14/02/2025
Firoz Khan Memorial Girl's Sr. Sec. School
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Firoz Khan Memorial Girl's Sr. Sec. School, School, MAULANA AZAD CAMPUS, Pal Link Road, Kamla Nehru Nagar, Jodhpur.
Our aim is to make the planned and assured school programs more effective, beautiful and sharp for the students' bodhic and physical abilities, talents and expressions.
14/02/2025
09/12/2022
18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता के लिए
मौलाना आज़ाद स्कूल एवं फिरोज खान गर्ल्स स्कूल
ने बनाये विभिन्न गैजेट्स मॉडल
जोधपुर 03 दिसम्बर। आगामी 04 से 10 जनवरी 2023 तक राजस्थान के पाली जिले के निम्बली ब्राह्म्णान रोहट में शुरू होने वाली 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ जोधपुर से मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एवं फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल का चयन हुआ।
मौलाना आज़ाद स्कूल के स्काउटर महेन्द्र सैन तथा फिरोज खान गर्ल्स स्कूल गाइडर अरूणा सोलंकी के नेतृत्व में इस जम्बूरी में सहभागिता के लिए स्कूल परिसर में ही स्काउट गाइड ने अलग-अलग साइज की लाठियों, खपच्चियों व रस्सियों से विभिन्न गेजेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन मॉडल गैजेट्स का निरीक्षण मण्डल मुख्यालय जोधपुर से सीओ स्काउट छतर सिंह पिडियार, लीडर ट्रेनर शकुन्तला पाण्डे, स्काउटर पारसराम पटेल, गाइडर रेणु, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक, मौलाना आईटीआई प्रिंसीपल मनीष माथुर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेहाना बेगम, स्कूल प्रिंसिपल इंतिखाब आलम, फिरोज खान गर्ल्स स्कूल सीनियर प्रिंसिपल शबाना टाक, प्रिंसिपल शमीम शेख व शिक्षक सुदेश कुमार ने किया।
सीओ स्काउट छत्तर सिंह ने स्काउट गाइड की तैयारी और प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए जम्बूरी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने कम समय में तैयार किये गये इन रचनात्मक एवं उपयोगी गैजेट्स मॉडल की सराहना की तथा जम्बूरी में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।
14/09/2022
आत्मरक्षा के साथ बालिकाएं आत्मविश्वास करें पैदा - पूनिया
पुलिस आयुक्तालय की ओर से मौलाना आज़ाद कैम्पस में
महिला आत्मरक्षा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू
जोधपुर 13 सितम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद कैम्पस में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एवं पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ‘महिला आत्मरक्षा निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर‘ का आगाज हुआ।
सोसायटी सीईओ मोहम्मद अतीक ने कहा कि लड़कियां खुद को कमजोर न समझे, मुश्किल परिस्थितियों में खुद अपनी सहायता करें, सजग एवं सतर्क नागरिक होने का सबूत दे।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रेहाना बेगम ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय से हेड कॉन्स्टेबल शारदा पूनिया, कॉन्स्टेबल शायरी व कॉन्स्टेबल धर्माराम के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की 200 से अधिक छात्राएं कैम्प में प्रशिक्षण ले रही है। इस कैम्प के पश्चात् दूसरे कैम्प में फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राएं शाम 4 से 5 बजे तक प्रषिक्षण लेंगी।
हेड कॉन्स्टेबल व ट्रेनर शारदा पूनिया ने बताया कि कैम्प का मकसद आत्मरक्षा के साथ-साथ बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। राज्य सरकार का उद्देश्य यह है इस कैम्प में मानसिक व शारीरिक दोनो प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाए। मानसिक प्रशिक्षण में इन्डोर क्लासेज, पुलिस हैल्थ, कानून, रियल व फेक वेबसाइट, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जाती है। शारीरिक प्रशिक्षण में सेल्फ ट्रिक, पन्चेज, ब्लॉक व सेल्फ डिफेन्स के विभिन्न तरीके बताये जाते है।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक, पीटीआई चिन्मय जोशी सहित अन्य स्टाफ एवं कई छात्राएं भी मौजूद रही। कार्यक्रम के पूर्व में ट्रेनर्स का माला व साफा से सम्मान भी किया गया।
