02/12/2018
भरे हुए कागज और कोरे कागज में ये अंतर है कि भरे हुए कागज पर नया कुछ ज्यादा नही कर सकते, लेकिन कोरे कागज पर कुछ भी लिख सकते हो.....
तुम कोरा कागज हो.....समझ गए ना...
तुमने क्या पाया अभी तक...कुछ भी नही, इसका मतलब तुम कुछ भी पा सकते हो....
तुमने क्या किया अभी तक...कुछ भी नही, इसका मतलब तुम कुछ भी कर सकते हो....
दुनिया मे दो तरह के लोग होते हैं एक ताली बजाने वाले और दूसरे ताली बजवाने वाले......ताली बजाने वाली भीड़ का हिस्सा बनना बहुत आसान है मग़र ताली बजवाना मुश्किल काम है, इसमें मेहनत, समर्पण, अनुशासन का ईंधन लगता है......
तय आपको करना है कि आपको क्या करना है...... याद रखना it's never too late to start something.......
All the best 👍👍👍