26/12/2025
CONGRATULATIONS Payal Verma-
होली चाईल्ड स्कूल की पायल वर्मा ने पास किया हैल्थकेयर पैरामैडिकल एगजाम
जोगिंद्रनगर,26 दिसम्बर : उपमंडल के HOLY CHILD पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल ढेलू जोगिंद्रनगर की पूर्व में रही छात्रा ने ALLIED हैल्थकेयर पैरा मैडिकल एगजाम पास करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की एम.डी कौशल्या ठाकुर ने बताया कि पायल ने वर्ष 2025 में स्कूल से अपनी जमा दो की परीक्षा उतीर्ण की। अब पायल टांडा मैडिकल कालेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेगी। पायल के पिता ओम प्रकाश व्यवसायी व माता गृहणी हैं। पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, अध्यापकों व मित्रों को दिया है। उधर, स्कूल चेयरमैन राजकुमार ठाकुर व एम.डी कौशल्या ठाकुर ने पायल को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।