17/10/2025
*श्री शांतिवीर जैन गुरुकुल, जोबनेर में दीपोत्सव उत्सव का उल्लासपूर्ण आयोजन*
*श्री शांतिवीर जैन गुरुकुल, जोबनेर में दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को दीपों, रंगों और सृजनात्मकता से भरपूर “दीपोत्सव उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ *दिया डेकोरेशन, रंगोली, कार्ड मेकिंग* तथा *सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों* में अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर रंगीन दीयों, आकर्षक रंगोलियों और सृजनात्मक कलाकृतियों से जगमगा उठा।
इस अवसर पर **मुख्य अतिथि श्रीमती आशा बड़जात्या** एवं **श्रीमती रोमा बड़जात्या** ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीमवर्क और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जागृत करते हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का सम्मान साफा एवं दुपट्टा द्वारा किया गया।
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने का संदेश दिया।