Jaldeep Memorial Public School Kuharwas CBSE affiliated - 1731023

Jaldeep Memorial Public School Kuharwas CBSE affiliated - 1731023

Share

Jaldeep School is rural area's number one emerging CBSE English medium school having Nursery to 12th

12/05/2026

SUMMER CAMP
Contact - 7073646552, 7301421111
*30 दिन में बच्चे को साधारण से शानदार बनाने की और जलदीप स्कूल का एक सराहनीय कदम।*

शहर के बच्चों ने सोच लिया है वो 30 दिन में क्या नया सीखेंगे लेकिन गांव में बच्चे केवल समय बर्बाद कर रहे हैं जिसके जिम्मेदार हम और आप हैं।

गर्मी की छुट्टियों का सही इस्तेमाल और बच्चे का पढ़ाई, खेल कूद, कंप्यूटर, फ्रेंच भाषा जैसे हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए शानदार मौका।
हमेशा की तरह अगर आपका बच्चा भी छुट्टियों में मोबाइल पर वक्त बर्बाद कर देता है, खुद की आदतों में कोई सुधार नहीं करता है तो सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि अब वक्त उसका है जो वक्त की कदर करता है विशेष तौर पर जब कॉम्पिटीशन बढ़ रहा है, शहरों के बच्चे हर क्षेत्र में हमसे आगे निकल रहे हैं तो फिर गांव के बच्चे पीछे क्यों रहें।

21 मई से 20 जून तक अपने बच्चे को जलदीप स्कूल के समर कैंप में भेजिए और सुधार की गारंटी हमारी ।
आदरणीय अभिभावक
1.क्या आपका बच्चा भी हर साल की तरह अपने समय को व्यर्थ कर देता है ? और नियमित उठने ,सोने, खाने पीने का कोई शेड्यूल नहीं है ?
2.क्या आपके बच्चे में भी मोबाइल को लेकर एक बुरी लत है और जब आप समझाओ तो चिड़चिड़ापन दिखाता है?
3.क्या आपका बच्चे का दिमाग बहुत तेज है लेकिन पढ़ाई में नहीं लगता है ?
4. क्या आप भी आपके बच्चे में जो हुनर है जिसके दम पर वह जीवन में बहुत आगे बढ़ सकता है उसको ढूंढ पाने में असक्षम है ?
5. क्या आपके बच्चे के भी इंग्लिश और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय कमजोर हैं?
6. क्या आपके बच्चे को भी स्टेज पर जाकर बोलने में झिझक होती है ?
7. क्या आपका बच्चा भी जब घर में कोई रिश्तेदार आए तो छुप जाता है, अच्छी भाषा का प्रयोग नहीं करता है?
8. क्या आप भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, आजकल बढ़ती तकनीक और स्किल आधारित शिक्षा में आपका बच्चा पिछड़ा हुआ है ?

इन सारी समस्याओं का समाधान हम मात्र 30 दिनों में हॉस्टल में रखकर कर सकते हैं। क्योंकी विज्ञान के अनुसार किसी भी आदत को बदलने में और नई आदत अपनाने में 21 दिन का समय लगता है हम इस कोर्स में 30 दिन तक बच्चे की आदत पर फोकस करेंगे और लगातार हर सप्ताह उसकी हर एक आदत में हुए सुधार की रिपोर्ट आपको देंगे । आज के दिन बढ़ती स्किल आधारित शिक्षा की वजह से रट कर अच्छे नंबर लाना एक बच्चे के भविष्य की अच्छा होने की गारंटी नहीं रह गया है , इसके लिए बच्चों को वैसा माहौल मिलना और सर्वांगीण विकास होना बहुत जरूरी है ।

01/05/2026

01/05/2026

Photos from Jaldeep Memorial Public School Kuharwas CBSE affiliated - 1731023's post 25/04/2026

#2026-27

14/04/2026

जब हर चीज बदल रही है तो शिक्षा क्यूं नहीं?
क्या आप सिर्फ अपने बच्चे की एकेडमिक परफॉर्मेंस से खुश है, लेकिन जिंदगी के परिस्थिति और जिंदगी के सवाल कहां से आते हैं हमें भी नहीं पता तो बच्चे को यह अहसास करवाना जरूरी है के मानसिक रूप से बच्चा मजबूत बने क्योंकि हमें बच्चा स्कूल के साथ साथ ज़िंदगी में कामयाब चाहिए उसके लिए हम देते हैं बच्चों को मौका अलग अलग परिस्थितियों में खुद को आजमाने का, हारने का और फिर से उठ जाने का।
चलिए कुछ विशेष बातें जो जलदीप स्कूल को अन्य स्कूलों से अलग बनाती हैं
1. अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा है तो उसको खेल में भाग लेने के लिए बोलते हैं जहां वो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता तो पहली बार उसको अहसास होता है के जिंदगी में कहीं कहीं हार का सामना भी करना पड़ेगा, हर क्षेत्र में जीत हो जरूरी नहीं।
2. अगर बच्चा खेल में अच्छा है उसको कक्षा में यह आत्मविश्वास मिलता है के में सबसे पीछे बैठ के पूरी साल घुटन महसूस नहीं करूंगा जब भी मौका मिलेगा मैं मेरे क्षेत्र में अच्छा करूंगा और उस आत्मविश्वास की वज़ह से पढ़ाई में भी सुधार देखने को मिलता है ।
3. बच्चा शर्मा रहा है तो शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य होता है जहां बच्चा अपने विचार रखना सीखता है और बोलने का आत्मविश्वास बढ़ता है।
4. कुछ गतिविधियों में बच्चे को खुद से निर्णय लेने का मौका मिलता है और जीवन में यह आदत तुरंत और सही निर्णय लेने में बहुत काम आती हैं।
5. हम अगर बच्चे को हमेशा चुप रहना सिखा देते है तो वो एक अच्छा गुलाम तो बन सकता है लेकिन जो रचनात्मकता उसके अंदर दब गई जिसके बाद वो हमेशा तनाव भरी और घुटन भरी जिंदगी जीता है क्योंकि सवाल पूछना बेहद जरूरी है। अनुशासन भी उतना ही ज़रूरी है लेकिन बच्चे की जिज्ञासा को बढ़ाना हमारा कार्य है न कि दबाना।
6. CBSE ने साफ बोल दिया है के आगे से रटने वाले बच्चों के नंबर नहीं आयेंगे जिस बच्चे की सोच जितनी रचनात्मक और अलग होगी उसी के आधार पर नंबर मिलेंगे। हमें बेहद खुशी है के हम इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

#2026

Want your school to be the top-listed School/college in Jhunjhunun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


KUHARWAS
Jhunjhunun
333034

Opening Hours

Monday 8am - 3am
Tuesday 8am - 3am
Wednesday 8am - 3am
Thursday 8am - 3am
Friday 8am - 3am
Saturday 9am - 3am