26/01/2026
77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं..
गर्व से कहो हम भारतीय हैं..
जय हिंद..🙏🙏🙏
School Education Related
26/01/2026
77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं..
गर्व से कहो हम भारतीय हैं..
जय हिंद..🙏🙏🙏
12/01/2026
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार ंक्रांति का अवकाश दिनांक 14 जनवरी 2026 के स्थान पर अब 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया है।
अतः दिनांक 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
03/01/2026
🧑🏻🏫🧑🏻🏫एक शिक्षिका के रूप में 🧑🏻🏫🧑🏻🏫
✍✍मैं बच्चों के लिए कुछ भी ज्यादा नहीं करती.....!!
बस उतना ही करती हूँ....!!
जितने कि उम्मीद मै, बचपन में अपने शिक्षकों, से करती थी....!✅💯📕
बस इतना कि जब भी मैं बच्चों की ओर देखूँ ....
उनके चेहरों पर हंसी हो....
क्यूँकि गुस्से वाला चेहरा हमें असहज बना देता था ...
वो लड़की या लड़का कहकर नहीं....
✍✍मेरे नाम से मुझे बुलाएं....!!
वो मेरी कमियां मेरे दोस्तों के सामने नहीं...
मुझे अकेले में बताएं.'..
कभी मेरे सर पर हाथ रखें और कहें....
कोशिश करो... सब हो जाएगा...!!
खुल कर हँसने पर....
अनुशासन का चाबुक न चले l
नहीं भाता था घंटो एक जैसी मुद्रा में
बैठना...✅📕💯
🌸🌷🌼 पंख पसारने दिए जाएं ......
हो सकता है हम अक्षर पढ़ने वाले छोटे बच्चे हों... पर अपमान और सम्मान की भाषा समझ आती थी .....!!
शिक्षक जब प्रसंसा करते थे तो लगता था सारा आसमान फतेह कर लिया.... !!🌟💫✨
और उनके द्वारा कॉपी पर लिखा गया Good
किसी Celebrity के ऑटोग्राफ से कम नहीं होता था ....!!
🎁🎁Gift में मिलने वाली स्टील की एक छोटी सी प्लेट भी, Gold Medal 🏅🏅🏅जितनी खुशी देती थी l बहुत भाता था जब वो हमारे साथ खेलते थे l और बचपन में उस वक़्त चार चांद लग जाते थे जब वो गतिविधियों से पढ़ाते थे.... कविता को हमारे साथ गाते थे.... और थोड़ा थोड़ा भूल जाते थे..... !!🎯🎯🎯
और हम चुपके से मुस्कुराते थे... ... !!
जब वो थमाते थे हमारे हाथों में रंगो का डिब्बा, तो हंसी में इंद्रधनुष बन जाते थे.... 💥💥🌦🌨
और जब छुट्टी होती तो सोचते.... कि क्यूँ ना ये घर स्कूल बन जाते..... !!
03/01/2026
वरिष्ठता सूची बनाए जाने के संबंध मे आदेश जारी 👍
03/01/2026
बेसिक शिक्षा अवकाश तालिका 2026 🙂
महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली, नारी शिक्षा, सशक्तिकरण एवं मुक्ति आंदोलन की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धासुमन।
🙏
जय शिक्षा! जय शिक्षक! जय हिंद
“ और ड्यूटी पर #शिक्षक — देश का असली फील्ड योद्धा !!”
अध्यापक होना आसान नहीं —और अब तो बिल्कुल भी नहीं !!💥
आज कल सिर्फ अपनी पीठ थपथपवाने के लिए सारे के सारे अधिकारियों ने SIR और BLO ड्यूटी हेतु अध्यापकों को सचमुच मशीन समझ लिया है ।
गाँव-गाँव, घर-घर दौड़ाइए…कागज़-दर-कागज़ भरवाइए…और ऊपर से आरोप भी लगाइए कि—
“सरकारी अध्यापक काम नहीं करते।”
यह सबसे बड़ा झूठ है ।यह सबसे बड़ा अन्याय है ।
---
सवाल सीधा है —
जब शिक्षक SIR और BLO की फील्ड ड्यूटी में सुबह से शाम तक लगे रहेंगे,तो स्कूल, निपुण लक्ष्य, बच्चों की सीख—ये कौन पूरा करेगा ??
