज को सही राह दिखाने और समाज में समता और समरसता का भाव जगाने के लिए बाबा साहब के कृतित्व पर प्रकाश डाला। 🌟
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 🙏
"
"