Dr.Ambedkar Upper Primary School Lawera Kallan

Dr.Ambedkar Upper Primary School Lawera Kallan This is a school which is purely imparting standard education to the students of rural as well as urban areas without any discrimination.

Besides this it is also known for it's rigid discipline. This page is wholly dedicated to this school.

09/09/2021

सब खेलो,सब जीतो..

09/09/2021

आईसीआईसीआई कौशल विकास प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यालय प्रांगण में अभ्यर्थियों को खेल के माध्यम से ध्यान एवं कौशल का विकास तथा मानसिक बुद्धि का उपयोग करते हुए.....खेलाते सर..।

आई.सी. आई.सी.आई. द्वारा संचालित ग्रामीण उद्यमिता प्रक्षिक्षण के तत्वावधान में आयोजित ' sandstone cutting and finishing (...
08/09/2021

आई.सी. आई.सी.आई. द्वारा संचालित ग्रामीण उद्यमिता प्रक्षिक्षण के तत्वावधान में आयोजित ' sandstone cutting and finishing (कौशल विकास)के 16 दिवसीय कार्यशाला का विधिवत रूप से विद्यालय प्रांगण मे शुभारंभ करते सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन जी खदाव, Rseti officer प्रदीप कुमार ,रुघनाथमल एवं फील्ड मैनेजर trainer महिपाल चौधरी....।...हमारे मजदूर भाइयों के कौशल विकास एवं प्रक्षिक्षण देकर स्वयं setup लगवाने तथा प्रमाणपत्र दिलवा कर स्वयं सहायता समूह द्वारा आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

02/05/2021

📔 *RTE एक्ट : 10 मई से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया*

कोविड के कारण आरटीई का टाइम फ्रेम बदला....

जयपुर।
कोविड के कारण इस बार प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया भी देरी से शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग ने इसके ट्राइम फ्रेम में बदलाव कर दिया है जिसके मुताबिक प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत 10 मई से होगी। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय किया है जिसके मुताबिक अभिभावक 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। 4 जून को राज्य स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी को 5 जून से 10 जून तक स्कूल में रिपोर्टिंग करनी होगी।

11 से 16 जून के बीच आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 से 30 जून तक आवेदन करने के दौरान हुई किसी भी गलती को दूर करने का अवसर भी पैरेंट्स को दिया जाएगा। 25 जुलाई तक प्रवेश का पहला चरण पूरा हो जाएगा और इसके बाद शेष रिक्त सीटों के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। शेष रिक्त सीटों पर 5 अगस्त तक एडमिशन दिया जाएगा। गौरतलब है कि पहले आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 16 अप्रेल से शुरू होनी थी लेकिन कोविड को देखते हुए विभाग ने इसे स्थगित कर दिया था।

*9 मई तक करना होगा निरीक्षण*

विभाग ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह निजी स्कूलों की ओर से वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी की जांच करें इसके लिए अधिकारियों को 9 मई तक का समय दिया गया है।

21/04/2021

🚩मर्यादा पुरुषोत्तम 🚩रघुकुल तिलक 🌹राघवेंद्र सरकार... के पावन 🎉जन्मोत्सव की अनेक अनेक शुभकामनाएं..
💥🌿🌿🌿🌿🌿💥🙏🙏
परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा सब पर बनी रहे.📯एवं वैश्विक महामारी से जल्द निजात दिलाकर 'दीनदयालभक्त हितकारी'
चरितार्थ करावें🙏🙏🙏

💟👉आधुनिक भारत के निर्माता, न्याय के प्रणेता, समतामूलक समाज के निर्माण, समाज के वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के ल...
14/04/2021

💟👉आधुनिक भारत के निर्माता, न्याय के प्रणेता, समतामूलक समाज के निर्माण, समाज के वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष, महान समाज सुधारक, संविधान शिल्पी भारत रत्न माननीय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को कोटि-कोटि नमन

👉डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था। उनके व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता, दृढ़ता, प्रचंड संग्रामी स्वभाव का मणिकांचन मेल था। उनकी यही अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है।

👉वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. अंबेडकर का जीवन संकल्प था।

👉संयोगवश भीमराव सातारा गांव के एक ब्राह्मण शिक्षक को बेहद पसंद आए। वे अत्याचार और लांछन की तेज धूप में टुकड़ा भर बादल की तरह भीम के लिए मां के आंचल की छांव बन गए। बाबा साहब ने कहा- वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन करना होगा। समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।

👉डॉ. अंबेडकर की रणभेरी गूंज उठी, 'समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है वे दलित समझे जाते थे।'

👉बाबा साहेब ने संघर्ष का बिगुल बजाकर आह्वान किया, 'छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है।' उन्होंने ने कहा है, 'हिन्दुत्व की गौरव वृद्धि में वशिष्ठ जैसे ब्राह्मण, राम जैसे क्षत्रिय, हर्ष की तरह वैश्य और तुकाराम जैसे शूद्र लोगों ने अपनी साधना का प्रतिफल जोड़ा है। उनका हिन्दुत्व दीवारों में घिरा हुआ नहीं है, बल्कि ग्रहिष्णु, सहिष्णु व चलिष्णु है।'

