Vbssjodhpur

Vbssjodhpur विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की प्रांतीय इकाई | "सा विद्या या विमुक्तये"

11/08/2026

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के आदर्श शिक्षा समिति के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक आबू राज (माउंट आबू) में क्रिया आधारित शिक्षण इंग्लिश में Learning Three Form of VERB संगीत के साथ शिक्षण ।

मनुष्य अपनी अंत:निहित शक्ति से पत्थर से  सुंदर मूर्ति बना सकता है- गंगा विष्णु विश्नोई     विद्या भारती जोधपुर प्रांत के...
08/08/2026

मनुष्य अपनी अंत:निहित शक्ति से पत्थर से सुंदर मूर्ति बना सकता है- गंगा विष्णु विश्नोई

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के आदर्श शिक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के आचार्यों का तीन दिवसीय आचार्य सम्मेलन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक तिंवरी में शुभारंभ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत सचिव गंगाविष्णु जी ने कहा कि मनुष्य अपने अंतर्गत शक्ति से पत्थर से सुंदर मूर्ति बना सकता है । ज्ञान का अर्जन ज्ञानार्जन कहलाता हैं ।ज्ञान प्राप्त करने के दो प्रकार के करण होते हैं बहि:कारण और अंत:करण इन दोनों करण के द्वारा मनुष्य ज्ञान प्राप्त करता है।उन्होंने ज्ञानेंद्रिया आंख, कान, नाक, जिह्वा, त्वचा पर चर्चा की। इन तीन दिनों में सुलेख , अंग्रेजी स्पोकन,भारत माता पूजन, वंदे मातरम् 150 वर्ष,संत रविदास और सामाजिक समरसता,भारतीय भाषा का महत्व, राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 विषय पर बताया।
सम्मेलन में जिला सचिव सगराम काला, स्थानीय समिति के व्यवस्था प्रमुख प्रेमसुख परिहार,उपाध्यक्ष रमेश जी सोनी, कोष प्रमुख अनिल कासट , जिले के 36 प्रधानाचार्य, आचार्य पुरुष 279,आचार्य महिला 193, सेवाकर्मी 25 वाहन चालक 21ने अपनी उपस्थिति दी।

🌹नित नूतन टेक्नोलॉजी के साथ हमें आगे बढ़ना है — मा. गोविंद जी महंत🌹नोएडा | 8 अगस्त 2026विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा स...
08/08/2026

🌹नित नूतन टेक्नोलॉजी के साथ हमें आगे बढ़ना है — मा. गोविंद जी महंत🌹
नोएडा | 8 अगस्त 2026
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार की दो दिवसीय बैठक 8 एवं 9 अगस्त 2026 को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय, नोएडा में आयोजित की जा रही है। बैठक के उद्घाशटन सत्र में मा. गोविंद जी महंत, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, मा. सुधाकर जी रेड्डी, दक्षिण मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री एवं प्रभारी प्रचार विभाग, मा. ललित बिहारी गोस्वामी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा श्री राजेंद्र जी बघेल, संयोजक अखिल भारतीय अभिलेखागार की गरिमामय उपस्थिति रही।
वंदे मातरम् अभियान एवं अमृत उत्सव को लेकर दो दिवसीय बैठक
उद्घाटन सत्र में भूमिका रखते हुए मा. सुधाकर जी रेड्डी ने कहा कि वंदे मातरम् अभियान देशभर में व्यापक रूप से चलाया जाएगा। अमृत उत्सव को ध्यान में रखते हुए प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार की यह दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने प्रचार कार्य को समाज तक संगठन के विचार एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
ज्ञान एवं संस्कार की परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना हमारा दायित्व — मा. गोविंद जी महंत
अखिल भारतीय संगठन मंत्री मा. गोविंद जी महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम विद्या भारती के कार्यकर्ता हैं और वर्ष 1952 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्रता के पश्चात देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, राष्ट्र का पुनरुत्थान तथा राष्ट्रभक्त नागरिकों के निर्माण की दृष्टि से सरस्वती शिशु मंदिर योजना का प्रारंभ हुआ। आज देशभर में इस शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से संस्कारयुक्त शिक्षा पहुंच रही है और समाज ने इसे स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि आज देश के विद्यालयों में समान रूप से सरस्वती वंदना की व्यवस्था है तथा सत्र के समापन पर वंदे मातरम् का गायन किया जाता है। हमारा उद्देश्य ऐसे शिशुओं एवं नागरिकों का निर्माण करना है जिनमें “मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, राष्ट्र देवो भव” की भावना विकसित हो।
उन्होंने कहा कि प्राचीन मुनियों, ग्रंथों, संत-महात्माओं और भारत की पुण्यभूमि से प्राप्त संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। भारत की संस्कृति और परंपरा में ज्ञान एवं संस्कार का हस्तांतरण पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आया है। तीर्थों पर हजारों लोगों का एक साथ स्नान करना हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का उदाहरण है। ऐसे संस्कारों का निर्माण हमारी शिक्षा एवं सामाजिक व्यवस्था के माध्यम से हुआ है और इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।
मा. महंत ने कहा कि हमारा कार्य केवल विद्यालय चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आदर्श स्थापित करते हुए विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ना है। विद्या भारती द्वारा किए जा रहे इन कार्यों को समाज तक पहुंचाने में प्रचार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि “जो सत्य है, वही स्थायी और चिरंतन है।” प्रचार विभाग का दायित्व है कि विद्या भारती के विचार, चिंतन, गतिविधियों और उपलब्धियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाए।
नित्य नूतन टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ना होगा
उन्होंने कहा कि समय निरंतर बदल रहा है। हम विद्यालय चला रहे हैं, इसलिए समय के साथ नित्य नूतन तकनीक को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। टेक्नोलॉजी के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना आवश्यक है। आधुनिक संचार माध्यमों और तकनीक का उपयोग करते हुए अपने विचारों एवं कार्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
अभिलेखागार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कार्य, विचार, चिंतन और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास को जान और समझ सकें। जिन लोगों ने विद्या भारती के कार्य में सहयोग दिया, उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को कैसे ज्ञात होगा, इसके लिए इतिहास और अभिलेखों का संरक्षण आवश्यक है। इस दृष्टि से अभिलेखागार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि हमारे विचार एवं चिंतन को स्थापित करना तथा महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखना आवश्यक है। प्रचार विभाग को संगठन के सैद्धांतिक आधार, विचार एवं कार्यपद्धति को प्रभावी ढंग से समाज के समक्ष रखने का कार्य करना चाहिए।
स्वागत एवं संचालन
कार्यक्रम में अखिल भारतीय सोशल मीडिया संयोजक एवं पदाधिकारी श्री आलोक जी तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय आदरणीय रामकुमार जी भावसार, अखिल भारतीय प्रचार संयोजक द्वारा कराया गया।
दो दिवसीय बैठक में प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार के कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं, तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा संगठन के कार्य एवं विचारों को समाज तक व्यापक रूप से पहुंचाने के विषय पर मंथन किया जा रहा है।

