30/03/2026
कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) के तत्वावधान में एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर, जोधपुर के सहयोग से “डिजिटल लर्निंग क्रांतिः शिक्षा पर एआई के प्रभाव का अन्वेषण - विकसित भारत 2047” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में देशभर से विभिन्न शैक्षणिक विषयों के लगभग 80 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए निदेशक, कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) प्रो. (डॉ.) परिक्षत सिंह मनहास ने शिक्षण पद्धतियों में एआई के समावेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने तकनीकी नवाचार के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संतुलित दृष्टिकोण की वकालत की। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, ई-लर्निंग विशेष केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रो. टी. वी. विजय कुमार ने शिक्षा 4.0 के प्रतिमान पर आधारित ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा में एआई के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसकी सीमाओं के प्रति भी सजग रहने और नई तकनीकों के साथ गहन जुड़ाव की आवश्यकता पर बल दिया। अतिथि वक्ता निदेशक, के.एन. कॉलेज फॉर विमेन एवं डीन, विज्ञान संकाय, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रोफेसर संगीता लूंकड़ ने तकनीकी प्रगति के बीच मानवीय मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई को मानव बुद्धि का विकल्प नहीं, बल्कि सहयोगी उपकरण के रूप में अपनाना चाहिए। उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में ईएमएमआरसी निदेशक प्रो. बी. आर. गाड़ी ने स्वागत भाषण में शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन के महत्व और भविष्य के शिक्षण तंत्र को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व निदेशक सीईसी और यूजीसी के पूर्व सचिव प्रो. जी. डी. शर्मा ने एआई के आलोचनात्मक मूल्यांकन और चिंतन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्र का समापन डॉ. सीएच. पेडू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन सत्र में सिंडीकेट सदस्य एवं वाणिज्य संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर सुनील मेहता, डॉ विकल गुप्ता, प्रोफेसर के आर गेनवा, प्रोफेसर कृष्ण अवतार गोयल, डॉ अनिल व्यास, प्रोफेसर प्रवीण गहलोत, प्रोफेसर के एन व्यास, प्रोफेसर कल्पना पुरोहित सहित विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र के पश्चात आयोजित प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. समीर सहस्रबुद्धे (आईआईटी, गांधीनगर) ने शिक्षण को शिक्षार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। वहीं द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. टी. वी. विजय कुमार (अध्यक्ष, ई-लर्निंग विशेष केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) और तृतीय सत्र में डॉ. रमेश चंद्र शर्मा (डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली) ने शिक्षकों के लिए एआई दक्षता के महत्व को रेखांकित किया। प्रथम दिन का समापन पैनल डिस्कशन से हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया। सभी सत्रों का संचालन डॉ राजश्री राणावत ने किया।
30/03/2026
A three-day National workshop on Proteomics, Genomics and Bioinformatics (NWPGB-2026), sponsored by PM-USHA and ProteomicsSociety India, and organized by Department of Botany, JNVU JODHPUR, in collaboration with PSI and Genome India International..
The workshop was inaugurated by Hon'ble VC JNVU Prof. Pawan Kumar Sharma, Dr. Pankaj Bhardwaj (Director, NIIRNCD) and presided by Prof. Sangeeta Loonker (Dean, Faculty of Science).
A total of 45 candidates participated in the event, belonging to more than 10 institutions from various regions across the country..
There were five technical sessions including invited talks of the eminent scientists Prof. Kiran Ambatipudi and Prof. Shriram Yadav (IIT ROORKEE), Dr. Jitendra Thakur (ICGEB), Prof. Ashwani Kumar Thakur (IIT KANPUR) and Dr. Amar Singh (NIPGR), and industry lectures from Dr. Durgesh (Bio-Rad) and Dr. Brijesh Pandey (Thermo-Fisher), as well as hands-on experiments, live demo and quiz..
The Valedictory ceremony was graced by the presence of Prof. VS Jaitawat (Hon'ble VC, Agriculture university Jodhpur) and Dr. Tarun Kant (Scientist, ICFRE-AFRI).
The workshop was convened by Dr. GS Shekhawat (HOD Botany) along with Dr. Shweta Jha as organizing Secretary and Dr. Nisha Tak as joint organizing Secretary.
