Maharishi Gautam Sr. Sec. School Jodhpur

Maharishi Gautam Sr. Sec. School Jodhpur पश्चिमी राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान प्रतिवर्ष उत्कृष्ट शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम ।।
(8)

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम्
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् || ||

असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय , मॄत्योर्मा अमॄतं गमय |

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वाणी, विद्या और विवेक की अ...
23/01/2026

नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना के उत्सव का पावन पर्व 'बसंत पंचमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

वाणी, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री भगवती माँ शारदे से प्रार्थना है कि हम सभी के जीवन में प्रकाश, प्रज्ञा और पवित्र प्रेरणा का संचार करें।
जय माँ शारदे ⚜️🚩

गार्गी अवार्ड :वंचित नहीं रहेगी 60 हजार बालिकाएं गार्गीपुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाईगई है।अब 60 हजार पात्र...
31/12/2025

गार्गी अवार्ड :वंचित नहीं रहेगी 60 हजार बालिकाएं गार्गीपुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाईगई है।अब 60 हजार पात्रछात्राएं गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार से वंचित नहीं रहेगी।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए थे।फाउंडेशन सचिव ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक बढ़ाया है। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या इससे अधिक हासिल करने वाली प्रदेश की 3.38 लाख बालिका इस बार गार्गी और बालिका प्रोत्साहन के लिए पात्र है। लेकिन अभी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2.78 लाख बालिकाओं के ही हुए हैं।पूर्व में निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए।फाउंडेशन ने 10.01.2026 अंतिम तिथि निर्धारित की है।

धर्म की रक्षा हेतु सर्वस्व बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि ...
26/12/2025

धर्म की रक्षा हेतु सर्वस्व बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

उनका अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेम हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने की शक्ति प्रदान करता है। साहिबजादों का साहस और बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

Today is 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐌𝐚𝐭𝐡𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐃𝐚𝐲.🔸This day commemorates the birth anniversary of Srinivasa Ramanujan, one of India’s mo...
22/12/2025

Today is 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐌𝐚𝐭𝐡𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐃𝐚𝐲.

🔸This day commemorates the birth anniversary of Srinivasa Ramanujan, one of India’s most influential and globally recognised mathematicians.

🔸It will be marked across educational institutions, research bodies, and academic forums to highlight the importance of mathematics in scientific progress and everyday life.

21/12/2025

अभिभावकों से निवेदन:--
1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है।
2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।
3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है / अच्छा नहीं कर रहा है।
4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए उन्हें मेडिटेशन ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।
6. अगर आप पार्टी / सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।
7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।
8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, शिवाजी,महाराणा प्रताप,पृथ्वीराज चौहान,तेनाली राम, रानी पद्मनी,छत्रपति शाहूजी महाराज, पेरियार,अम्बेडकर, गांधी जी,सावित्रीबाई फुले आदि शिक्षाप्रद कहानी सुनाइए।
9. हर साल गर्मी या सर्दी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।
10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय,संगीत, खेल,अभिनय, चित्रांकन,नृत्य आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।
11. उसे सीखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें)।
12. हर रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)
13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए। (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)
14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )
15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या परिचितों,पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार पर मत कीजिए)। सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए।
16. उनमे खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए।
17. उन्हें मोबाइल फोन का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।
18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना,सफाई,चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है।)
19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके। हमें अपने अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करना चाहिए।
20. अपने बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।

वार्षिक परीक्षा 2025-26 राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना कक्षा 9th 11th का टाईम टेबल जारी ..
20/12/2025

वार्षिक परीक्षा 2025-26 राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना कक्षा 9th 11th का टाईम टेबल जारी ..

12th बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम ।।
20/12/2025

12th बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम ।।

राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा-10 और कक्षा-12 के लिए परीक्षा कार्यक्रम / समय सारणी (TIME TABLE) जारी।
20/12/2025

राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा-10 और कक्षा-12 के लिए परीक्षा कार्यक्रम / समय सारणी (TIME TABLE) जारी।

Address

GANESHPURA RATANADA JODHPUR
Jodhpur
342011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Gautam Sr. Sec. School Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Maharishi Gautam Sr. Sec. School Jodhpur:

Shortcuts

Share