04/08/2026

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर जिले के शारदा बालिका निकेतन उच्च माध्यमिक नागौर के भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला में बालिकाओं द्वारा प्रयोग ।

विद्या भारती शिक्षा संस्थान जोधपुर प्रांत की मासिक ई पत्रिका
04/08/2026

विद्या भारती शिक्षा संस्थान जोधपुर प्रांत की मासिक ई पत्रिका

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के नागौर जिले में इंडोर खेल मैदान का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न।शारदा बाल निकेतन विद्यालय के प...
31/07/2026

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के नागौर जिले में इंडोर खेल मैदान का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न।

शारदा बाल निकेतन विद्यालय के प्रांगण में भामाशाह अभय माल लोढ़ा द्वारा निर्मित आंतरिक इंडोर खेल मैदान का लोकार्पण कार्यक्रम रामधाम भादवासी के त्यागी संत हेतमराम महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह अभय मल लोढ़ा ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री गौतम कुमार दक रहे वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के उपाध्यक्ष भरत राम कुम्हार रहे।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय की बहनों ने सरस्वती वंदना एवं देश भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।
समिति के सह व्यवस्थापक राम प्रसाद कासनिया ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वहीं बहिन अवनी रांकावत ने काव्य गीत हुआ कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र शरद कुमार जोशी ने किया ।
संत हेतमराम महाराज ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यावहारिक शिक्षा देने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने छात्रों से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भामाशाह अभय मल लोढ़ा ने कार्यक्रम को संबोधित किया । समिति के अध्यक्ष केवल राज बछावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आदर्श शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष हरिराम धारणिंया ने भामाशाह अभय माल लोढ़ा एवं उनके परिवार जनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया रामनिवास सांखला गेनाराम गुरु जिला सचिव राम सिंह राठौड़ बालकिशन भाटी पिंटूसा ललवानी मोहन राम सुथार जगदीश जोशी प्रेमचंद हर्षवाल सहित प्रबंध समिति के सभी कार्यकर्ता शहर के गणमान्य नागरिक मातृशक्ति एवं सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के बीकानेर जिले के गंगाशहर में शिशु वाटिका आदर्श विद्या मन्दिर में भव्यता से संपन्न हुआ 'गुरु...
30/07/2026

