District Library Jind

Directions Website Contact the school

District Library Jind Welcome to District Library Jind, This is one of the oldest Library of the Govt. of Haryana. It was established in 1970 and SH.

Welcome to District Library Jind
The District Library, Jind is one of the oldest libraries of the Government of Haryana and comes under the Department of Higher Education. Bishandas Ratta joined as first Librarian in March 1970 . In terms of size of books collection 18167 books is here.

जिला पुस्तकालय, जींद(उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार)सीटीएम ने किया जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण, सुविधाओं को और सु...
26/09/2026

जिला पुस्तकालय, जींद
(उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार)
सीटीएम ने किया जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण, सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
नगर दंडाधिकारी (CTM) श्रीमती मोनिका रानी ने दिनांक 16.09.2026 जिला पुस्तकालय, जींद का दौरा कर वहां उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय परिसर में व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा आधुनिक बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय के डीडीओ-कम-कंट्रोलर प्राचार्य सत्यवान मलिक ने सीटीएम महोदया का स्वागत किया और उन्हें पुस्तकालय के प्रशासनिक ढांचे, स्टाफ की कार्यप्रणाली, मैनपावर प्रबंधन, दैनिक पाठक आवागमन तथा परिसर में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। वहीं, पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) श्री सुंदर सिंह ने पुस्तकालय में उपलब्ध समृद्ध साहित्य, संदर्भ ग्रंथों, शोध सामग्री, विभिन्न प्रतियोगी एवं समसामयिक पत्र-पत्रिकाओं (मैगजीन्स) तथा पाठकों के लिए संचालित पठन सेवाओं की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी साझा की।
सीटीएम महोदया ने रीडिंग हॉल, स्टाफ उपस्थिति पंजिका, पाठकों के आगमन रजिस्टर, पेयजल व्यवस्था और समग्र स्वच्छता का सूक्ष्म अवलोकन किया। पाठकों व स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अग्निशमन (फायर सेफ्टी) उपकरणों की अद्यतन स्थिति की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध सुविधाओं को निरंतर अपग्रेड किया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक शांत और विश्वस्तरीय अध्ययन वातावरण मिल सके।
विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद और मार्गदर्शन
निरीक्षण के दौरान सीटीएम श्रीमती मोनिका रानी ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी पठन आवश्यकताओं और भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा:
> "शिक्षा जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम है। पुस्तकालय निरंतर अभ्यास और ज्ञान अर्जन का केंद्र हैं। नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर युवा किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

दिनांक 27 जून, 2026जींद - माननीय उपायुक्त, जींद डॉ. वैशाली शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में आज जिला पुस्तकालय, जींद में वि...
02/07/2026

दिनांक 27 जून, 2026

जींद - माननीय उपायुक्त, जींद डॉ. वैशाली शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में आज जिला पुस्तकालय, जींद में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) 2026 के संबंध में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पुस्तकालय, जींद के डीडीओ एवं डेडिकेटेड एईआरओ (Additional Electoral Registration Officer) सत्यवान मलिक द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों एवं पुस्तकालय के सदस्यों/पाठकों को संबोधित किया गया।

सत्यवान मलिक ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR 2026 की अवधि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

SIR 2026 के अंतर्गत किए जाने वाले प्रमुख कार्य:
नए मतदाताओं का पंजीकरण: 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
नाम हटाना: मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम फॉर्म-7 के माध्यम से हटाए जाएंगे।
संशोधन: नाम, पता, आयु, फोटो आदि में त्रुटि के सुधार हेतु फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
आधार लिंकिंग: स्वैच्छिक रूप से फॉर्म-6B द्वारा मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन हेतु बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। नागरिक स्वयं Voter Helpline App, NVSP पोर्टल (voters.eci.gov.in) या संबंधित बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं सदस्यों को मतदाता जागरूकता, निर्धारित समयावधि में सत्यापन कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। श्री मलिक ने अपील की कि सभी पात्र व्यक्ति अपना व अपने परिवार का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।

सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

दिनांक 25 जून, 2026जिला पुस्तकालय, जींद में डी0डी0ओ0 सत्यवान मालिक के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का ...
26/06/2026

