14/08/2022
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जयंती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा को रोहतक रोड चौकी इंचार्ज श्री बलवान एवं वार्ड नंबर 29 की पार्षद प्रवीण देवी जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय चेयरमैन श्री राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह अपने अभिभावकों एवं रिश्तेदारों को भी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर बच्चों को निशुल्क झंडे भी वितरित किए गए। जींद पुलिस के द्वारा गठित टीम श्री नरेश कुमार, रामदिया , कुलदीप, अंजू , सीमा ने ड्रग्स एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव, मेरी जान अभियान के तहत नशा मुक्ति, पौधारोपण एवं 75 वें आजादी महोत्सव के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार, वॉइस प्राचार्य यशवंत जांगड़ा, डायरेक्टर काजल मैडम, यशो मैडम, शीतल मैडम, साक्षी मैडम एवं अन्य सभी स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। यात्रा के समापन पर रोहतक रोड चौकी इंचार्ज श्री बलवान जी ने अपने निजी कोष से सभी छात्र छात्राओं को फल वितरित किए।