23/03/2026
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के विधि संकाय द्वारा आयोजित तृतीय एमसीएमटीसी बी.एल. पुरोहित स्मृति राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता रविवार, २२ मार्च २०२३ को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 30 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल राउंड की सुनवाई जस्टिस गोविंद माथुर एवं न्यायाधीश संजीत पुरोहित की पीठ द्वारा की गई। समापन समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि रहे, जस्टिस रेखा बोराणा, जस्टिस संजीत पुरोहित और जस्टिस सुनील बेनीवाल सम्मानीय अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने की। परिणामों में दिल्ली विश्वविद्यालय (कैंपस लॉ सेंटर-1) विजेता एवं जेआईएमएस, ग्रेटर नोएडा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की तर्कशक्ति, शोध क्षमता एवं व्यावहारिक विधिक कौशल को सुदृढ़ किया।
22/03/2026
विश्व कविता दिवस के पावन अवसर पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के थिएटर सेल द्वारा आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम “नई आवाज़ की ऊँची परवाज़” ने साहित्यिक वातावरण को नई ऊर्जा, संवेदना और सृजनात्मकता से भर दिया। इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय की पूर्व अधिष्ठाता एवं प्रख्यात संस्कृत विदुषी प्रो. सरोज कौशल ने की।
मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार शर्मा ने थिएटर सेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा कवियों ने अपनी सृजनात्मकता के बल पर त्वरित और प्रभावशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कला उन्हें इस कदर आकर्षित करती है कि वे ऐसे आयोजनों में स्वयं को उपस्थित होने से रोक नहीं पाते। उन्होंने थिएटर सेल द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे सृजनात्मक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मंच कलाकारों और विद्यार्थियों की अद्वितीय प्रतिभा को सामने लाते हैं।
कार्यक्रम में युवा रचनाकारों ने प्रकृति, प्रेम, नारी-वेदना, मानवीय जीवन की विडंबनाएँ, कविता की आत्मा, अलंकारिक भाषा-शिल्प, रूहानी ग़ज़लों, मुखर मौन, संबंधों की जटिलता तथा वसंत ऋतु की नवजीवनकारी चेतना जैसे विविध विषयों पर अपनी सशक्त अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं। उनकी कविताओं में संवेदना, विचार और कलात्मकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ कवि एवं आलोचक शीन काफ निज़ाम सहित देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार—दिनेश सिंदल, प्रो. कौशल नाथ उपाध्याय, मिथेश निर्मोही, हबीब कैफ़ी, राकेश मुथा, डॉ. अरविंद, अनुराधा आडवाणी, बृजेश अंबर, भगवान सिंह मेड़तिया, संजय भंडारी, मनीषा डागा एवं अन्य विद्वतजन उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया।
कार्यक्रम का सजीव एवं प्रभावी संचालन भानु पुरोहित ने किया, जबकि अंत में थिएटर सेल के निदेशक डॉ. हितेन्द्र गोयल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
16/03/2026
Honouring the strength, dedication, and achievements of all the wonderful women employees of Jai Narain Vyas University, Jodhpur on the occasion of International Women’s Day. 🌸
Your contributions inspire progress and excellence every day. Wishing you continued success and appreciation. 💐
16/03/2026
PM - USHA Sponsored Two-Days National Conference on Indic Healing Systems Organized by the Department of Psychology on February 28 and March 1, 2026.
14/03/2026
An exhibition organized by the National Archives of India under the Ministry of Culture, Government of India was held at Brihaspati Bhawan, Central Office of Jai Narain Vyas University, Jodhpur. The event was graced by Chief Guest Gajendra Singh Shekhawat. On this occasion, Prof. Pawan Kumar Sharma, Vice Chancellor of the university, welcomed him.
13/03/2026
Today's Newspaper cutting ✂️
12/03/2026
Vice Chancellor Prof. Pawan Kumar Sharma presented appreciation certificates to all the non-teaching staff in recognition of their commendable services during the University Convocation program.
10/03/2026
Congratulations to all the Commerce students of B.Com. Semester I, III, and V (2026) whose results were declared today!
09/03/2026
Strengthening Digital Infrastructure at Jai Narain Vyas University, Jodhpur
In a significant step towards strengthening the digital infrastructure and enhancing administrative efficiency, the Hon’ble Vice-Chancellor of Jai Narain Vyas University, Jodhpur, formally inaugurated the updated Online Booking Module of the University Guest House.
The newly upgraded digital system has been designed to facilitate a smooth, transparent, and efficient booking process.
The initiative reflects the University’s continued commitment to digital transformation, improved service delivery, and the adoption of technology-driven administrative practices. This development marks another important milestone in the University’s ongoing efforts to integrate modern digital solutions into its institutional infrastructure, thereby strengthening governance, transparency, and accessibility across its various administrative services.
08/03/2026
Kavya Sandhya – A Cultural Poetic Fiesta
A vibrant Kavya Sandhya was organised at the Golden Jubilee Auditorium during the International Conference jointly hosted by the Department of History and the Theatre Cell, Jai Narain Vyas University, Jodhpur.
Renowned poets of national repute presented their poems before distinguished guests, university professors, and scholars. The evening created a lively literary atmosphere, celebrating poetry and cultural expression as part of the conference’s cultural segment.