14/10/2026
63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
जींद, 14 अक्टूबर 2026।
संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय, जींद में प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का आरंभ राष्ट्रीय गीत व ध्वजारोहण के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. लाभ सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में टीम भावना, परिश्रम, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एशियाई खेल 2026, जापान की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री पूजा काजल हथवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, एच.ई.एस.-प्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं में
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी आशिष
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी गरिमा
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
5000मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय जयदीप तृतीय जतीन चतुर्थ रितिक पंचम लाल सिंह
1500मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय प्रमोद तृतीय कुलबीर
1500मी दौड़ महिला खिलाड़ी
प्रथम जशमिन द्वितीय खुशी तृतीय संध्या
800मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय प्रमोद तृतीय कुलबीर
800मी दौड़ महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय खुशी तृतीय कोमल
400मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय कुलबीर तृतीय सुशानत
400मी दौड़ महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय संध्या तृतीय खुशी
200मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय कुलबीर तृतीय नीखिल
200मी दौड़ महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय संध्या तृतीय खुशी
100मी दौड़ पुरुष खिलाड़ी
प्रथम आशिष द्वितीय कुलबीर तृतीय जतीन
100मी दौड़ महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय संध्या तृतीय मुस्कान
सोर्ट फुट पुरुष खिलाड़ी
प्रथम निर्भय द्वितीय विनय तृतीय अमित
सोर्ट फुट महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय खुशी तृतीय प्रगति
डिस्कस थ्रो पुरुष खिलाड़ी
प्रथम निर्भय द्वितीय अमित तृतीय यकिन
डिस्कस थ्रो महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय मधु तृतीय खुशी
जविलियन थ्रो पुरुष खिलाड़ी
प्रथम निर्भय द्वितीय अमित तृतीय यकिन
जविलियन थ्रो महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय खुशी तृतीय कोमल
लोंग जम्प पुरुष खिलाड़ी
प्रथम जतिन द्वितीय ईशू तृतीय आशिष
लोंग जम्प महिला खिलाड़ी
प्रथम संध्या द्वितीय गरिमा तृतीय ज्योति
हाई जम्प पुरुष खिलाड़ी
प्रथम जतिन द्वितीय मनिष तृतीय आशिष
हाई जम्प महिला खिलाड़ी
प्रथम प्रीति द्वितीय कोमल तृतीय काफी
ट्रिपल जम्प पुरुष खिलाड़ी
प्रथम ईशू द्वितीय जतिन तृतीय आशिष
ट्रिपल जम्प महिला खिलाड़ी
प्रथम गरिमा द्वितीय संध्या तृतीय ज्योति
टीचिंग स्टाफ पुरुष
प्रथम नितीन शोनी द्वितीय कमलजीत तृतीय सतविंदर
टीचिंग स्टाफ महिला
प्रथम वसुधा द्वितीय प्रेरणा तृतीय रितिका
नोन टीचिंग स्टाफ पुरुष
प्रथम अशोक द्वितीय शनि तृतीय पवन
नोन टीचिंग स्टाफ महिला
प्रथम सोनू द्वितीय रेशमा तृतीय कुशुम
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में
प्रथम अंशु द्वितीय प्रींशी तृतीय शनि, दीपिका
प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 750 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई थी। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को 2500-2500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने का प्रावधान रखा गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. कृष्ण श्योकंद ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री रणधीर सिंह ने किया।