16/08/2022
झांसी की रानी को याद करते हुए
जोश व उत्साह से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस
जोधपुर 16 अगस्त। कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का ध्वजारोहण वरिष्ठ प्रधानाचार्या शबाना टाक ने किया। तत्पश्चात् गर्ल्स स्काउट गाइड की छात्राओ ने झण्डे को सलामी दी। सलामी पश्चात् सीनियर छात्राओं ने बडे ही जोश से राष्ट्रगान पेश किया। फिरोज गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने ‘झांसी की रानी‘ के जीवन को समर्पित एक ड्रामें के जरिये 0स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश किया।
प्रधानाचार्या शमीम शेख ने बताया कि इस सामुहिक रंगारंग कार्यक्रम में सभी से कौमी एकता, आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव व मुल्क की तरक्की के लिए मिलजुलकर कार्य करने की अपील की गई। राष्ट्रगान पश्चात् छात्राओं ने तिरंगे के साथ यादगार तस्वीरें ली। कार्यक्रम प्रभारी नूर बानो एवं गाइडर अरूणा सोलंकी का विशेष सहयोग रहा। सभी विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किये गये।
16/08/2022
मारवाड़ मुस्लिम सोसायटी के छात्र-छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
एनसीसी, एनएसएस, रोवर, रेंजर , 3 राज, 4 राज, 6 राज,
स्काउट व गाइड के विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने की शिरकत
जोधपुर 14 अगस्त। 75 वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सी.सै. स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सी.सै. स्कूल, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सी.सै. स्कूल, मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल व मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मुस्लिम स्कूल से होते हुए आखलिया, बलदेव नगर, मसूरिया व शान्ति प्रिय नगर में हर घर तिरंगा रैली निकाली और गली-गली, मोहल्ले के सभी घरों में जाकर कुल 300 तिरंगे झण्ड़ों वितरण किया।
रैली को मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में मुख्य रूप से मौलाना स्कूल प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी कॉमर्स डीन डॉ. निरंजन कुमार बोहरा, रोवर लीडर एवं सीटीओ डॉ अब्दुल्लाह खालिद, रेंजर लीडर डॉ मरजीना, डॉ अलताफ खान, डॉ मनु सिंह, डॉ. असद, गाइड कैप्टन अरूणा सोलंकी, स्काउट मास्ट महेन्द्र सेन, मारवाड सोसायटी की सीनियर एएनओ टीओ सुमेरा खान, एयरविंग सीटीओ अमरीन पठान, पीटीआई मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अकरम सहित एनसीसी, एनएसएस, रोवर, रेंजर, 3 राज, 4 राज, 6 राज, स्काउट व गाइड के कई विद्यार्थियों का हर तिरंगा रैली के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
10/07/2022
ईदुल अज्हा की पूर्व संध्या पर
देश में अम्नो शान्ति के लिए अनूठी पहल
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के विद्यार्थियों ने
राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का लिया संकल्प
जोधपुर 09 जुलाई। देेश की राष्ट्रीय एकता अखंडता की शक्ति यहां के समुदायों के आपसी प्रेमभाव, भाईचारे व सहयोग की भावना में ही है। हर कठिन परिस्थति में हमें धैर्यशीलता का परिचय देते सबको साथ लेकर चलना है तभी सही अर्थो में देश का विकास सम्भव हो सकेगा।
ये कहना है शहर विधायिक मनीषा पंवार का। वे कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आज़ाद कैम्पस में ‘आओ संकल्प ले‘ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि सभी को राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भाव का संकल्प दिलाया।
मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने कहा कि हमारा देश विभिन्न रंगो के फूलों से सज़ा एक खूबसूरत गुलदस्ता है जहां हर फूल की अपनी एक अलग पहचान और महत्व है। हमें सभी समुदायों के लोगों का हाथ थामकर एक-दूसरे का साथ देना होगा। तभी देश विकास के नये आयाम तय कर पायेगा।
इस मौके पर इग्नू के रिजनल डायरेक्टर डॉ अजयवर्धन आचार्य, सोसायटी सदस्य मोहम्मद साबिर, हीना साबिर, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिन्सीपल शबाना टाक, मदरसा मौलाना आज़ाद अपर प्राइमरी स्कूल प्रिंसीपल फरजाना चौहान, यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर रेहाना बेगम, ब्यूटी केयर इंस्ट्रक्टर बलजीत कौर, समाजसेवी नफीसा, आर्टक्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ज्योति सोनी, गाइडर अरूणा सोलंकी, पीटीआई चिन्मय जोशी सहित माई खदीजा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के शिक्षकगण एवं विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
तिलावते कुरान उर्दू शिक्षक मोहम्मद आबिद ने किया व धन्यवाद सीनियर प्रिन्सीपल शबाना टाक ने दिया। अंत में सभी ने एक साथ ‘जयहिन्द‘ का नारा लगाकर सामाजिक सद्भाव की सामुहिक शपथ ली।
10/07/2022
हिन्दू और मुसलमान मेरी दो आँखे हैं - स्वर्गीय उम्मेद सिहं
पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह जी के 119 वीं जयन्ती समारोह में
मौलाना आजाद, फिरोज खान गर्ल्स व मदरसा क्रिसेन्ट स्कूल के
स्काउट, गाइड व एनसीसी स्टूडेन्ट ने दी सलामी
जोधपुर 08 जुलाई। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता एवं कौमी एकता के प्रेरक स्वर्गीय महाराजा उम्मेद सिंह जी की 119वीं जयन्ती शहर के मुख्य रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित महाराजा उम्मेद सिंह स्मृति चौराहे पर भव्य समारोह के रूप में मनाई गई।
समारोह में समस्त धर्म गुरूओं, नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, एयर कमोडोर प्रजुअल सिंह, डिवीजनल रेल्वे मैनेजर गितिका पांडे, लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर सहित शहर के कई प्रबुद्धजनों ने शिरकत की और पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
समारोह में रेल्वे अधिकारीगण, मेहरानगढ पण्डितजी, शहर काजी वाहिद अली, एसएम चर्च फादर जितेन्द्र नाथ, सरदार गुरमीत सिंह सहित शहर के समस्त समुदायों के प्रबुद्धजनों व मारवाड मुस्लिम एज्युकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं सीईओ मोहम्मद अतीक व समाजसेवी राजू कादरी ने शिरकत की।
मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन, एएनओ सुराब खान, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की गाइडर अरूणा सोलंकी एवं मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की एनसीसी 4राज सीटीओ अमरीन के निर्देशन में स्काउट, गाइड व एनसीसी छात्र-छात्राओं ने सलामी पेश की।
प्रसिद्ध उद्घोषक जफर खान सिंधी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वर्गीय पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह के कथन ‘हिन्दू मुस्लिम मेरी दो आंखे‘ को दोहराते हुए उनके द्वारा सर्व समाज के लिए किये गये कल्याणकारी कार्यों को भी याद किया।
26/04/2022
विश्व पृथवी दिवस के मौके पर आमजन को दिया
सामाजिक जागरूकता का संदेश
पोस्टर मेकिंग, माॅडल एवं वेस्ट मटेरियल के यूज से दिया संदेश
जोधपुर 22 अप्रैल। पुनित सागर अभियान के तहत कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान कैम्पस में विश्व पृथवी दिवस मनाया गया।
एनसीसी प्रभारी टीओ सुमेरा खान ने बताया कि इसमें 3 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी और 4 राज एयर स्कावार्डन एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग के जरिये लोगों को यह संदेष दिया कि दिनचर्या की सभी उपयोगी चीजों से प्लास्टिक बैन हो। प्लास्टिक की जगह कपडे या जूट से बने थैले का इस्तेमाल हो।
साथ ही व ड्रामें के जरिये व्यर्थ पानी न बहाया जाये। थोडी सी दूरी के लिए व्हीकल को नजर अंदाज करें और पैदल चलें। पेड़ों को काटे नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा से लगवाने की अपील करें। कचरे को इधर-उधर न फैंक कर डस्टबीन का उपयोग करें, आदि का संदेष दिया।
कैडेट्स मदीहा चौहान ने माॅडल के द्वारा लोगों को यह सामाजिक संदेश देकर जागरूक किया। कैडेट्स कशिश माथुर ने माॅडल के जरिये वेस्ट मेटेरियल को फैंकेने की जगह उसका यूज करना बताया।
इस मौके पर सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक ने भी बच्चों को पानी कैसे बचाये, प्लास्टिक का यूज कम कैसे करें आदि के बारें में समझाया। प्रिन्सीपल शमीम शेख ने भी प्रेरणारूपी उद्बोधन दिया। सभी स्टाफ व स्टूडेन्ट्स का विशेष सहयोग रहा।
23/02/2022
आयशा व सानिया का इंस्पायर अवार्ड के अन्तर्गत जिला स्तर पर हुआ चयन
आगामी प्रोजेक्ट के लिए मिली 10 हजार की पुरस्कार राशि
संस्थान ने भी नकद पुरुस्कार राशि से किया सम्मानित
जोधपुर 22 फरवरी। कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा आयशा के प्रोजेक्ट ‘छत की सफाई के दौरान धूल एकत्रित करने वाला संशोधित झाडू‘ व कक्षा 10वीं की छात्रा सानिया गौरी के प्रोजेक्ट ‘सौर ऊर्जा संचालित कपडा प्रेस करने की गाडी‘ का जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक ने बताया कि छात्रा आयशा ने अपने प्रोजेक्ट से यह संदेश दिया की झाडू से छत की सफाई करते समय धूल सफाई करने वाले व्यक्ति और जमीन पर गिरती है। धूल इकट्ठा करने के लिए एक उल्टे छतरी के आकार को झाडू में लगाने का विचार दिया है ताकि धूल व्यक्ति या जमीन पर न गिरे और आसानी से एकत्रित हो सकें।
दूसरी ओर छात्रा सानिया ने अपने प्रोजेक्ट में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाली मोबाइल सौर ऊर्जा चलित कपडा प्रेस करने की गाडी डिजाइन की है। जिसमे कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। इसकी खास बात यह रही कि सौर ऊर्जा न होने पर इसे बेटरी, बिजली व डीजल से संचालित जनरेटर द्वारा भी संचालित किया जा सकता है। इससे न केवल कोयले की बचत होगी बल्कि घर-घर जाकर विक्रेता (प्रेस करने वाला) अपनी आय बढ़ा सकता है। साथ ही इस कपडा प्रेस मोबाइल गाडी में एक सिक्का संचालित जीएसएम, पीसीओ, यूएसबी चार्जिंग पोईंट और मोबाइल रिचार्जिंग किट भी फिट किया जा सकता है।
स्कूल प्रिंसीपल शमीम शेख ने बताया कि चयन समिति द्वारा दोनो छात्राओं के विचार व माॅडल उत्कृष्ठ माने गये और दोनो का चयन जिला स्तर पर हुआ और आगामी जिला स्तर पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रति छात्रा के बैंक में प्रदान की गई।
संस्थान की इस उपलब्धि पर सोसायटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने दोनो छात्राओं को नकद एक-एक हजार रूपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की। सम्मान के इस कार्यक्रम में सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक, प्रिंसीपल शमीम शेख एवं दोनो छात्राअें को मोटिवेट करने वाले उनके साइन्स टीचर अशोक चौहान एवं नेहा बानो सहित साोसायटी से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
04/02/2022
मौलाना आज़ाद गर्ल्स हाॅस्टल ने मौन रख मनाया शहीद दिवस
महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का लिया संकल्प
जोधपुर 30 जनवरी। 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हुई हत्या को पूरे देश में शहीद दिवस के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।
इस दिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और तीनों सेना प्रमुख राज घाट स्मारक पर महात्मा गांधी की समाधि पर इकट्ठा होते हैं और बहुरंगी फूलों से सजाए गए गुलदस्तों से माल्यार्पण करते हैं। अंतिम पोस्ट की धुन पर सशस्त्र बलों के जवान बिगुल बजाते है। अंतर-सेवा दल सम्मान की निशानी के रूप में हथियारों को उलट देता है। पूरे देश में तीस जनवरी की सुबह 11 बजे भारतीय शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाता है।
