11/06/2020
भारत स्काउटस् एवं गाइडस् डीएवी जोन द्वारा 5000 मास्क वितरित किए जाएंगे यह जानकारी भारत स्काउटस् एवं गाइडस् डीएवी जोन के कमिश्नर डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने देते हुए बताया कि उनके स्काउटस् स्थान - स्थान पर सेवा कार्य कर रहे हैं। ये स्काउटस् गरीबों को खाना पहुंचाना तथा मास्क नि:शुल्क वितरित कर रहे हैं ।यह मास्क भारत स्काउट गाइड की शिक्षिकाओं के द्वारा घर पर ही तैयार किए गए हैं। घर पर तैयार किए गए 5000 मास्क डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने भारत स्काउट और गाइड की जिला सचिव श्रीमती सुजाता शर्मा जी को भेंट किए। श्रीमती सुजाता ने बताया कि इनमें से अधिकांश मास्क उन्होंने तथा उनके सहयोगी छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए हैं ।यह सभी मास्क नि:शुल्क रूप से जींद में बांटे जाएंगे। के.आर. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल जींद की प्राचार्या श्रीमती रश्मि विद्यार्थी ने कहा कि करोना संकटकाल में भारत स्काउटस् एवं गाइडस् के कार्यकर्ताओं ने बेहतर कार्य किया है उन्होंने घोषणा की कि संकटकाल में जिन छात्र-छात्राओं ने भारत स्काउटस् एवं गाइडस् के माध्यम से सेवा कार्य किया है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा । सेवा परमो धर्म है यही स्काउट का मूल मंत्र है इसके माध्यम से स्कूली बच्चों को सेवा के संस्कार दिए जाते हैं। ज्ञातव्य है कि भारत स्काउटस् एवं गाइडस् द्वारा डी.ए.वी संस्थाओं को स्वतंत्र मान्यता दी गई है जिसके अनुसार डी.ए.वी संस्थाओं के विद्यार्थी भी स्काउट के माध्यम से सेवा कार्य कर सकते हैं।