10/06/2026
आईफ्लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर का शैक्षणिक भ्रमण
जोगिंद्रनगर
आईफ्लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार के नेतृत्व में जोगिंद्रनगर स्थित हर्बल गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न औषधीय पौधों की प्रजातियों, उनके गुणों तथा मानव जीवन में उनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हर्बल गार्डन में मौजूद औषधीय पौधों की पहचान, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच समय बिताते हुए जैव विविधता और औषधीय पौधों के महत्व को नजदीक से समझा।
इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने हर्बल गार्डन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।