Haryana Institute It & Management Kaithal

Haryana Institute It & Management Kaithal Education consultant

21/02/2023

पानीपत | हरियाणा की पहचान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने खिलाड़ियों के कारण है. यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं. यहां के खिलाड़ी कई बार अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो प्रतिभावान होने के बावजूद गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण पिछड़ रहे हैं.

गरीबी के कारण उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर नहीं मिल पाता है. ऐसी ही कहानी पानीपत के सोहन की है जो राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल समेत करीब 35 मेडल जीत चुका है लेकिन गरीबी के कारण वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2015 में सोहन को सरकार ने दी आर्थिक सहायता :
एकता कॉलोनी पानीपत निवासी सोहन नेशनल थ्रो बॉल प्लेयर है. जूनियर नेशनल में सोहन ने भी अपनी टीम को जिताकर गोल्ड मेडल जीता है. इस खिलाड़ी ने राज्य स्तर पर कई मेडल जीते हैं लेकिन आज तक सरकार द्वारा इस युवक को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई. 2015 में सोहन को सरकार ने आर्थिक सहायता दी थी लेकिन आज वह उपेक्षा और गरीबी के कारण दिन-रात काम कर रहा है.

सोहन रात में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है. अपनी कमाई से ही वह पढ़ाई, खेल और परिवार का खर्चा चला पा रहा है. इस दौरान पानीपत के थ्रो बॉल खिलाड़ी सोहन को भी कई बार उनके कोच ने आर्थिक मदद की है. 2019 में चार बहन- भाइयों में तीसरे नंबर पर आने वाले सोहन पिता के निधन के बाद खेलकूद और पढ़ाई से दूर हो गए थे.

35 मेडल जीत चुके सोहन गरीबी से जूझ रहे :
अब सोहन ने एक बार फिर अपना करियर बनाने के लिए खेलना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल समेत 35 मेडल जीत चुके सोहन गरीबी से जूझ रहे हैं. सोहन रात में एक सुरक्षा गार्ड, दिन में एक छात्र और शाम को एक खिलाड़ी के रूप में दिखाई देता है. सरकार की उपेक्षा के कारण यह खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद भी दर- दर भटक रहा है. सोहन ने स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

14/01/2023
13/09/2022
08/07/2018

Plz visit Haryana institute

Hello all friends
08/07/2018

Hello all friends

Address

Kaithal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Institute It & Management Kaithal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Haryana Institute It & Management Kaithal:

Shortcuts

Share