15/01/2021
अभिभावक-शिक्षक परिषद बैठक
*आमंत्रण सूचना*
दिनांक:-16जनवरी 2021
स्थान:-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, संतोड़ा खुर्द, तिंवरी जोधपुर।
सम्माननीय अभिभावकगण,
सादर नमस्कार।
जैसा कि आप सभी को विदित है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों को कोविड-19 के पश्चात पुनः खोले जाने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार नियमित कक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत दिनांक 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 के लिए कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएगी। इस संदर्भ में आप सभी से निवेदन है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय में विद्यालय खुलने से पूर्व निम्नलिखित व्यवस्थाएं कर दी जाएगी....
1. विद्यालय के समस्त परिसर, फर्नीचर, शौचालय, मूत्रालय, पानी की टंकियां, कीचन,प्रयोगशाला एवं अन्य समस्त स्थानों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइज कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित कर लिया जाएगा l
2. विद्यालय में हाथ धोने की सुविधा के लिए लिक्विड हैंड वॉश एवं जल की नियमित व्यवस्था की जावेगी l
3. विद्यालय में फुट ऑपरेटेड सैनिटाइजर स्टैंड की व्यवस्था कर ली जाएगी l
4. विद्यालय को संक्रमण मुक्त रखने के लिए हर समय अतिरिक्त फेस मास्क, सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध रहेंगे, जरूरत होने पर विद्यार्थी को मास्क दिए जाएंगे l संक्रमण मुक्त करने वाला साबुन ,डिजिटल थर्मामीटर ,थर्मल स्कैनर आदि सामग्री की यथासंभव व्यवस्था की जावेगी।
5. विद्यालय में कक्षा अध्यापक विद्यार्थियों के साथ ही लंच करेंगे l
6.विद्यालय के कमरों एवं बरामदे में पर्याप्त प्रकाश एवं शुद्ध वायु आवागमन की व्यवस्था की जाएगी l
7. घर से पानी नहीं ला सकने वाले विद्यार्थियों हेतु विद्यालय परिसर में समुचित स्थान पर शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी l
8. संपूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही रहेंगे l
9. न्यूनतम शारीरिक दूरी की अनिवार्यता के साथ चिन्ह लगाते हुए बैठक व्यवस्था की जाएगी।
10. बड़े एवं हवादार कमरों का प्रयोग प्राथमिकता से किया जाएगा जिनमें प्रकाश आसानी से पहुंचता है l
11. राज्य सरकार के आगामी निर्देशन तक विद्यालय में प्रार्थना सभा एवं सामूहिक खेल तथा उत्सवों का आयोजन नहीं किया जाएगा l
12. कक्षा अध्यापक सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थी आपस में कोई पाठ्य सामग्री का विनिमय नहीं करें l विद्यालय समय एवं विद्यालय में आवागमन के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में समूह में एकत्रित नहीं होने के लिए सख्त हिदायत दी जाएगी।
13.शिक्षकों के बैठने के स्थान यथा स्टाफ रूम ,कार्यालय कक्ष आदि में भी शारीरिक दूरी के प्रोटोकॉल की पालना की जाएगी l
14. विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कक्षा कक्ष की क्षमता से 50% से अधिक नहीं होगी l
15. विद्यालय में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया हैl विद्यार्थी को आवंटित सीट पर ही बिठाया जाएगा जिसमें पर्याप्त दूरी का ध्यान रखा जाएगा l
16. कक्षाओं का विद्यालय में आगमन एवं प्रस्थान का समय अलग अलग रखा गया है जिससे एक समय पर विद्यार्थियों का समूह एकत्र ना हो।
17. विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी l हमारे विद्यालय के स्टाफ व
विद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पूरी तरह पालना की जाएगी एवं बालकों को संक्रमण मुक्त रखे जाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अतः आप सभी से निवेदन है कि आप स्वयं दिनांक 16 जनवरी को विद्यालय में आकर उक्त व्यवस्थाओं को देख लेवे एवं आश्वस्त होने पर लिखित सहमति प्रदान करे 18 जनवरी 2021 सोमवार से कक्षा 9 साथ ही से 12 तक के विद्यार्थियों को विद्यालय में अध्ययन के लिए नियमित रूप से भेजें।
अन्य किसी भी प्रकार की कोई जानकारी आप विद्यालय समय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।
16 जनवरी 2021 शनिवार को 1:00 बजे आपके अपने विद्यालय में आगमन की प्रतीक्षा रहेगी |
हम सभी
विद्यालय परिवार के सदस्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,संतोड़ा खुर्द, तिंवरी।
🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