दिनांक 25 जून, 2026

जिला पुस्तकालय, जींद में डी0डी0ओ0 सत्यवान मालिक के निर्देशानुसार अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला पुस्तकालय, जींद में आज 25 जून 2026, वीरवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुस्तकालय स्टाफ, पुस्तकालय सदस्य/पाठकगण एवं इंटर्नशिप छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अग्नि सुरक्षा अधिकारी सतपाल एवं राममेहर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई:

1. आग लगने के कारण: बिजली का शॉर्ट सर्किट, असावधानी से बीड़ी-सिगरेट फेंकना, हीटर/गैस उपकरणों
का गलत उपयोग तथा ज्वलनशील सामग्री का अनुचित भंडारण।

2. आग लगने पर तुरंत कार्यवाही: घबराएं नहीं, तुरंत अलार्म बजाकर सभी को सचेत करें, फायर ब्रिगेड को
112 पर कॉल करें, लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग कर बाहर निकलें।

3. अग्निशामक यंत्र का प्रयोग: पुस्तकालय परिसर में स्थापित ABC प्रकार के अग्निशामक यंत्रों की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित लोगों को PASS विधि से प्रशिक्षित किया गया:
- P - Pull: सुरक्षा पिन खींचें
- A - Aim: आग के निचले हिस्से पर निशाना लगाएं
- S - Squeeze: लीवर दबाएं
- S - Sweep: बाएं-दाएं घुमाते हुए स्प्रे करें

4. बचाव के उपाय: धुएं से बचने हेतु गीले कपड़े/रुमाल से मुंह-नाक ढककर जमीन पर रेंगते हुए निकलें। दरवाजा खोलने से पूर्व उसके गर्म होने की जांच अवश्य करें।

5. सुरक्षा एवं रोकथाम: विद्युत तारों की नियमित जांच कराएं, पुस्तकालय में धूम्रपान पूर्णतः वर्जित है, आपातकालीन निकास मार्ग को हमेशा खाली रखें।

कार्यक्रम के समापन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों ने अग्निशामक यंत्र संचालन एवं सुरक्षित निकासी का व्यावहारिक अभ्यास किया।

कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष सुन्दर सिंह ने कहा कि पाठकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

(दिनांक 9 जून,2026) जिला पुस्तकालय जींद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजनजींद : नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु आईप...
26/06/2026

(दिनांक 9 जून,2026) जिला पुस्तकालय जींद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
जींद : नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु आईपीएस कुलदीप सिंह तथा डीडीओ सत्यवान मलिक के निर्देशन में आज जिला पुस्तकालय जींद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति टीम द्वारा पुस्तकालय के पाठकों एवं सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
एसआई नरेश कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवारिक कलह, आर्थिक बर्बादी तथा सामाजिक अपराधों का भी प्रमुख कारण बनता है। तंबाकू, शराब, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ लीवर, फेफड़ों व मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचाते हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर देते हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
संदीप कुमार द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्म-नियंत्रण और तनाव प्रबंधन की क्षमता भी विकसित करते हैं, जो नशे की लत से मुक्ति दिलाने में अत्यंत सहायक हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा व रचनात्मक कार्यों से जुडऩे का आह्वान किया। इस दौरान सिपाही पूनम भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में साइबर टीम से एसआई जगदीप एवं सिपाही प्रदीप ने उपस्थितजनों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला पुस्तकालय जींद से सुंदर सिंह, प्रिया, अंकुश, अनुज, दीपक एवं मनदीप सहित पुस्तकालय के पाठकगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
जूनियर लाइब्रेरियन सुंदर सिंह ने पुस्तकालय को जागरूकता का केंद्र बताते हुए कहा कि किताबें सबसे अच्छी मित्र हैं जो नशे की बुरी लत से बचाती हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशा न करने, दूसरों को भी नशे से रोकने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

12-08-2025 जिला पुस्तकालय, जींद में श्री एस.आर. रंगनाथन जी की जयंती मनाई गयी। (न्यूज-13/08/2025)
13/08/2025

12-08-2025 जिला पुस्तकालय, जींद में श्री एस.आर. रंगनाथन जी की जयंती मनाई गयी। (न्यूज-13/08/2025)

आज दिनांक 12-08-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में Father of Library Science श्री एस.आर. रंगनाथन जी की 133वीं जयंती को मना...
13/08/2025

