Mahesh Charan

Mahesh Charan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahesh Charan, Educational consultant, near sr sec school osian, Jodhpur.

18/01/2024

Video from mcharan

10/01/2024

खुशीयों का दिन आया हम घर को स्जाने वाले हैं
अब राम लल्ला स्वरूप निज मंदिर में आने वाले हैं
निमंत्रण देने को अक्षत कलश अयोध्या से मेरे घर में लाए हैं
लगा खुद राम लल्ला ही निमंत्रण देने मेरे घर चलकर आए हैं
दीप जगमगाएंगे सजेगी रंगोली
बंदनवार लगाएंगे
जिस दिन स्चीदानंद राम स्वरूप सिंहासन पर आयेंगे
जब राम गए वनवास तब भाई भरत बहुत रोए थे
कंद मूल का लगाया भोग राम पर्णकुटी में सोए थे
वनवास से जब लौटे थे राम वो दिन दिवाली हो गया
अयोध्या की प्रतीक्षारात्रि का अंत उजास चारो और हो गया
वो प्रतीक्षा छोटी थी ये पांच सदियों का दौर हैं
लगा था इस दीर्घ प्रतिक्षा का न अंतिम छोर हैं
तम्बू में मेरे राम ने स्वतंत्र भारत में भी वक्त बिताया था
बलिदानी वचन प्रिय न्याय प्रियता स्वरूप दिखलाया था
मेरे जीवन ने ये सुनहरा दिन अब दिखलाया हैं
राम छवि को निज मंदिर में दर्शन का पल आया हैं
आज भारत के हर क्षेत्र में अगणित असंख्य रामभक्त हनुमान हैं
सीने में जिनके सीता जी लक्ष्मण संग राम लल्ला विराजमान है
नमन रामभक्त शहीदों का जिससे ये दिन संभव हो पाया
कष्ट सहे जेलें देखी बलिदान इस यज्ञ हवि में कर दी काया
न्याय प्रिय राजा ने खुद भारत के न्यायालय का सम्मान किया
राम लल्ला विराजमान नाम से न्याय प्रक्रिया में भाग लिया
शबरी और केवट जैसे ये भीमराव जी का भी मान हैं
हमारे राम को सभी भारतीय प्रिय सब एक समान हैं
अब कोहरा हटेगा अंत सदियों के प्रतिक्षा तमस का हो जायेगा
पौष मास की शुक्ल विष्णु द्वादशी को राजतिलक फिर हो जायेगा
वृषभ में चंद्र सूर्य मकर में विक्रमी अस्सी सोमवार का ये योग है।
सरयू तट पर प्रभु प्राण प्रतिष्ठा आद्रा नक्षत्र में विशिष्ट ये संजोग हैं
होई वही जो राम रची राखा मनुज तो बस माया का माध्य हैं
कृता धर्ता घट घट वासी अयोध्या वासी राम ही तो साध्य हैं
राम आएंगे आयेंगे राम आएंगे
ये मंगल गान हर घर में गायेंगे
ये नव भारत के नवउदय का दिवस फिर हो जायेगा
सत्य सनातन वसुधैव कुटुंब का उद्घोष जगत में हो जायेगा

School par excellenceरा उ मा वि फीच मुख्य द्वार निर्माणधीनपुराना  नया साथ
16/12/2023

School par excellence
रा उ मा वि फीच
मुख्य द्वार निर्माणधीन
पुराना नया साथ

24/12/2022

एक व्यथा आम गरीब स्टूडेंट की
मां मैं पढूंगा
देखना बनूंगा अध्यापक
समाज में तेरा भी नाम होगा
गरीबी तंगहाली न अंजाम होगा
रात को दिन करूंगा
मेहनत से जेब भरूंगा
सरकारी नौकरी की आश हैं
bed की डिग्री भी साथ हैं
लाला के वहा मजदूरी से फीस भरी थी
ऐसे ही मुफ्त में न bed करी थी।
वहा पर भी ऑफर पैसे के बदले डिग्री का था।
मत आओ दे के रुपए हजारों ये ईमान की बिक्री का था
जिस जगह ज्ञान की डिग्रिया पैसे से बिकती हैं
वहा चयन में कहा ईमानदारी टिकती हैं
फिर भी तेरे लाल ने हर क्लास करी अटेंड
शाम को की मजदूरी दिन में कभी नही हुआ एब्सेंट
बनना था अध्यापक सिर्फ चाहिए ढंग की किताबें थी
ऑनलाइन कोर्स लाइब्रेरी औकात से बाहर की बाते थी
दोस्तो ने दिया साथ गुरुओं का आशीर्वाद मिला था
कही से मिली फटी पुरानी किताबें पर ज्ञान उनमें मिला था
तैयारी में दम लगाया
रात को भी दिन बनाया
कोल्हू के बैल की तरह जुत गया
मैं सिलेक्शन के लिए जी जान से जुट गया
आज पेपर की तैयारी मेरी बहुत अच्छी थी
मैथ्स साइंस भूगोल इतिहास सब पढी थी
कई महीनो से आधा राशन आधा आटा था
मेरे साथ मां तूने भी अपना पेट भी काटा था
पर जब परीक्षा में बैठा
पेपर वापस ले लिया
Rpsc के पेपर आउट होने का हवाला दे दिया
रिट में भी ऐसे ही मेरे सपने टूटे
आज फिर मेरे भाग यु फूटे
जब दुकान में बिकेगा
लोग खरीदेंगे बेचेंगे
जब सौदा ईमान का
तो भी खरीददार मिलेंगे।
भविष्य के किसी को न व्यापार करो
हे जगन्नाथ तुम ही अब पीर हरो।
क्या फिर होगा जो पेपर में तैयारी वालो की मनोदशा आज सी रह पाएगी
क्या फिर उस दिन भी आज की तरह कोई खबर नहीं आएगी
ये चीजें हौसला तोड़ती हैं ये डराती हैं
इन पेपर चोरों के सामने मेहनत कहा टिक पाती हैं
बस अब जिंदगी का प्रश्न न बन जाए ये हाल
इसलिए पूछता हु जिम्मेवारों से सिर्फ एक सवाल
जब इतनी चाक चौबंद व्यवस्था का करते शोर हो
पकड़ते नही क्यू जो मुख्य चोर हो
45 के डी बार से क्या हल निकल पाएगा
करोड़ो का सौदागर फिर निकल जाएगा
हमारी भूख आधी रोटी मेहनत को इतना सस्ता मत आंको
हो सके तो पकड़ो मुख्य सूत्रधार चौराहे पर उसे टांगो

Address

Near Sr Sec School Osian
Jodhpur
342001

Telephone

+919460008121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahesh Charan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share