07/09/2024
जिंक गुरुकुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस -
जिंक एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ।
अपने देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत जिंक नर्सिंग कॉलेज आडिटोरियम में माँ सरस्वती की प्रतिमा और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर निदेशक डॉ अशोक ढाका , उपनिदेशक डॉ हनुमान बाना , जिंक नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शिवम गोदारा , जिंक नीट एण्ड जे ई ई के एचओडी इंजिनियर महेंद्र भारती , जिंक नॉरसेट एचओडी रमेश कुमावत , जिंक ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रिंसिपल कुमारी सीता ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया साथ ही संस्थान के सभी फैकल्टी मेम्बर ने पुष्पांजलि अर्पित किये ।
कार्यक्रम में संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया ।
इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ अशोक ढाका ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की प्रकति से भी हमे शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए आपके माता पिता जो आपके प्रथम गुरु है उनका सर्वप्रथम सम्मान करना है ।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से हमे सीख लेकर अपने परिवार समाज और देश को एक सजग और सफल नागरिक बनकर विशिष्ट स्थान दिला सकते है ।
इस दिवस पर संस्थान के सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
संस्थान के सुरक्षाकर्मी नाथूलाल जी को अपने गत नौ वर्षों में कर्मठ कार्यकुशलता के लिए जिंक लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
इस दौरान संस्थान के उपनिदेशक डॉ हनुमान बाना ने बताया की यह दिवस देश के उन सभी शिक्षकों को समर्पित है जिनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति कर रहा है ।
देश के प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे उनके शिक्षक का आशीर्वाद व मार्गदर्शन होता है ।
इस समारोह में संस्थान के सभी फ़ैकल्टी मेम्बर व नॉन फैकल्टी मेम्बर उपस्थित रहे।