👉बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने भीमराव अंबेडकर को मेधावी छात्र के नाते छात्रवृत्ति देकर 1913 में विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेज दिया।

👉अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, दर्शन और अर्थ नीति का गहन अध्ययन बाबा साहेब ने किया। वहां पर भारतीय समाज का अभिशाप और जन्मसूत्र से प्राप्त अस्पृश्यता की कालिख नहीं थी। इसलिए उन्होंने अमेरिका में एक नई दुनिया के दर्शन किए।

👉डॉ. अंबेडकर ने अमेरिका में एक सेमिनार में 'भारतीय जाति विभाजन' पर अपना मशहूर शोध-पत्र पढ़ा, जिसमें उनके व्यक्तित्व की सर्वत्र प्रशंसा हुई।

👉डॉ. अंबेडकर के अलावा भारतीय संविधान की रचना हेतु कोई अन्य विशेषज्ञ भारत में नहीं था। अतः सर्वसम्मति से डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा की प्रारूपण समिति का अध्यक्ष चुना गया। 26 नवंबर 1949 को डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित (395 अनुच्छेद का) संविधान पारित किया गया।

👉डॉ. अंबेडकर का लक्ष्य था- 'सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानवाधिकार की प्रतिष्ठा करना।' डॉ. अंबेडकर ने गहन-गंभीर आवाज में सावधान किया था, '26 जनवरी 1950 को हम परस्पर विरोधी जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे राजनीतिक क्षेत्र में समानता रहेगी किंतु सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में असमानता रहेगी। जल्द से जल्द हमें इस परस्पर विरोधता को दूर करना होगी। वर्ना जो असमानता के शिकार होंगे, वे इस राजनीतिक गणतंत्र के ढांचे को उड़ा देंगे।'

👉अंबेडकर मधुमेह से पीड़ित थे। 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु दिल्ली में नींद के दौरान उनके घर में हो गई। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'से सम्मानित किया

संविधान निर्माता 👉भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर नमन्🙏...🌹🌹🌹🌹🌹.....🙏समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने...
14/04/2021

संविधान निर्माता 👉भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती पर नमन्🙏...🌹🌹🌹🌹🌹.....🙏
समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने एवं उनके जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन के इस भागीरथी प्रयास को संपूर्ण भारतवर्ष दशकों तक ऋणी रहेगा🙏

💪नेतृत्व करने के लिए📯       👇👇👇👇🎉🎉👉 उम्र नहीं ....उत्साह ✍️और ,,,,,🥀🌱🌴🌾🌾🌿🌷साहस की जरूरत होती है🌹💥🙏🙏🙏🙏🌸
12/04/2021

💪नेतृत्व करने के लिए📯
👇👇👇👇🎉🎉
👉 उम्र नहीं ....उत्साह ✍️और
,,,,,🥀🌱🌴🌾🌾🌿🌷
साहस की जरूरत होती है🌹
💥🙏🙏🙏🙏🌸

31-3-2021को आयोजित स्पेशल फिफ्टी'टेस्ट  के त्वरित परिणाम के बाद आज सुबह 1-4-2021को पुरूस्कार वितरण..🌹👇👇👇👇👇👇🌹प्रथम स्थान ...
01/04/2021

31-3-2021को आयोजित स्पेशल फिफ्टी'टेस्ट के त्वरित परिणाम के बाद आज सुबह 1-4-2021को पुरूस्कार वितरण..
🌹👇👇👇👇👇👇🌹
प्रथम स्थान -1.रिंकू सुथार। ....50/50अंक
पूजा लोहिया.....
द्वितीय स्थान- 2. अभिषेक पुरोहित
तृतीय स्थान- देवीलाल और रविदास पंवार(सगेभाई)

19/03/2021

भारतीय लोक कला मंडल
👇👇उदयपुर के तत्वधान में
प्रशिक्षण प्राप्त कलाकार विनोद राव द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को कपड़ों पर ऊन/धागों की सहायता से कलाकृतियों का अंकन करवाया गया🙏

16/03/2021

लवेरा कला में स्थित डॉ. अंबेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन की चारदीवारी (गेट)मे प्रवेश से पहले उचित दूरी एवं मास्क की अनिवार्यता के साथ साथ इंफ्रेड थर्मामीटर द्वारा तापमान अंकित करके सैनेटाइजर एवं साबुन से हाथ धुलवाने के बाद कक्षा कक्ष में बैठाया जाता हैं।
व्यवस्थापक किशोरदानजी चारण ने बताया कि covid 19 के सरकारी दिशानिर्देश का नियमित रूप से पालना की जा रही हैं तथा बच्चों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Address

Jodhpur
342037

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4:04pm

Telephone

918290521199

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Ambedkar Upper Primary School Lawera Kallan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dr.Ambedkar Upper Primary School Lawera Kallan:

Shortcuts

Share

Category