क्या दो-दो मोर्चों पर लड़ने वाला एक ही शिक्षक है ??
सरकार काम ले रही है चार लोगों का,पर जवाबदेही एक मास्टर साहब पर डाल रही है ।
---
यह पूर्वाग्रह अब टूटना ही चाहिए ।
SIR हो, BLO हो—हर जगह सबसे आगे हमारे अध्यापक ही खड़े हैं ।
लोकतंत्र की मजबूती,डेटा की शुद्धता,फील्ड का असली काम—सब वही कर रहे हैं ।
फिर भी उन पर दबाव,धमकी और जवाबदेही का पहाड़ ?...क्यों ❓
---
मेरी स्पष्ट मांग —
👉 SIR और BLO ड्यूटी में लगे #अध्यापकों पर अनावश्यक जल्दबाजी करने का दबाव तुरन्त बंद किया जाए
👉 शिक्षक को दोषारोपण का आसान निशाना न बनाया जाए
👉 अध्यापन-कार्य को प्राथमिकता दी जाए
👉 और शिक्षक के सम्मान की पुनर्स्थापना की जाए
---
अध्यापक की सैलरी बोझ नहीं—यह देश की रीढ़ हैं । उन्हें डर और दबाव से नहीं, सम्मान और सहयोग से काम करने दें ।
✊ अब आवाज उठेगी—क्योंकि शिक्षक चुप नहीं रहेगा !!
“शिक्षक डरेंगे नहीं, डटकर सच कहेंगे !!”
“काम अध्यापक से—क्रेडिट किसी और को ? अब नहीं !!”
“अध्यापक नहीं झुकेंगे—व्यवस्था सुधरेगी, कार्य जब अध्यापक कर रहे हैं तो तारीफ और की स्वीकार नहीं किया जाएगा !!”
20/11/2025
निपुण टेस्ट मार्च में होना चाहिए क्योंकि तभी पूरा एक साल हो पाएगा बच्चे का मौजूदा क्लास में, पूरी निपुणता चेक करनी है लेकिन शुरुआती दिसम्बर में ही।
दूसरी बात इस समय पर अधिकतर अध्यापक पिछले 2 महीने से BLO ड्यूटी में हैं, तो बच्चों को तैयारी कैसे करवाएंगे।
इसी समय स्कूल स्तरीय, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जनपद, मंडल सभी गेम्स भी होंगे जिसमें अध्यापक ही ड्यूटी करेंगे।
ऐसे में इस खास परीक्षा को एक सही समय पर करवाया जाए जब बच्चे एक वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके हों, लगातार अच्छी तैयारी करवाई गई हो।
Department of Basic Education Uttar Pradesh
20/11/2025
निपुण निर्धारित दक्षताएं 👍 कक्षा-1 और कक्षा-2
14/11/2025
हम शिक्षक है जनाब, हमें 14 फरवरी का नहीं,
14 नवंबर का इंतजार रहता है 🙏🙏
इनका फेस्ट, कार्निवाल, फेयर सब यही है किसका मन नहीं करेगा इस मुस्कान पर न्यौछावर हो जाने का! थोड़ी सी मूँगफली, अमरूद, कुछ पारले जी बिस्कुट, थोड़ी सी टॉफी, चाउमीन, कोई लोकल नमकीन — से भी लग जाता है इनका मेला।
मन जाता है बाल दिवस!
बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्यारे बच्चों।🎈🎈🎂🥳
18/10/2025
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ❤️❤️🤗🤗🎊🎉🎎🎎
हमारा धन तो यही हैं, और इनकी वजह से ही है धनतेरस✊✊😊😊
| Monday | 7:30am - 2pm |
| Tuesday | 7:30am - 2pm |
| Wednesday | 7:30am - 2pm |
| Thursday | 7:30am - 2pm |
| Friday | 7:30am - 2pm |
| Saturday | 7:30am - 2pm |