Kripal Chauhan-LSO GPS Shashan Education block Jubbal

Kripal Chauhan-LSO GPS Shashan Education block Jubbal Hello friends you can see activities of school children on my page.

01/12/2024
19/05/2024
हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का चालक की तरफ का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मच गई। यह घट...
07/05/2024

हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का चालक की तरफ का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मच गई। यह घटना आज शाम करीब पाैने चार बजे के आसपास केरन गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे हुई। हादसे के समय बस में आठ विद्यार्थियों सहित करीब 15 यात्री सवार थे। इस घटना ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब 3:15 बजे केरन के लिए रवाना हुई बस जब अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। टायर खुलने के बाद लगे झटके से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस का टायर खुलने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के जरिये लोगों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
यात्री अभिषेक कुमार ने बताया जिस समय यह घटना हुई , बस में 15 लोग सवार थे। जांच का विषय है कि आखिर चढ़ाई में अचानक कैसे चलती बस का टायर खुल गया। उधर, बस अड्डा प्रभारी गुरदयाल चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। बता दें, बीते दिनों जोगिंद्रनगर-अमृतसर रूट पर जा रही धर्मपुर डिपो की बस का पिछला हिस्सा नेरी कोटला में खुल गया था। इसमें चालक व अन्य दो मैकेनिक को निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद धर्मपुर बस डिपो की एक बस में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई थी। एक अन्य धर्मपुर डिपो की बस भी दुर्घटनाग्रस्त थी। अब ताजा मामले में सुंदरनगर में घटना पेश आई

Merit list of HP Board 10 examination
07/05/2024

Merit list of HP Board 10 examination

15/04/2024

🙏हिमाचल दिवस की आप को हार्दिक शुभकामनायें।
आपके सदव्यवहार, आपकी शुद्ध मानसिकता और कुशल नेतृत्व हिमाचल की उन्नति मे सहायक।
जय हिन्द 🙏🙏🙏
जय हिमाचल 🙏🙏🙏
1948 में हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर सात फीसदी थी, जो कि आज 76 साल बाद 82.80 फीसदी तक पहुंच चुकी है। प्रदेश में तीन एयरपोर्ट हैं, जिनकी 1948 में संख्या शून्य थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्रदेश ने अग्रणी मुकाम हासिल किया है। शून्य से शुरुआत करने वाले हिमाचल में अब एक एम्स, एक सेटेलाइट पीजीआई सहित पांच मेडिकल कॉलेज, पांच डेंटल कॉलेज, कई नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल के पास एक ट्रिपल आईटी, एक आईआईटी, तीन स्वायत इंजीनियरिंग संस्थान और दर्जनों इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे राज्यों के छात्र शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। वर्ष 1948 में हिमाचल के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 240 रुपये थे, जो कि मौजूदा समय में 2,35,199 रुपये पहुंच चुकी है।

09/04/2024

हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

एक बार एक नौजवान लड़का महान दार्शनिक सुकरात के पास आया और उनसे पूछा, “सफलता का रहस्य क्या है?”सुकरात ने उससे कहा, “मैं तु...
13/03/2024

एक बार एक नौजवान लड़का महान दार्शनिक सुकरात के पास आया और उनसे पूछा, “सफलता का रहस्य क्या है?”

सुकरात ने उससे कहा, “मैं तुम्हें कल उत्तर दूंगा. कल तुम मुझे नदी के किनारे मिलो।”

दूसरे दिन वो लड़का सुकरात से नदी के किनारे मिला. सुकरात उसे लेकर नदी में आगे बढ़ने लगे। वे दोनो नदी में तब तक आगे बढ़ते रहे, जब तक नदी का पानी उनके गले तक न आ गया। वहाँ पहुंचकर अचानक ही सुकरात ने उस लड़के का सिर पकड़कर पानी में डुबो दिया। पानी के भीतर साँस लेने में अक्षम होने के कारण वह लड़का पानी से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगा। लेकिन सुकरात की मजबूत पकड़ के सामने उसका यह संघर्ष विफल रहा।

सुकरात ने उसे तब तक पानी में डुबोये रखा, जब तक वह नीला न पड़ गया। उसे नीला पड़ता देख सुकरात ने उसका सिर पानी से बाहर निकाला। पानी से बाहर निकलते ही वह लड़का हांफते हुए तेजी से साँस लेने लगा।

उसे ऐसा करते देख सुकरात ने पूछा, “ये बताओ, जब तुम पानी के भीतर थे, तब सबसे ज्यादा क्या चाहते थे?”

उस लड़के ने उत्तर दिया, “साँस लेना।”

सुकरात ने कहा, “यही सफलता का रहस्य है। जब तुम सफलता को उतनी ही बुरी तरह चाहोगे, जितना साँस लेना, तो वो तुम्हे मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त सफलता का कोई और रहस्य नहीं है।”

Today's best photo ❤💛💜

Address

Village Bishani, P. O. Solang Teh Jubbal
Jubbal
171206

Telephone

+919805442037

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kripal Chauhan-LSO GPS Shashan Education block Jubbal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kripal Chauhan-LSO GPS Shashan Education block Jubbal:

Shortcuts

Share

Category