30/09/2025
☑️ प्रतिदिन करेंट अफेयर्स ✓
✅
📖 30 सितंबर 2025
01. राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
02. हाल ही में जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव 2025 का आयोजन कब किया जाएगा ?
उत्तर - 6 और 7 अक्टूबर 2025 को
03. हाल ही में राजस्थान के किस कलाकार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 64 वाँ राष्ट्रीय ललित अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है ?
उत्तर - डॉक्टर गिरिराज शर्मा और डॉक्टर कनुप्रिया को
04. राजस्थान में किस जिले की साहित्यकार कौशल्या अग्रवाल को राष्ट्रपति भूटान भारत साहित्य रत्न सम्मान से नवाजा गया है ?
उत्तर - जोधपुर
05. राजस्थान के किस अस्पताल में जल्दी रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा?
उत्तर - सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर
06. प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कंपोनेंट- B में जयपुर जिले के कितने किसानों के खेतों में सोलर पंप लगवाए जाएंगे?
उत्तर - 5500
07. मार्च 2024 को गठित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल कितने महीने के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर - 3 माह
08. राजस्थान में कोचिंग सेंटर नियंत्रण कानून 2025 (3 सितंबर 2025 को विधानसभा में पारित) के अनुसार अब कितने छात्र होने पर उसे कोचिंग संस्थान माना जाएगा ?
उत्तर - 100
व्याख्या -
पहली बार उल्लंघन पर - 50,000 रूपये का जुर्माना
दूसरी बार उल्लंघन पर - 2 लाख रुपए का जुर्माना
तीसरी बार उल्लंघन पर - कोचिंग का रजिस्ट्रेशन रद्द
09. भारत सरकार ने जोधपुर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर में स्पाइन इंजरी सेंटर स्थापित करने के लिए कितने करोड रुपए स्वीकृत किए हैं?
उत्तर - 10 करोड़ रूपये
10. अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित एशियाई अंडर-17 यूथ बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए राजस्थान से किसका चयन भारतीय टीम में किया गया है ?
उत्तर - कार्तिक और दुष्यंत शर्मा
11. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 9वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक कहां आयोजित होगा?
उत्तर - जामडोली, जयपुर
12. राजस्थान में अब मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में प्रत्येक उष्ट्र पालक के कितने ऊंटों का निशुल्क बीमा किया जाएगा?
उत्तर - 10
13. राजस्थान में सहकारिता विभाग द्वारा सहकार सदस्यता अभियान कब संचालित किया जाएगा ?
उत्तर - 2 से 15 अक्टूबर 2025
14. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर - मिथुन मन्हास
15. हाल ही में 28 सितंबर से भारत में पहली बार एशिया स्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज कहां हुआ है ?
उत्तर - अहमदाबाद के वीर सावरकर स्टेडियम (गुजरात) में
• भारत में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
• भारत के 94 खिलाड़ियों सहित कुल 617 स्विमर भाग लेंगे।