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के बीकानेर जिले के गंगाशहर में शिशु वाटिका आदर्श विद्या मन्दिर में भव्यता से संपन्न हुआ 'गुरु पूर्णिमा उत्सव'
'गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष...' की अमर पंक्तियों को चरितार्थ करता एक अलौकिक दृश्य स्थानीय शिशु वाटिका आदर्श विद्या मन्दिर गंगाशहर में देखने को मिला, जहाँ गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अगाध श्रद्धा, अभूतपूर्व उत्साह और सनातन गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या सुशीला हाड़ा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र 'मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव' को केंद्र में रखकर इस भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह का सबसे हृदयस्पर्शी क्षण वह रहा, जब नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने न केवल अपने विद्या-दाताओं (आचार्य एवं दीदियों) के श्रीचरणों में शीश नवाया, बल्कि अपने जीवन के प्रथम गुरु,माता-पिता का रोली, अक्षत और आरती से विधिवत पूजन किया। बालकों द्वारा अभिभावकों के चरण पखारकर आशीर्वाद लेने के इस दृश्य ने उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। वातावरण को और प्रगाढ़ बनाते हुए विद्यालय परिवार द्वारा 28 श्रेष्ठ अभिभावकों का विशेष पूजन एवं अभिनंदन किया गया।शिशुवाटिका प्रधानाचार्या सुशीला हाड़ा ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा "शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, अपितु गुरु और माता-पिता के प्रति निष्ठा एवं कृतज्ञता ही सच्ची विद्या है। शिशु वाटिका का उद्देश्य भावी पीढ़ी को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ अटूट भारतीय संस्कारों से सिंचित करना है।" उत्सव के समापन पर संपूर्ण विद्या मन्दिर प्रांगण गुरु-वंदना और मंत्रोच्चार की गूंज से भक्तिमय हो उठा, जहाँ आचार्यों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को यशस्वी एवं सुसंस्कृत जीवन का शुभाशीष प्रदान किया।


29/07/2026

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के बालोतरा जिले में बालिका आदर्श विद्या मंदिर, माध्यमिक माजीवाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव।
आज गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।
उत्सव के दौरान विद्यालय की बहनों (छात्राओं) ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने सुंदर विचार रखे। उन्होंने वचनों और कविताओं के माध्यम से जीवन में गुरु के सर्वोच्च स्थान, उनके मार्गदर्शन और महिमा का बखान किया, जिससे पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में विद्या मंदिर के सभी आचार्यों ने उपस्थित सभी भैया-बहनों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आज विद्या भारती जोधपुर प्रांत कार्यालय श्रुतम में जोधपुर प्रांत के संविचारी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख की एक दिवसीय बैठक...
19/07/2026

आज विद्या भारती जोधपुर प्रांत कार्यालय श्रुतम में जोधपुर प्रांत के संविचारी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख की एक दिवसीय बैठक आयोजित हुई।
आध्यात्मिकता भारत का स्वभाव है, भारत की पहचान है। नैतिकता, सेवा, परोपकार, परमार्थ, निःस्वार्थ भाव से कार्य, सत्याचरण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता जैसे पवित्र कार्य ही आध्यात्मिकता को साकार स्वरूप प्रदान करते हैं। शिक्षा ही एकमात्र साधन है जो मनुष्य में आध्यात्मिकता का सृजन एवं विकास करती है। भारत पर यह ईश-कृपा रही है कि यहाँ ऋषियों द्वारा संचालित गुरुकुलों ने भारत को आध्यात्मिकतायुक्त शिक्षा का दिव्य आदर्श प्रदान किया।

वर्तमान समय में जब शिक्षा का व्यापार बनता जा रहा है, भारत में ऐसी शिक्षा संस्थाएँ विद्यमान हैं जो निःस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों में दिव्य संस्कारों का सिंचन कर रही हैं। ये संस्थाएँ अपने-अपने स्तर पर प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। यदि हम सभी मिलकर इस कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएँ तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के उद्देश्यों की प्राप्ति और अधिक सफलतापूर्वक हो सकेगी।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान इसी भावना को लेकर देशभर में 13,000 से अधिक विद्यालय–महाविद्यालय एवं अन्य अनौपचारिक शिक्षा केन्द्रों का संचालन कर रहा है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जोधपुर प्रान्त में संचालित सभी समविचारी शिक्षा संस्थाएँ मिलकर चिंतन करें कि किस प्रकार शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के दिव्य स्वरूप को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
बैठक में विद्या भारती के मंत्री आदरणीय प्रो लालसिंह जी राजपुरोहित, प्रांत के मंत्री आदरणीय भेरूपाल सिंह जी, संगठन मंत्री आदरणीय रवि कुमार जी, प्रांत सचिव आदरणीय गंगा विष्णु जी, प्रांत निरिक्षक आदरणीय भगवत दान जी एवं प्रांत के संविचारी संस्थान पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दी।

Address

"Shrutam" Keshav Parisar, Kamla Nehru Nagar
Jodhpur
342008

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+912912945038

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vbssjodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vbssjodhpur:

Shortcuts

Share

Category