26/09/2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित हुए एसकेजी भाकली के 7 विद्यार्थी
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में अमर उजाला की तरफ से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा सम्मानित किया गया। भाकली स्थित एसकेजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के 6 विद्यार्थी रेवाड़ी जिले में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने पर सम्मानित हुए। जिले में प्रथम स्थान हिमश्वेता पुत्री सतीश कुमार गांव निलाहेड़ी, जिले में तीसरा स्थान निधि यादव पुत्री विनोद कुमार गांव निलाहेड़ी, अनु पुत्री रमेश कुमार गांव भाकली, जिले में पांचवा स्थान महेश पुत्र लेहरु लाल गांव बिरड़, श्वेता शर्मा पुत्री महेंद्र शर्मा गांव लुला अहिर दीपांशु यादव पुत्री राकेश कुमार गांव खुशपूरा ने प्राप्त किया है। वहीं दूसरी ओर कक्षा दसवीं की छात्रा महक पुत्री संजय कुमार गांव गुजरवास जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित हुई। इस मौके पर एसकेजी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री राय सिंह जी ,स्कूल संचालक श्री श्याम सिंह जी, प्राचार्य श्री पवन कुमार जी ने इस उपलब्धि का श्रेय समस्त स्टाफ को दिया व बच्चों को बधाई दी।