06/12/2021
*वेद इंटर पब्लिक स्कूल जाखौली में 10 दिवसीय योगा शिविर का समापन*
जखोली गांव के वेद इंटर पब्लिक स्कूल में 4 दिसंबर 2021 को 10 दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया।
शिविर में प्राइमरी और हाई विंग के सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनको श्री कृष्ण कुमार(रिटायर्ड फौजी) के कुशल नेतृत्व में योग और प्राणायाम सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वेद प्रकाश कादयान ने सभी बच्चों को योग को अपने जीवन में अपनाने के आह्वान सहित अपनी पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
सभी बच्चों ने योग को स्वयं के लिए, अपने परिवार और समाज के उत्थान के लिए अपनाने की बात कही।
इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति डावर, स्टाफ सदस्य और सभी बच्चे मौजूद रहे !