14/03/2026
📢 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगूरां – हमारी विशेषताएँ
आदरणीय अभिभावकगण,
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगूरां में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएँ और कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ –
• Physics Lab, Chemistry Lab, Biology Lab और Science Lab जैसी आधुनिक प्रयोगशालाएँ
• Math Lab और Language Lab के माध्यम से विषयों की बेहतर समझ
• IT Lab, NSQF IT Lab तथा Security Lab के द्वारा तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा
• Atal Tinkering Lab के माध्यम से नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा
• खुले एवं हवादार कक्षाएँ तथा स्वच्छ और शांत शैक्षणिक वातावरण
• खुला एवं विशाल खेल मैदान खेल गतिविधियों के लिए
• विद्यार्थियों के लिए प्राकृतिक वातावरण
• अनुभवी एवं समर्पित शिक्षक-स्टाफ द्वारा मार्गदर्शन
इसके अतिरिक्त विद्यालय में NSQF (National Skills Qualification Framework) कोर्स के अंतर्गत हर वर्ष रोजगार मेला (Job Fair) आयोजित किया जाता है, जिसमें कोर्स पास करने वाले विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए जाते हैं, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मार्ग मिलता है।
साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में बुनियाद परीक्षा (Buniyaad Exam) और Super-100 परीक्षा की विशेष तैयारी भी करवाई जाती है, ताकि बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और संस्कार प्रदान करके उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।
– विद्यालय प्रशासन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगूरां