01/05/2026
आज दिनांक 01 मई 2026 को वाईब्रेन्ट गुजरात दिवस के अवसर पर बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाॅसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि भारत वर्ष हमारा देश अनेकता में एकता को प्रदर्शित करता है अतः हमें अपनी भारत भूमि के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करना चाहिए और उनके प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर वहाॅ की वेशभूषा, रीति रिवाज और परम्पराओं की जानकारी एकत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात एक विविधता भरा राज्य है जिसमें आध्यात्मिक रूप से सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, अम्बाजी मंदिर इत्यादि तथा हेरीटेज स्थानों में लोथल, रानी की वाव, प्रकृति एवं वन्यजीव के लिए गीर राष्ट्रीय पार्क, कच्छ का रण इत्यादि प्रमुख है। इस अवसर पर गुजरात टूरिज्म पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दूसरे कार्यक्रम में डाॅ0 सिप्पी दासानी के संयोजन में गुजरात की व्यंजन विविधता के अंतर्गत विभिन्न व्यंजनों यथा खमन ढोकला, खाखड़ा, फाफड़ा-जलेबी और श्री खंड का प्रदर्शन किया गया एवं इनके पौष्टिकता के बारे में विस्तार से बताया। छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा का नृत्य प्रस्तुत किए जिसमें प्रमुख रूप से हंसिका सिंह, आकांक्षा चैरसिया, तनुष्का व्यास एवं गर्विता खत्री को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग खत्री, प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 आनंद कुमार, डाॅ0 वेद प्रकाश शुक्ला, श्री गोपाल जी तिवारी, श्री अंजिल निगम, श्री देवेन्द्र सिंह, डाॅ0 मुकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रो0 विजय कुमार यादव ने किया। 🎉👏💃🕺
27/02/2026
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिवस पर ’’रक्तदान’’ कार्यक्रम दिनांक 25 फरवरी 2026 को बिपिन बिहारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन परख ब्लड सेंटर और समग्र विकास कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्तदान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डाॅ0 वी0के0गुप्ता ने रक्तदान से जुड़ी हुई व्याप्त भ्रांतियों जैसे इससे कमजोरी आती है, बीमार पड़ सकते है या वजन बढ़ता है को निर्मूल्य बताया, और कहा कि रक्तदान एक सुरक्षित प्रक्रिया है जो 48 घंटों में प्लाज्मा और कुछ हफ्तों में आर.बी.सी. को बहाल कर देेती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम नहीं होती, बल्कि ह्नदय रोगों को कम करता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा बढ़चढ़ कर रक्तदान, ब्लड ग्रुप की जाॅच, शर्करा स्तर और रूधिर दाब की जाॅच में हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 टी0के0शर्मा ने करते हुए स्वयं रक्तदान किया और इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि नियमित रक्तदान कर्क रोग की सम्भावना को कम करता है, ह्नदय के स्वास्थ्य को बनाये रखता है और नियंत्रित रक्तचाप या बिना किसी जटिलता वाली मधुमेह वाले व्यक्ति रक्तदान कर सकते है। साथ ही उन्होनें इस मिथक को भ्रामक बताया कि शाकाहारी लोग रक्तदान नहीं कर सकते क्योंकि वे पर्याप्त मात्रा में आयरन का सेवन नहीं करते।
द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा खुशीपुरा क्षेत्र में एक जनजागरूकता रैली निकाली, जिसका उद्देश्य लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था और यह आह्वान किया कि जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत के राष्ट्र मिशन का सफल बनाया जा सकता है। रैली के माध्यम से लोगों को सूखे एवं गीले, हानिकारक और घरेलू कचरे के वर्गीकरण प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह, कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 मानवेंद्र सिंह सेंगर और आभार डाॅ0 सिप्पी दासानी ने किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक डाॅ0 राजेश तोमर, प्रो0 के0एम0अग्रवाल, प्रो0 एम.ए.अंसारी, प्रो0 कनीज जहरा, प्रो0 दिनेश कुमार, डाॅ0 विजय कुमार यादव, डाॅ0 सर्वेश नारायन, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
25/02/2026
https://youtu.be/eJtIhici2Zc?si=1xKwJB5sxBwOFXoU
बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाँसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन
Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.
