Balika Adarsh Vidyamandir Senior Secondary Shastri Nagar,Jodhpur.

Balika Adarsh Vidyamandir Senior Secondary Shastri Nagar,Jodhpur. PROVIDES BEST EDUCATION BASED ON MORAL VALUES OF INDIAN CULTURE AND PREPARES DISCIPLINED AND SANSKARIT GIRLS

कक्षा अरुण (नर्सरी ) से द्वादशी सभी कक्षाओं में सत्र 2026- 2027 तक प्रवेश प्रारम्भ ।
16/03/2026

कक्षा अरुण (नर्सरी ) से द्वादशी सभी कक्षाओं में सत्र 2026- 2027 तक प्रवेश प्रारम्भ ।

सत्र 2026- 27 हेतु प्रवेश कार्य  प्रारम्भ हो गया ।
09/03/2026

सत्र 2026- 27 हेतु प्रवेश कार्य प्रारम्भ हो गया ।

09/03/2026
11/04/2025

सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारम्भ

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की हार्दि...
02/02/2025

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
आप सभी को बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। मां सरस्वती सभी को ज्ञान का भंडार दें।
बसन्त पंचमी के इस अवसर पर बालिका आदर्श विद्यामंदिर शास्त्रीनगर में आज विद्यारम्भ संस्कार यज्ञ हवन के साथ 11 शिशुओं का करवाया गया
आज से सत्र 2025-26 के प्रवेश प्रारम्भ हो गये ।🙏🙏
शीघ्र अपने शिशु का विद्यामंदिर में प्रवेश करवायें।

प्रेस नोटबालिका आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक शास्त्रीनगर में आज  दिनांक 17.12.24 मंगलवार मातृभाषा गौरव सप्ताह के अन्त...
17/12/2024

प्रेस नोट
बालिका आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक शास्त्रीनगर में आज दिनांक 17.12.24 मंगलवार मातृभाषा गौरव सप्ताह के अन्तर्गत शिशुवाटिका घर ही विद्यालय पुस्तक के *चतुर्थ सोपान - बालक की शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकता* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थल क्षेत्र के शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमान राजकुमार जी बंसल ने अभिभावक को आकाश वायु ,अग्नि, जल व पृथ्वी
पंचतत्व आवश्यक की बात की जानकारी देते हुए बालक
पंचकोष का विकास होना आवश्यक है इसलिए माताओं से अनुरोध कर प्रारम्भिक अवस्था में बालक को भोजन में क्या खिलाना - स्वयं के हाथ का पवित्र व सात्विक भोजन खिलाना पर ध्यान केन्द्रित करवाते हुए बचपन के संस्कार चित में स्थापित रहने की बात बताते हुए मातृभाषा में शिक्षण से बालक के सर्वांगीण विकास की बात बताई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती धनपूर्णा गहलोत ने अतिथि परिचय करवाते हुए पूर्व में आयोजित हुए तीन सोपान के विषयों की घर पर क्रियान्विति व बालक व बालिका में हुए विकास जानकारी की। कार्यक्रम में अभिभावकों की संख्या लगभग 70 रही। अन्त में प्रभारी अनिता जी ने सभी आगन्तुक अभिभावको का धन्यवाद ज्ञापित किया व संचालन आचार्य तरुणा भारती ने किया । इस अवसर पर श्रीमान राजकुमार जी बंसल के द्वारा आदर्श घर कक्ष का उद्धाटन भी करवाया गया ।🙏

आज प्रातः वंदना सभा में मातृभाषा गौरव सप्ताह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा पारीक तथा डॉ. दिव्या राजपुरोहित के द्व...
11/12/2024

आज प्रातः वंदना सभा में मातृभाषा गौरव सप्ताह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा पारीक तथा डॉ. दिव्या राजपुरोहित के द्वारा माँ भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत व परिचय प्रधानाचार्य श्रीमती धनपूर्णा गहलोत ने करवाया । हिन्दी विषय की प्रोफेसर डॉ. दिव्या राजपुरोहित ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से बहिनों तीन बोध आत्म, स्व तथा शत्रु बोध को समझाते हुए संस्कारों का सृजन व हमारे सोचने व उसके प्रस्तुति करण की क्षमता का विकास मातृभाषा में ही प्रभावी होता है इसकी महता को सारगर्भित उदाहरण के द्वारा समझाते हुए अन्त में सभी विद्यार्थियों को अपनी इस भाषा का सम्मान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाने की प्रतिज्ञा करवायी ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चार्टेड एकाउन्टेन्ट श्रीमती पूजा जी पारीक ने विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए मातृभाषा बोलने व पढने में गौरवभान रखना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक श्रीमान् राजेश जी प्रजापत व प्रेमाराम जी गुर्जर एवम् आचार्य बन्धु भगिनी थे कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी अनिता जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा हिन्दी विषयाचार्य हेमलत जी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

आचार्य श्री जी तथा साध्वी जी ने अपने प्रवचन व आशीर्वचन के द्वारा विद्यानंदिर की बहिनों को अपनी सनातन संस्कृति के अनुरूप ...
07/12/2024

आचार्य श्री जी तथा साध्वी जी ने अपने प्रवचन व आशीर्वचन के द्वारा विद्यानंदिर की बहिनों को अपनी सनातन संस्कृति के अनुरूप संयमित दिनचर्या के द्वारा भोजन वेशभूषा आचरण व्यवहारिकता आदि विषयों पर पाथेय प्रदान किया । इस अवसर पर प्रान्त की बालिका शिक्षा प्रमुख ने विद्याभारती के केन्द्रीय विषय बालिका शिक्षा का उद्देश्य बताया तथा सी.ए. पारसमल जी जैन प्रबन्ध समिति आदर्श विद्यामंदिर के मा.उपाध्यक्ष ने संत श्री व साध्वी जी का परिचय करवाया ।

स्वयं को पल-पल जलाकर समाज जीवन को आलोकित कर संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा जगाने वाला यह  दीपोत्सव हम...
01/11/2024

स्वयं को पल-पल जलाकर समाज जीवन को आलोकित कर संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा जगाने वाला यह दीपोत्सव हमें इसी बात का स्मरण सदैव की तरह इस वर्ष भी करा रहा है।
हम अपनी संपूर्ण सामर्थ्य लगा कर जगत कल्याण में आवश्यक भूमिका निभाने में सक्षम बनें यही कामना और प्रार्थना है।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां।।

विद्यालय के मातृसम्मेलन में ADM JODPUR ने माँ शब्द की व्याख्या कर मातृशक्ति मार्गदर्शन किया व वक्ता पुष्पा जी राष्ट्र व ...
22/10/2024

विद्यालय के मातृसम्मेलन में ADM JODPUR ने माँ शब्द की व्याख्या कर मातृशक्ति मार्गदर्शन किया व वक्ता पुष्पा जी राष्ट्र व समाज परिवर्तन में माताओं की भूमिका पर पाथेय प्रदान किया ।🙏🙏

सभी को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏
12/10/2024

सभी को असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏

Address

Near LIC Office Coxcutter Shastri Nagar
Jodhpur City

Telephone

919351631437

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balika Adarsh Vidyamandir Senior Secondary Shastri Nagar,Jodhpur. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category