08/08/2022
खेतेश्वर विद्यापीठ बड़ली, जोधपुर में तीन स्मार्ट कक्षा कक्ष स्थापित होंगे और प्रतियोगी परीक्षा केंद्र में सुविधाएँ विकसित की जाएँगी
ब्रह्मधाम आसोतरा 07 अगस्त
प्रातः स्मरणीय ब्रह्मऋषि ब्रह्मांशावतार गुरुदेव खेताराम जी महाराज की सत्प्रेरणा और बाल ब्रह्मचारी ब्रह्मा–सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित सद गुरुदेव श्री तुलछाराम जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं संरक्षता में तथा पूज्य वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज की अध्यक्षता में संचालित श्री खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान, बड़ली कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 07 अगस्त 2022 को ब्रह्मधाम आसोतरा में आयोजित हुई । कार्यकारिणी बैठक में विद्यापीठ के संचालन सम्बन्धी बिंदुओं के साथ साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए हुए
*तीन स्मार्ट कक्षा कक्ष स्थापित होंगे*
बोर्ड कक्षाओं 10 वीं एवं 12 वीं के लिए तीन स्मार्ट कक्षा कक्ष स्थापित किए जाएँगे, ये कक्षा कक्ष भामाशाहों के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं, तीन कक्षों में डिजिटल इंटरैक्टिव पैनल लगाए जाएँगे पैनल के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी महामंत्री एडवोकेट MS Rajpurohit ने बताया की डिजिटल पैनल के माध्यम से शिक्षण प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक होगा
श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र बड़ली में प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएँ
बैठक में श्री खेतेश्वर विद्यापीठ में संचालित एवं अखिल राजपुरोहित समाज विकास संस्थान की समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना द्वारा संपोषित श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र में सुविधाओं के विस्तार पर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए, प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए आयोजित टेस्ट सिरीज़ के लिए OMR software और OMR scanner लिया जाएगा, टेस्ट सिरीज़ व अन्य कार्य के लिए पृथक कक्ष स्थापित किया गया है जिसमें कम्प्यूटर और प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ दी गयी है, साथ ही स्वाध्याय के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की गयी है जिसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है श्री खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केंद्र के समन्वयक ख़ुशाल सिंह जी लुणावास ने बताया कि केंद्र पर समाज के प्रतिभावान अभ्यर्थी जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं के लिए 100 स्थान निर्धारित है जिसमें प्रवेश के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इस सत्र की प्रवेश परीक्षा हाल ही में आयोजित की गयी थी जिसके द्वारा अब तक 51 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है शेष सीट्स के लिए पुनः प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी विस्तृत सूचना जल्द जारी होगी, शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत प्रवेशित अभ्यर्थियों को शुल्क रियायत के साथ साथ मार्गदर्शन कक्षाएँ, टेस्ट सिरीज़ और पुस्तकालय सुविधाएँ निशुल्क दी जा रही है, प्रत्येक अभ्यर्थी के छात्रावास शुल्क में 1500 रुपए की सहायता शिक्षा निधि से वहन की जाती है साथ ही पुस्तकालय, टेस्ट सिरीज़, offline कक्षाओं और ऑनलाइन कक्षाओं का समस्त खर्च समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत वहन किया जा रहा है
कार्यकारिणी बैठक में वेदांताचार्य डॉ ध्यानाराम जी महाराज, श्री रामसिंह अराबा, श्री गिरधारी सिंह बालोतरा, श्री मोहन सिंह सांकरना, श्री नरपत सिंह बासनी, advocate श्री मदन सिंह बाड़ा, श्री भीकसिंह टूँकलिया, श्री ड़ुंगरसिंह बड़ली, श्री ख़ुशाल सिंह लुणावास, श्री प्रभु सिंह लुंबावास एवं डॉ ओम प्रकाश भटनोखा उपस्थित रहे
Advocate MS Rajpurohit ( महामंत्री)
9828034321