25/02/2026
बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाँसी के राष्ट्रीय सेवा योजना
के सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन दिनांक 23 फरवरी 2026 को बिपिन बिहारी महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर का विधिवत् उद्घाटन महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा ने करते हुए एन0एस0एस0 स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य ’’मुझसे पहले आप’’ की मूलभावना का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रान्त सह प्रचारक श्री मुनीश ने स्वयं सेवकों को अनुशासन एवं कठोर परिश्रम से समाज और राष्ट्र को सुहद बनाने का आह्वान किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन का ध्येय सत्यं वद धर्मं चर अर्थात् सत्यवादी बनो और धर्म के मार्ग का आचरण करें। आप अपने व्यवहार, कार्य से अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरक बनते हुए अपना-अपना अभीष्ट प्राप्त करंे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत एवं संचालन तथा डाॅ0 सिप्पी दासानी द्वारा विगत सप्त दिवसीय शिविर वर्ष 2024-25 की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का आभार डाॅ0 मानवेन्द्र सिंह सेंगर ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, प्रो0 डी0डी0गुप्ता, प्रो0 किशोर कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 के0एम0अग्रवाल, प्रो0 एम.ए.अंसारी, प्रो0 कनीज जहरा, डाॅ0 एस.पी.गुप्ता, प्रो0 दिनेश कुमार, डाॅ0 विजय कुमार यादव, डाॅ0 सर्वेश नारायन, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 विनोद चंद द्विवेदी, डाॅ0 वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, डाॅ0 राजेश तोमर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
05/02/2026
झाँसी दिवस दिनांक 31.01.2026
मुख्य वक्ता श्री हरगोविंद कुशवाहा
राज्य मंत्री एवं उपाध्याय, अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान
05/02/2026
Republic day Celebration 🎊🎉
18/08/2025
दिनांक 15 अगस्त 2025 को राष्ट्र के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा ने एन.सी.सी. कैडेट्स के परेड के पश्चात् ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात् कैप्टन डाॅ0 विजय कुमार यादव ने निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज का संदेश सभी को पढ़कर सुनाया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वंतत्रता हम सब को बहुत त्याग और क्रांतिकारियों बलिदान के फलस्वरूप मिली है। हमस ब का दायित्व है कि सम्प्रदाय, जाति एवं भाषा से ऊपर उठते हुए राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है। हम सब यथार्थ में कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सम्प्रदा, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी को अपनाकर विकसित राष्ट्र अपना सकते है। हम सबको अपनी विरासत पर गर्व रखते हुए एकता और एकजुटता से देश को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जा सकते है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, कर्मचारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
18/08/2025
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली
दिनांक 14 अगस्त 2025 को बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाँसी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया एवं 79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शिक्षिकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा ने कहा कि वैसे तो इतिहास में भारत का विभाजन 19 बार हो चुका है लेकिन तत्कालीन राजनीतिक दलों के कमजोर इच्छा शक्ति के कारण 02 जून 1947 को भारत के विभाजन को मंजूरी दी गयी और 14 अगस्त 1947 को 20 लाख से भी ज्यादा लोग धार्मिक आधार पर स्थापित हुए और लगभग 05 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। आज हम सभी इस विस्थापना के दौरान अपना बलिदान दिए हुए लोगों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इसके पश्चात् 79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, झाॅसी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तिरंगा यात्रा गोविंद चैराहा से होते हुए कचहेरी चैराहा एवं इलाईट चैराहा से पुनः महाविद्यालय में पहंुची। तिरंगा यात्रा में एन.सी.सी., एन.एस.एस एवं महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राऐं कर्मचारी एवं शिक्षकगण प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, प्रो0 सुरभि यादव, प्रो0 डी0डी0गुप्ता, प्रो0 दिनेश कुमार, डाॅ0 विजय कुमार यादव, डाॅ0 सिप्पी दासानी, डाॅ0 मानवेंद्र सिंह सेंगर, डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 अनिल कुमार वाजपेयी, डाॅ0 शिवम वाजपेयी, डाॅ0 वी.सी.द्विवेदी, डाॅ0 सुनील भाटिया, श्रीमती शिखा गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।