आज दिनांक 12-08-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में Father of Library Science श्री एस.आर. रंगनाथन जी की 133वीं जयंती को मनाया गया। यह दिन इसलिए विशेष है क्योंकि 12 अगस्त, 1892 को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस. आर. रंगनाथन का जन्म हुआ था तथा उन्होंने पुस्तकों व ज्ञान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया था। इस उपलक्ष्य में सभी पुस्तकालय सदस्यों पाठकों व वरिष्ठ सदस्यों तथा स्टाफ ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री हरीश चन्द्र डी.डी.ओ. एवं वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष जिला पुस्तकालय, जींद द्वारा संपन्न करवाया गया। इसमें आदरणीय अतिथिगण श्री वी. के. शर्मा पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री दयानंद रेढू पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री महिपाल खटकड़ पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री नरेश जागलान मनोवैज्ञानिक, श्री सुंदर सिंह कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किये। श्री नरेश जागलान ने बताया कि वे इस पुस्तकालय के नियमित पाठक है और पुस्तकों के प्रेम ने ही उन्हें इस पुस्तकालय से और इसके पाठको से अटूट बंधन में विगत 15 वर्ष से बांधकर रखा हुआ है। वही महिपाल जी ने कन्या शिक्षा, समाज और गुरुकुल शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। श्री मुख्य अतिथि ने बताया की महान राजनीतिज्ञ, नेतागण, वैज्ञानिक और विचारक ने हमेशा पुस्तकों एवं तत्कालीन पुस्तकालय का उपयोग किया है। पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों के अध्ययन से केवल आप परीक्षा और परीक्षा के उपरांत रोजगार की दिशा में प्रयासरत होकर सीमित सफलता प्राप्त कर सकते है। व्यक्तिगत, सार्वभौमिक और समसामयिक ज्ञान-विज्ञान के अध्ययन के लिए पुस्तकालय और पुस्तक अति आवश्यक है।
युग बदल रहा है तकनीकी व ज्ञान विज्ञान के बदलते स्वरूप के अनुसार पुस्तकालय का स्वरूप और इसकी सेवाओं की प्रकृति में भी परिवर्तन हुआ है। वर्तमान में ऑनलाइन ई-बुक्स, ओपन सोर्स, ई-पब्लिशिंग, डिजिटल ऑडियो-वीडियो संसाधनों के प्रयोग से पुस्तकालय कर्मियों और पाठकों को अपने आपको सुदृढ़ करना होगा।
जिला पुस्तकालय के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय व विगत वर्षों में इनके पाठकों का विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए चयन का सराहनीय रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2023 में 20 पाठकों का सरकारी सेवाओं के लिए चयन हुआ है। इस उपलक्ष्य में लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों में श्रीमती प्रिया,श्री अनुज,अंकुश, श्रीमती आशु,दीपक तथा मनदीप शामिल हुए।

05/08/2025

Boys Section (BYOD)

05/08/2025

Girls Section (BYOB)

11th International Yoga Day Celebration 2025
26/06/2025

11th International Yoga Day Celebration 2025

जिला पुस्तकालय, जींद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला विभाग के आदेश पर योग दिवस मनाया गया। आज दिनांक 21-06-...
21/06/2025

जिला पुस्तकालय, जींद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला विभाग के आदेश पर योग दिवस मनाया गया।

आज दिनांक 21-06-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' थीम के साथ वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र जी के निर्देशों द्वारा मनाया गया। इस उपलक्ष्य में पुस्तकालय परिसर में योग किया गया तथा योग सम्बंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व तथा पुस्तकालय और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसमें कायाकल्प योग सेंटर के अध्यक्ष डॉ मंजीत दहिया द्वारा योग करवाया गया तथा योग के महत्व को समझाया गया। इस उपलक्ष्य में कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष श्री सुंदर सिंह ने भी योग दिवस के बारे में तथा पुस्तकालय के महत्व के बारे में लाइब्रेरी के मेंबर्स/पाठकों को अवगत कराया। इसमें लाइब्रेरी स्टाफ में श्रीमती प्रिया, श्री अनुज, श्री अंकुश, श्रीमती आशु, श्री दीपक, श्री मनदीप तथा पुस्तकालय के मेंबर्स/पाठक तथा आमजन मौजूद रहे।

Address

District Library, Gandhi Nagar, Scheme No. 5, 6, Near Baal Bhawan Jind
Jind

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Library Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to District Library Jind:

Shortcuts

Share