फिरोज खान कैम्पस की सीनिर प्रिन्सीपल शबाना टाक ने बताया कि इसी परम्परा को जीवित रखते हुए कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद गर्ल्स हाॅस्टल की छात्राओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर, महात्मा गांधी की आत्मा की शान्ति के लिए सभी छात्राओं ने अपने-अपने धर्मानुसार ईश्वरीय वन्दना की और महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ रेहाना बेगम, वार्डन रेशमा सैफी सहित हाॅस्टल की कई छात्राएं मौजूद रही।
22/01/2022
हाथ के हुनर से बदले तकदीर - खान
मारवाड कौशल केन्द्र में सिलाई, मेहन्दी व ब्यूटी पार्लर
प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र का हुआ वितरण
जोधपुर 21 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ कौशल केन्द्र में चल रहे 180 दिवसीय ‘सिलाई, मेहन्दी व ब्यूटी पार्लर‘ प्रशिक्षण के प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मारवाड़ कौशल केन्द्र प्रभारी डॉ रेहाना बेगम ने बताया कि सभी उम्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके शौक के अनुरूप हुनर से जोड़ते हुए सिलाई, मेहन्दी व ब्यूटी पार्लर जैसे पाठ्यक्रमों की ट्रेनिंग दी गई है ताकि ये खुद आत्मनिर्भर बन अपना रोजगार शुरू कर सकें।
इस मौके पर जोधपुर की प्रसिद्ध मेडिकल हैल्थ केयर कंसलटेंट नेहा आसिफ खान ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में सभी लड़कियों व महिलाओं के द्वारा तैयार किये गये अलग-अलग डिजाइन के कपड़े, मेहन्दी के नमूने तथा ब्यूटी पार्लर के अन्तर्गत खूबसूरत दिखने के विभिन्न चार्ट्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे तो खुद पर भरोसा और साहस के साथ हाथ के हुनर से अपनी तकदीर बदल सकती है।
बतौर विशिष्ठ अतिथि मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, मौलाना आज़ाद महिला बीएड कॉलेज की प्रिन्सीपल डॉ सपना सिंह राठौड़ व फिरोज खान गर्ल्स कैम्पस की सीनियर प्रिन्सीपल शबाना टाक ने भी उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना करते हुए प्रेरणा रूपी उद्बोधन दिये। सिलाई प्रशिक्षक मदीना बानो ने अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों की ओर से सिलाई, मेहन्दी व ब्यूटी पार्लर की कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। संचलान बीएड व्याख्याता मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। आभार डॉ सपना सिंह राठौड ने दिया।
22/01/2022
3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी और
4 राज एयर स्क्वार्डन एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण
जोधपुर 29 नवम्बर। कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी और 4 राज एयर स्क्वार्डन एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
थर्ड ऑफिसर सुमेरा खान ने एनसीसी स्थापना, उद्देश्य और कार्यक्रमों के बारें जानकारी दी। इनकी अगुवाई में सभी कैडेट्स ने एनसीसी प्रतिज्ञा ली। एनसीसी केयर टेकर गज़ाला मेहर ने बताया की कार्यक्रम में कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया और इन पौधों की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी ली।
इस अवसर पर फिरोज खान कैम्पस सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक, प्रिंसीपल शमीम शेख, मुख्य अध्यापिका उम्मे कुलसुम सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Address
MAULANA AZAD CAMPUS, Pal Link Road, Kamla Nehru Nagar
Jodhpur
342008
Opening Hours
| Monday | 7am - 1pm |
| Tuesday | 7am - 1pm |
| Wednesday | 7am - 1pm |
| Thursday | 7am - 1pm |
| Friday | 7am - 1pm |
| Saturday | 7am - 1pm |