GSSS Jhanwar

GSSS Jhanwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GSSS Jhanwar, School, Near CHC Hospital, Jhanwar, Jodhpur.

विद्यालय हेतु आवश्यक मांग की पूर्ति अनुरुप 4854 वर्ग मीटर भूमि JDA द्वारा आवंटन करने पर विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगार...
28/02/2025

विद्यालय हेतु आवश्यक मांग की पूर्ति अनुरुप 4854 वर्ग मीटर भूमि JDA द्वारा आवंटन करने पर विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल, श्री बुधाराम जी पटेल (पूर्व प्रधान लूणी), सरपंच झंवर श्री भंवरलाल जी पटेल व समस्त ग्रामवासियों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार। 🙏🎉

प्रवेशोत्सव पैंपलेट और बैनर 2024
11/07/2024

प्रवेशोत्सव पैंपलेट और बैनर 2024

11/07/2024

प्रवेशोत्सव रैली 2024✌️

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झंवर, धवा (जोधपुर) में आज प्रवेशोत्सव रैली और प्रतिभा सम्मान समारोह✌️
11/07/2024

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झंवर, धवा (जोधपुर)
में आज प्रवेशोत्सव रैली और प्रतिभा सम्मान समारोह✌️

पीईईओ झंवर के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेलुंबानाडा के संस्था प्रधान श्री प्रदीप कुमार गहलोत का अधिवार्षिकी आयु...
06/07/2024

पीईईओ झंवर के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेलुंबानाडा के संस्था प्रधान श्री प्रदीप कुमार गहलोत का अधिवार्षिकी आयु पश्चात सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, पीईईओ झंवर जयप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि प्रदीप जी ने इस विद्यालय में लगभग 15 वर्ष अपनी सेवाएं दी। अपनी कर्मठता से विद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान की है। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सत्र में विद्यालय से 02 विद्यार्थी टैबलेट योजना, 03 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन, 02 विद्यार्थी का एनएनएमएस में चयन हुआ है। इस अवसर पर सीबीआई धवा श्री प्रदीप कुमार जाणी, पीईईओ डोली श्री रूपाराम पटेल, पीईईओ लूणावास कला श्री गोपाराम पटेल, पूर्व सरपंच पोलाराम पटेल, वार्ड पंच हनुमान राम, शिक्षक नेनाराम, नृसिंह राम मुन्नाराम, मांगीलाल, भंवराराम, मेघराज राठौड़ और समस्त विद्यालय के स्टॉफ मोजूद थे, कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पटेल ने किया।

झंवर तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री जी के मिशन 'एक पेड़ मां के नाम ' तथा राज्य सरकार व माननीय शिक्षा मंत्रीजी निर्देशान...
06/07/2024

झंवर तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री जी के मिशन 'एक पेड़ मां के नाम ' तथा राज्य सरकार व माननीय शिक्षा मंत्रीजी निर्देशानुसार सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में तहत राउमावि झंवर, तहसील कार्यालय व ग्राम पंचायत झंवर के संयुक्त तत्वावधान में 101 पौधो को लगाकर वृक्षारोपण सप्ताह की शुरुआत की। इस अवसर पर तहसीलदार श्री जगदीश विश्नोई, सरपंच श्री भंवरलाल पटेल, प्रधानाचार्य श्री जय प्रकाश जांगिड़, उपसरपंच श्री मनोहरलाल, वार्ड पंच हनुमान पटेल, व्याख्याता श्री ओमप्रकाश विश्नोई सहित विद्यालय स्टॉफ, तहसील कार्यालय स्टॉफ, ग्राम पंचायत स्टॉफ व विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने ट्री गार्ड लगाकर पेड़ो को बड़ा करने की शपथ ली।

राउमावि झंवर में समस्त विद्यार्थियों को सत्र 2024 की निः शुल्क पाठ्यपुस्तक और सत्र 2022 व 2023 की 92 बालिकाओं को निः शुल...
06/07/2024

राउमावि झंवर में समस्त विद्यार्थियों को सत्र 2024 की निः शुल्क पाठ्यपुस्तक और सत्र 2022 व 2023 की 92 बालिकाओं को निः शुल्क साइकिल वितरण की गई।

20/05/2024

राउमावि झंवर (जोधपुर)
उ.मा. 2024 विज्ञान वर्ग परिणाम
कुल प्रविष्ट -39 समस्त प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण(100%) 90+= 05 विद्यार्थी,80% से 89%तक=18 विद्यार्थी, 70% से 79%तक=14 विद्यार्थी, 60% से 69% तक=02 विद्यार्थी
टॉपर
1. लीला/ प्रेमारामजी- 96%
2. रमेश पटेल/माधाराम जी -94%
3. सीमा गौड़/ लूणाराम जी- 92.60%
4. चेतना मेहरा/ चंपाराम जी - 91.60%
5. प्रियंका/ ओमाराम जी - 91%

उ.मा. 2024 कला वर्ग परिणाम
कुल प्रविष्ट -61 प्रथम श्रेणी- 57, द्वितीय श्रेणी 04 परिणाम 100%
90+= 02 विद्यार्थी,80% से 89%तक=14 विद्यार्थी, 70% से 79%तक=26 विद्यार्थी, 60% से 69% तक=15 विद्यार्थी
टॉपर
1. खेताराम/पुखराज जी -93.40%
2. लीला/सुरजाराम जी -90.20%
3. अनिता/जोराराम जी -89.60%
✌️🎉
उच्च माध्यमिक परीक्षा 2024 (कला वर्ग और विज्ञान वर्ग) के शत प्रतिशत और श्रेष्ठ परिणाम के लिए समस्त विषय अध्यापक और समस्त गुरुजनों और पूरी
'टीम झंवर' का बहुत बहुत आभार, आप सभी ने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से इन गांव के बालकों को तराशा है आशा है की आप अपने इस प्रदर्शन को अनवरत जारी रखेंगे,
समस्त ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका - जयप्रकाश जांगिड़, प्रधानाचार्य राउमावि झंवर, जोधपुर

शैक्षणिक भ्रमण- 2024 जैसलमेर, तनोट माता,बॉर्डर, लोंगेवाला, सम, भादरिया माता, रामदेवरा
28/01/2024

शैक्षणिक भ्रमण- 2024 जैसलमेर, तनोट माता,बॉर्डर, लोंगेवाला, सम, भादरिया माता, रामदेवरा

26 जनवरी 2024 कार्यक्रम की झलकियां
28/01/2024

26 जनवरी 2024 कार्यक्रम की झलकियां

स्थानीय विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा चेतना मेहरा पुत्री चंपालाल मेहरा ने 56 वी राज्य स्तरीय विज्ञान मेले ...
30/09/2023

स्थानीय विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा चेतना मेहरा पुत्री चंपालाल मेहरा ने 56 वी राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के मॉडल में स्वास्थ्य उपवर्ग में राज्य में प्रथम स्थान अर्जित किया है, राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई ✌️👍

Address

Near CHC Hospital, Jhanwar
Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Jhanwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category