jagdish jakhar

jagdish jakhar Teacher primary education department

05/04/2023

आज दो मनोवैज्ञानिकों वाटसन और थार्नडाइक को शिक्षा विभाग के साथी स्टाफ के साथ याद किया ,आप दोनो के ही स्टैटमेंट मुझे व्यक्तिगत बहुत उत्साहित,रोमांचित करते हैं ( वाटसन - कोई बालक मुझे आप दे दो आप कहो वो बना दू) अभूतपूर्व क्षमता को दर्शाता हैं (थार्नडाइक - आप घोड़े को तालाब तक ले जा सकते हैं लेकिन पानी पीने के लिए बाध्य नहीं कर सकते) प्रेरित आप कर सकते है परंतु आप की सीमाएं हैं
मनोविज्ञान ने एक विषय के रूप में बहुत कुछ सिखाया
यह विज्ञान पढ़ने से पूर्व और पश्चात बहुत अंतर महसूस किया ( अंक , तुलना,व्यक्तिगत विभिन्नता, और विशेष रूप से समायोजन पहले से ही कूट कूट कर भरा था😊 )
और अंत में 5 वर्ष तक बच्चों को खेलने दे फिर बच्चो को जब विद्यालय भेजना शुरू करे तो नियमित भेजे (अनियमितता हमारे लिए बड़ा चेलेचिंग विषय है ) स्वास्थ्य आदि बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर पर रखे
नोट: यह मेरे निजी विचार है,आप सहमत हो यह जरूरी नहीं,आपके विचारों का सदैव सम्मान
आपके सुझाव अपेक्षित है

जगदीश जाखड़
शिक्षा विभाग, राजस्थान

05/08/2022
R**T 2022 परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं 👍✌️
22/07/2022

R**T 2022 परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं 👍✌️

21/07/2022

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था-
वर्तमान में राजस्थान में सात संभाग है 1949 में संभाग व्यवस्था प्रारंभ हुई उस समय राजस्थान में पांच संभाग थे जयपुर,जोधपुर,उदयपुर,कोटा,बीकानेर |
1962 में मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया के कार्यकाल में संभाग व्यवस्था समाप्त कर दी
26 जनवरी 1987 में मुख्यमंत्री श्री हरिदेव जोशी के कार्यकाल में पुन: संभाग व्यवस्था प्रारंभ की तथा अजमेर को 6 संभाग का दर्जा दिया,4 जून 2005 को भरतपुर को संभाग बनाया वर्तमान में राजस्थान में सात संभाग है
#जयपुर क्षेत्रफल-37010 वर्ग किमी
जयपुर,दौसा,अलवर,सीकर,झुंझुनू
1. सर्वाधिक साक्षरता वाला संभाग
2. Sc की सर्वाधिक जनसंख्या
#जोधपुर क्षेत्रफल-117451 वर्ग किमी
जोधपुर,जैसलमेर,बाड़मेर,जालौर,पाली,सिरोही
1. क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा संभाग
2.सबसे कम जन घनत्व वाला संभाग
#उदयपुर क्षेत्रफल-36942 वर्ग किमी
उदयपुर,बांसवाड़ा,प्रतापगढ़,चित्तौड़गढ़,राजसमंद,
डूंगरपुर
1.ST की सर्वाधिक जनसंख्या
2.सबसे अधिक लिंगानुपात वाला संभाग
#कोटा क्षेत्रफल - 24205 वर्ग किमी
कोटा,बूंदी,बारा,झालावाड़
#बीकानेर क्षेत्रफल - 64708 वर्ग किमी
बीकानेर,चूरू,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़
#अजमेर क्षेत्रफल - 43848 वर्ग किमी
अजमेर, नागौर,भीलवाड़ा,टोंक
राजस्थान के केंद्र में स्थित
#भरतपुर क्षेत्रफल-17675 वर्ग किमी
भरतपुर,धौलपुर, करौली,सवाईमाधोपुर
1.क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा संभाग
2. सबसे कम लिंगानुपात वाला संभाग

जगदीश जाखड़ (अध्यापक)
शिक्षा विभाग राजस्थान

17/07/2022

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा

हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा

मैं जानता था कि ज़हरीला साँप बन बन कर

तिरा ख़ुलूस मिरी आस्तीं से निकलेगा

इसी गली में वो भूका फ़क़ीर रहता था

तलाश कीजे ख़ज़ाना यहीं से निकलेगा

बुज़ुर्ग कहते थे इक वक़्त आएगा जिस दिन

जहाँ पे डूबेगा सूरज वहीं से निकलेगा

गुज़िश्ता साल के ज़ख़्मो हरे-भरे रहना

जुलूस अब के बरस भी यहीं से निकलेगा

राहत इंदौरी

🎯 राजस्थान सामान्य अध्ययनभारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान,भारत के क्षेत्रफल का लगभग 10.41% भाग ...
14/07/2022

🎯 राजस्थान सामान्य अध्ययन
भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान,भारत के क्षेत्रफल का लगभग 10.41% भाग राजस्थान भारत के उतरी-पश्चिमी भाग में स्थित हैं
उतरी अक्षांश-23°3' से 30°12'
पूर्वी देशांतर 69°30' से 78°17
क्षेत्रफल - 3,42,239 वर्ग किलोमीटर
राजस्थान का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर व पूर्व से पश्चिम 869 किलोमीटर है| राजस्थान में 33 जिले व 7 संभाग है,राजस्थान का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला जैसलमेर व सबसे छोटा जिला धौलपुर है
पाली जिले की 8 जिलों से सीमा लगती हैं - जोधपुर,बाड़मेर, जालौर,सिरोही,उदयपुर,राजसमंद,अजमेर, नागौर
* संभाग - 7 जयपुर,जोधपुर,बीकानेर,अजमेर,कोटा,उदयपुर,भरतपुर
राजस्थान की सीमा पांच राज्यों से लगती हैं पंजाब,हरियाणा, उतर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,गुजरात
सबसे लंबी सीमा मध्य प्रदेश के साथ व सबसे छोटी सीमा पंजाब के साथ लगती है,राज्य की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर है
राजस्थान की पश्चिमी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है,जिसकी लंबाई 1070 किलोमीटर है भारत व पाकिस्तान की सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा कहा जाता हैं

जगदीश जाखड़ (अध्यापक)
शिक्षा विभाग राजस्थान

13/07/2022

कल से आपको अपने इस पेज पर राजस्थान सामान्य अध्ययन के लेख पढ़ने को मिलेंगे
✍️जगदीश जाखड़
अध्यापक - शिक्षा विभाग राजस्थान

30/05/2022

CUET UG
आवेदन की अंतिम तिथि
31/05/2022 (09:00 PM)

05/04/2022

द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती विज्ञापन जारी
शुभकामनाएं 👍

12/01/2022

खुद को कमजोर समझना दुनिया का सबसे बड़ा पाप है
स्वामी विवेकानंद
अर्थात
आत्मविश्वास से लबरेज रहे, मजबूत रहे
jagdish jakhar

10/01/2022

R**T&CTET
संस्कृत विषय की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 10 वी तक की (संस्करण 2019) पुस्तकों से पाठ्यक्रम अनुसार अध्यापन कर सकते !
यह पुस्तके आपके व्याकरण शिक्षण में महत्वपूर्ण साबित होगी
शुभकामनाएं 👍

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when jagdish jakhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to jagdish jakhar:

Shortcuts

Share

Category