JB Shah Girls PG College

JB Shah Girls PG College

Share

J.B. Shah Girls (P.G) College established in 1982 is the 1st all Girls College in Jhunjhunu District, managed by Shri Madan Lal Shah Education Society,

Shah Girls (P.G) College established in 1982 is the 1st all Girls College in Jhunjhunu District, managed by Shri Madan Lal Shah Education Society, currently offering B.A, B.Com, BSc, M.A, M.Com courses

Photos from JB Shah Girls PG College's post 17/05/2026

17 मई 2026 (रविवार) को राजस्थानी भाषा के सम्मान और अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण वैचारिक मंथन होने जा रहा है। महाविद्यालय प्रांगण (मण्डावा मोड़) में प्रातः 10:00 बजे से "राजस्थानी भाषा पर समूह चर्चा" का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी भाषा (मायड़ भाषा) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की वर्षों पुरानी मांग को प्रखर रूप से उठाना तथा इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए जागरूकता बढ़ाना है।

मायड़ भासा रो मान - राजस्थान री शान
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह आयोजन केवल एक चर्चा नहीं बल्कि अपनी संस्कृति और मातृभाषा के प्रति अस्मिता की लड़ाई को आगे बढ़ाने का एक साझा प्रयास है। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और मातृभाषा प्रेमी जुटेंगे।

"आपकी गरिमामयी उपस्थिति राजस्थानी भाषा का मान बढ़ायेगी। हमारी मातृभाषा ही हमारी असली पहचान है और इसे इसका हक दिलाना हर राजस्थानी का कर्तव्य है।"
— डॉ. योगिता शर्मा (प्राचार्य) एवं राजकुमार मोरवाल (सचिव)

महाविद्यालय प्रबंधन क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनों और भाषा प्रेमियों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारकर राजस्थानी भाषा के इस अभियान को बल देने का करबद्ध आग्रह करता है।

17/01/2026

"हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है
बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा"
उनकी स्मृतियाँ और उनके आदर्श सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। 💐🙏

Photos from JB Shah Girls PG College's post 12/01/2026

जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह के दूसरे दिन रविवार को कुटुंब कल्याणी कार्यक्रम हुआ।

ट्रस्टी राकेश शाह, कॉलेज सलाहकार शिक्षाविद् अनुराग संगल, सचिव राजकुमार मोरवाल व लीप एज्यूकेशन देहरादून की शिक्षाविद् अनुराधा संगल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। प्राचार्य डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की थीम धरोहर-हमारी संस्कृति-हमारी सभ्यता थी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद नाटक, देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने कॉलेज की शैक्षणिक व अशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके अलावा बीए तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को डॉ. कुंदन बाला जैन ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।

मंच का संचालन छात्रा जकिया कुरैशी व रौनक मारवाल ने किया। इस दौरान पवन केडिया, परमेश्वर हलवाई, डॉ. डीएन तुलस्यान, विश्वनाथ टीबड़ेवाल, हरीश तुलस्यान, जहिर अहमद फारुकी, खुर्शीद यूनुस खान सहित समस्त स्टाफ सदस्य और गणमान्य उपस्थित रहे।

10/01/2026
Photos from JB Shah Girls PG College's post 09/01/2026

दिनांक 10 जनवरी को महाविद्यालय प्रांगण में पुण्यात्मा श्री घनश्याम दास शाह की स्मृति में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे महाविद्यालय की छात्राएं समसामयिक समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी । प्रबुद्धजन पधारकर उनकी हौसला अफजाई करें। 🙏

Photos from JB Shah Girls PG College's post 30/12/2025

जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को 14 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्योला विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने व महिलाओं के अधिकारों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह रुकवाने की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में संचालित घनश्याम दास स्किल डवलपमेंट सेंटर पर चल रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर के प्रथम बैच में 14 प्रशिक्षणार्थियों को स्किल इंडिया के तहत कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गय। आठ प्रशिक्षणार्थियों को घनश्याम दास स्किल डवलपमेंट सेंटर द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान कॉलेज सचिव राजकुमार मोरवाल, डॉ. सुलेखा शर्मा, अनिल मिश्रा मौजूद थे।

Photos from JB Shah Girls PG College's post 09/12/2025

शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जे बी शाह ने फहराया परचम।

प्रतियोगिता में तनु चौधरी ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक,भावना ने 10000 तथा 5000 पैदल चाल में स्वर्ण पदक, 400 मीटर रिले दौड़ में भावना, सलोनी, अंतिमा और अंजलि ने स्वर्ण पदक, 3000 स्टेपल में सलोनी ने स्वर्ण पदक जीता।
वही 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में मंजू ने द्वितीय स्थान और 200 मीटर में अंजलि ने द्वितीय स्थान और लंबी कूद में पूजा ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
साथ ही हैमर थ्रो में श्रुति शर्मा ने तृतीय स्थान व लंबी कूद में अंतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर महाविद्यालय की छात्राओं ने 8 स्वर्ण पदक,8 रजत पदक और तीन कांस्य पदक प्राप्त किये और 52 अंकों के साथ प्रतियोगिता में रनर अप रही।
महाविद्यालय पहुंचने पर सचिव राजकुमार मोरवाल, प्राचार्य डॉ. योगिता शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं और खेल प्रभारी रामकला का सम्मान किया। कॉलेज डायरेक्टर राकेश जी शाह और प्रबंध समिति सदस्य अनुराग जी संगल ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की।

Photos from JB Shah Girls PG College's post 21/11/2025

जे. बी. शाह कॉलेज ने जीती चल वैजयंती... 🥰🥳

Photos from JB Shah Girls PG College's post 20/11/2025
03/11/2025

आज तुम ही नहीं जीती हो, बल्कि वे सभी लड़कियाँ जीती हैं जिनका मज़ाक बनाया गया, जिनसे कहा गया कि — ‘यार, ये क्या कर लेंगी?’
ये जीत बहुत ज़रूरी थी लड़कों की जीत से भी ज़्यादा ज़रूरी। कल से बहुत मां बाप अपनी लड़कियों को एकेडमी ले जाएंगे। 83 की जीत ने भारत में क्रिकेट की सूरत बदल दी थी, काश 2025 की ये जीत शहर से देहात तक की लड़कियों को पंख दे दे और उनके माता पिता को उत्साह। जय हो!!
बहुत भावनात्मक क्षण है।
"वो उंगली उठाते रहे, हमने ट्रॉफी उठा ली!" 🏆
(पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाईयां)
🫡❤️🇮🇳🥳

Want your school to be the top-listed School/college in Jhunjhunun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


J. B. Shah Girls P. G. College, Mandawa Mod
Jhunjhunun
333001