04/07/2026
HKCL रच रहा है सफलता के नए आयाम।
साल 2013 में हरियाणा सरकार की पहल पर स्थापित हुआ हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HKCL) आज डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस कॉर्पोरेशन का गठन सरकार और प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से किया गया था, जिसमें HARTRON, Board of School Education Haryana तथा हरियाणा की कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
हाल ही में National Informatics Centre Services Incorporated के साथ हुआ रणनीतिक समझौता तथा National Council for Vocational Education and Training के साथ हुआ ऐतिहासिक करार HKCL को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने जा रहा है। NCVET की मान्यता मिलने के बाद HKCL अब पूरे भारत में अपने स्वीकृत पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन प्रदान करने में सक्षम होगा। 250 से अधिक अधिकृत लर्निंग सेंटरों और लाखों विद्यार्थियों के विश्वास के साथ HKCL आज युवाओं के कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुका है।HKCL केवल एक संस्था नहीं, बल्कि हरियाणा से निकलकर पूरे देश में कौशल और डिजिटल शिक्षा की नई क्रांति का नाम बन चुका है। इसी के साथ अब एचकेसीएल का सर्टिफिकेट चंडीगढ़ व दिल्ली की सरकारी नौकरियों में भी दौड़ेगा । काबिले गौर है कि इस कोर्पोरेशन को रफ्तार देने में पूर्व हरियाणा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री समीर पांडे व वर्तमान एमडी एवं सीईओ श्री अभीजत कुलकर्णी जी का बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हरियाणा के छात्रों की कमजोरियां बारीकी से पकड़ कर ऐसा कंटेंट तैयार करवाया है जिस से गांव हो या शहर, बच्चा हो या बुजुर्ग हर वर्ग का छात्र इसको आसानी से सीख सकता है।