Kailash Rai Saraswati Vidya Mandir +2

Kailash Rai Saraswati Vidya Mandir +2 इस विद्यालय में मूल्य आधारित शिक्षा दी जाती है। शिशु वाटिका से द्वादश तक की कक्षाएं चलती है।

25/05/2025

विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्चना सिंह का विद्यालय आगमन और विद्यालय को उपहार स्वरूप लैपटॉप भेंट, वर्तमान में समाज सेवी के रूप मे प्रतिष्ठित.

25/05/2025
25/05/2025

*कैलाश राय की पूर्व छात्रा का विद्यालय की ओर से स्वागत*
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया की पूर्व छात्रा अर्चना सिंह पुत्री राम प्रताप सिंह का आगमन विद्यालय में हुआ। विद्यालय अपनी इस छात्रा को पाकर धन्य हो गया। बकौल अर्चना गुजरात में एनजीओ चलाती हैं। वह भारत की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम करती है। खासकर कपड़े के व्यवसाय में उनका जाना पहचाना नाम है। वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने झुमरी तिलैया में लगभग 500 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में जब वह अपने पूर्व के विद्यालय में पहुंची तो उन्होंने अपनी ओर से विद्यालय को उपहार स्वरूप एक लैपटॉप दिया और कहा कि यह छोटी सी भेंट मैं विद्यालय के लिए ही लेकर आई थी। इस अवसर पर प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि अर्चना जैसे बच्चे हमारी धरोहर हैं और यही विद्या भारती का मूलभूत उद्देश्य भी है। विद्यालय द्वारा दिए गए संस्कार आज भी बहन संजोकर रखी है यह बहुत बड़ी बात है। मौके पर उपस्थित पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख आचार्य रामानुज पांडे और सोनी कुमारी ने उनके विद्यालयी दिनों की याद दिलाई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र के संयोजक पंकज सिंह सह संयोजक रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोनी छाबरा, आचार्य मनोज सिंह प्रदीप कुमार, विजय मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार, विजय तिवारी, मुन्ना सिंह, दीपक विश्वकर्मा, संजय महतो, सुनील कुमार, धीरज पांडे, विक्रम कुमार, पवन शर्मा , श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्रकावेरी निहाल आचार्य जी और दीदी जी सक्रिय थे।

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
13/04/2024

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

*कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया, कोडरमा में भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के स...
09/04/2024

*कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया, कोडरमा में भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्नl*

कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया ,कोडरमा में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, सम्राट विक्रमादित्य और डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शर्मेन्द्र कुमार साहू ने पूरे विद्यालय परिवार को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी l विक्रम संवत का शुभारंभ आज के दिन से ही शुरू हुआ था । भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया बहन एवं आचार्य बंधु- भगिनी एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे थे ।

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में हवन पूजन के साथ हुआ नए सत्र 2024 - 25 का शुभारंभ |
02/04/2024

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में हवन पूजन के साथ हुआ नए सत्र 2024 - 25 का शुभारंभ |

Fun day in our school
25/02/2024

Fun day in our school

Address

Mahatma Gandhi Nagar
Jhumri Telaiya
825409

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kailash Rai Saraswati Vidya Mandir +2 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kailash Rai Saraswati Vidya Mandir +2:

Shortcuts

Share

Category