17/10/2024
आर्य कन्या महाविद्यालय में दिनांक 17-10-2024 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक जी की अध्यक्षता में अमर उजाला के तत्वाधान में मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी आलोक अग्रहरि जी एवं विशिष्ट अतिथि एस बेग ने साइबर क्राइम एवं यातायात से संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा की छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने सवाल पूछे जिनका उन्हें समाधान भी दिया गया कार्यक्रम अमर उजाला के तत्वाधान में विकास जी ने संपन्न कराया कार्यक्रम में डॉक्टर मोनिका डॉ अपर्णा डॉक्टर किरण सिंह डॉक्टर अपूर्व उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन डॉ रेनू शिवहरे द्वारा किया गया।
16/10/2024
आज दिनांक 16.10.2024 को आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में प्राचार्या प्रोफेसर अलका नायक की अध्यक्षता में महाकुंभ प्रयागराज - 2025 राई लोकनृत्य प्रस्तुतिपरक 15 दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षिका वंदना कुशवाहा के द्वारा 25 छात्राओ को राई लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज इस प्रशिक्षण में 10 अतिरिक्त इच्छुक छात्राओं ने भी अपना पंजीकरण करवाया। इस कार्यशाला में डॉक्टर मोनिका त्रिपाठी डॉक्टर अपर्णा चौबे तथा डॉक्टर कविता अग्निहोत्री द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
03/10/2024
आज दिनांक 3/10/ 24 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय, कुल सचिव विनय कुमार जी एवं परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर जी सेंटर फार रिसर्च इंस्टीट्यूशन इन स्कीम एंड पॉलिसीज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2024 के अंतर्गत शासन द्वारा नामित दिव्या जी ,राहुल जी द्वारा PEHLE UP प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ उक्त कार्यशाला में centre for research in schemes and policies ( c r i sp) embedded degree programs, NAAC ,NIRF विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई कार्यशाला में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आइक्यूएसी प्रभारी उपस्थित रहे आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अलका नायक एवं डॉ मोनिका त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
02/10/2024
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में आदरणीय प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक जी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एवं 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर नुक्कड़ नाटक, महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में समस्त स्टाफ एवं एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स एवं महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक जी द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा राम धुन गाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इसी के साथ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक ने छात्राओं को बताया कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान दिया। इसी के साथ महाविद्यालय की सौम्या वर्मा मैडम ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉक्टर किरण मैडम ने महात्मा गांधी जी के द्वारा किए गए आंदोलन में सहभागिता के बारे में छात्रों को बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए डॉक्टर मोनिका त्रिपाठी ने गांधी जी और स्वच्छता के बारे में छात्राओं को बताया। डॉ रेनू शिवानी ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता, डॉक्टर स्वाति भदोरिया, डॉक्टर कल्पना निरंजन, सौम्या वर्मा, डॉक्टर किरण ,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निधि अवस्थी श्रीमती सपना अरोड़ा एवं मोनिका त्रिपाठी, डॉक्टर अपर्णा , डॉ समित,दीपमाला,रितु, अभिलाष आदि उपस्थित है। कार्यक्रम का संचालन एवं आधार श्रीमती सपना अरोड़ा द्वारा दिया गया।
01/10/2024
राजकीय इंटर कॉलेज हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए गए नवाचार के शिक्षण अधिगम सामग्री टीएल एमकी प्रदर्शनी लगाई गई इसमें जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज वह हाई स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया
राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने की आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी की प्राचार्या डॉ अलका नायक जी के दिशा निर्देशन में इस प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल के रूप में आर्यकन्या महाविद्यालय की प्रवक्ताऐ डॉक्टर कविता अग्निहोत्री डॉक्टर सौम्या वर्मा डॉ अलका गुप्ता डॉक्टर अभिलाषा सिंह शामिल रहीं है सभी निर्णायक मंडल की प्रवक्ताओं को सम्मानित किया गया
28/09/2024
आर्य कन्या महाविद्यालय में दिनांक 27-10-2024 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक जी की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं चार्टके द्वारा पर्यटन के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया कार्यक्रम में प्राचार्य अलका नायक जी के द्वारा पर्यटन से संबंधित विभिन्न जानकारी साझा की गई एवं महाविद्यालय से जाने वाले अगले पर्यटन स्थल का चयन कर छात्रों को जानकारी दी छात्राओं ने भी विभिन्न पर्यटक स्थलों जहां पर वह घूम कर आई है उसके बारे में अपने अनुभव साझा किया कार्यक्रम का संचालन दिव्या ने किया कार्यक्रम में डॉक्टर स्वाति भदोरिया डॉक्टर कल्पना निरंजन डॉक्टर अपर्णा डॉक्टर मोनिका किरण सिंह डॉक्टर अपूर्वा उपस्थिति रही कार्यक्रम का आभार डॉक्टर रेनू शिवहरे ने व्यक्त किया
27/09/2024
आज दिनांक 26 9.2024 को हर कन्या महाविद्यालय झांसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य डॉक्टर अलका नायक के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा के अंतर्गत तृतीय इकाई की स्वयं सेविका ने सीपरी बाजार सब्जी मंडी तथा टेंपो स्टैंड पर स्वच्छता का कार्य किया साथ ही साथ फल विक्रेताओं का सब्जी विक्रेताओं से सिंगल उसे पॉलिथीन को उपयोग न करने की हिदायत थी और उनके पास से सिंगल उसे पॉलिथीन को जप्त किया और उन्हें कपड़े के बने ठेले बाते स्वयंसेवी कौन है इस अभियान में 2.5 किलो पॉलिथीन जप्त की और महाविद्यालय जाकर उसको नष्ट किया।
इस अवसर पर तृतीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोनिका त्रिपाठी एवं स्वयंसेविका ये उपस्थित रहे।
27/09/2024
आज दिनांक 27/09/2024 को विश्व पर्यावरण दिवस (पर्यटन एवम शांति)के उपलक्ष्य में 3/32यूपी गर्ल्स बटालियन बुंदेलखंड युनिवर्सिटी झांसी एवम आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स द्वारा राजकीय संग्रहालय झांसी का विजिट किया साथ ही दीनदयाल सभागार में आयोजित वर्ल्ड टूरिज्म डे के आयोजन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की!
झांसी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश श्री जयवीर सिंह रहे,
कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय एवम आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की 165 कैडेट्स एवम एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रश्मि सिंह, लेफ्टिनेंट शारदा सिंह ,एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
26/09/2024
आज दिनांक 26 9.2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्राचार्या डॉक्टर अलका नायक जी के निर्देशन में आर्य कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि अवस्थी एवं श्रीमती सपना अरोड़ा के द्वारा झांसी की आन बान शान झांसी का किला जो की ऐतिहासिक धरोहर है वहां पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।
24/09/2024
आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को आर्य कन्या महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉक्टर अलका नायक जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रथम एवं द्वितीय इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सपना अरोड़ा एवं निधि अवस्थी के द्वारा एक पौधा मां के नाम लगाकर किया गया।