05/05/2025
’’पक्षी दिवस’’
श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान की विभिन्न इकाइयों श्री महालक्ष्मी महिला बेसिक स्कूल ट्रेनिंग काॅलेज, श्री महालक्ष्मी बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व लक्ष्मी देवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल द्वारा दिनांक 03.05.2025 को ’’पक्षी दिवस’’ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राजस्थान राज्य भारत सरकार स्काउट एण्ड गाइड के सचिव श्री नारायणसिह सांखला उपस्थित थे। साथ ही सहायक सचिव श्री भंवरलाल सांखला तथा ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी श्री प्रहलाद गोयल, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की गाइडर लीला चैधरी भी उपस्थित थी।
संस्थान अध्यक्ष डाॅ. मनोहरलाल पुंगलिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा मूक प्राणियों के भोजन-पानी हेतु जो व्यवस्था संस्थान की इकाइयों द्वारा की गई वह सराहनीय हैं।
संस्थान के मानद् सचिव श्री अनुराग लोहिया ने बताया कि प्राणी मात्र की सेवा करना मनुष्य का परम कर्Ÿाव्य है और इस भीषण गर्मी में समय-समय पर ऐसी पहल की जानी आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान बीएसटीसी प्रभारी श्रीमती अरूणा तापड़िया ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि मानव कल्याण पर्यावरण व पशु पक्षियों की सेवा से ही सम्भव हैं।
संस्थान के सहसचिव श्री सुधीर सारड़ा, श्री महालक्ष्मी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोरी गेट के प्रभारी श्री ओम प्रकाश राठी तथा लक्ष्मी देवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल प्रभारी श्री मनमोहन शाह ने बताया कि जीवदया सबसे बड़ी सेवा है इसके लिए हमे हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
बीएसटीसी प्राचार्या श्रीमती शशि भंसाली ने कहा कि पक्षी एक तरह से प्रकृति के दूत हैं। और पारिस्थिकी संतुलन और जैव-विविधता बनाऐं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लिए इनकी रक्षा करना और उन्हें सुरक्षित माहोल देने के बारे में लोगो में जागरूकता बढ़ाने हेतु हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए।
श्री महालक्ष्मी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीपिका व्यास, उपप्राचार्या श्रीमती रश्मि पुरोहित तथा लक्ष्मीदेवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीता तापड़िया ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बीएसटीसी व्याख्याता श्रीमती कौशल्या सोनी, श्रीमती साक्षी दवे, श्रीमती पूजा राठौड़ तथा गाइडर विभारानी शर्मा और उषा भंडारी भी उपस्थित थे।
02/12/2023
14/06/2023
17/04/2023