Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP

Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP

Share

Admission Open session 2026-27
D.Pharma, B.Pharma,B.Ed, D.El.Ed,B.A, B.Sc,B.Com,M.A., M.Sc,LL.B,BA.LLB 100% Free Wifi for students.

Photos from Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP's post 15/11/2025

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न
आज दिनांक 15 नवम्बर 2025 को Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट उत्साह एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु सभी शिक्षकगण, आयोजन समिति, एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार।

धन्यवाद।

14/11/2025

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 15 नवंबर 2025

08/11/2025
03/11/2025

📢 महत्वपूर्ण सूचना – D. Pharma प्रवेश 2025
🎓 Special Round (5th Round) Counselling – अंतिम अवसर

जिन विद्यार्थियों ने JEECUP (Group-E Pharmacy) प्रवेश परीक्षा दी है,
उनके लिए D. Pharma में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर आ गया है!

🗓 काउंसलिंग (Choice Filling) की तिथि:
👉 04 नवम्बर 2025 से 06 नवम्बर 2025 तक

🌐 ऑनलाइन पोर्टल:
🔗 https://jeecup.admissions.nic.in

⚙️ मुख्य चरण:
1️⃣ 04 से 06 नवम्बर – Choice Filling

🏫 प्रथम वरीयता में अवश्य चुनें:
1️⃣ 3377 – दूधनाथ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सकरार, झाँसी
2️⃣ 3441 – दूधनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सकरार, झाँसी

📞 संपर्क करें:
📱 8953475491, 8808401534

⚠️ यह D. Pharma में प्रवेश का अंतिम अवसर है — समय पर अपनी काउंसलिंग पूर्ण करें!

Photos from Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP's post 23/09/2025

आज दिनांक 23/09/2025 को श्री दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय सकरार में मिशन शक्ति के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबन्धक प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र पटेल जी और सकरार सब इंस्पेक्टर श्री रामेन्द्र सिंह जी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक यादव जी ने की।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान, महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान अहिरवार बी0एस0सी0 प्रथम वर्ष की छात्रा को एक दिन का प्राचार्य नियुक्त किया गया, जो इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहलू था।
प्रमुख अतिथियों के भाषण:
प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र पटेल (मुख्य अतिथि)
अपने उद्घाटन भाषण में प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र पटेल जी ने कहा, "महिला सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हमारे समाज की प्रगति और विकास के लिए अनिवार्य है। आज इस मंच से हम सभी को यह समझना चाहिए कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। महिलाओं को समान अवसर मिलना चाहिए, और उनका योगदान समाज में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी भी पुरुष का। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम समाज में इस दिशा में जागरूकता फैलाने का एक बेहतरीन तरीका है।"
डॉ. अशोक यादव (महाविद्यालय प्राचार्य)
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक यादव जी ने कहा, "आज का यह कार्यक्रम हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। मुस्कान अहिरवार को एक दिन का प्राचार्य बना कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उनका नेतृत्व क्षमता, उनके विचार और उनके दृष्टिकोण समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। हम अपने विद्यार्थियों को यह सिखाते हैं कि वे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि जीवन के सभी पहलुओं में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हों।"
इस अवसर पर सकरार थाना के सब इंस्पेक्टर अर्पित त्यागी जी, रुकमिनी शर्मा जी (आरक्षी), उप निदेशक अमित पटेल जी, और महाविद्यालय के प्रवक्ता श्री विनय भारती, एम. के. निरंजन, धर्मेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, परशुराम अहिरवार, दिनेश भारती, दिलीप चंद्र, नीरज त्रिपाठी, रामचरन कुशवाहा , निर्मला यादव, राशि चौहान, उमेश द्विवेदी , अजयपाल सिंह, राजाराम कुशवाहा, देशराज यादव और महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
MissionShakti





Photos from Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP's post 05/09/2025

सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

30/08/2025

बी.एड में डायरेक्ट एडमिशन प्रवेश प्रारंभ ।
न्यूनतम फीस में बी.एड करने का सुनहरा अवसर।

Photos from Doodhnath Group of Institutions Sakrar Jhansi/Ambedkar Nagar UP's post 25/08/2025

🌸 श्री दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण – चंदेरी (म.प्र.) 🌸

श्री दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय के डी.एल.एड. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक अनुभव को और अधिक सशक्त एवं व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से चंदेरी (म.प्र.) के विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन से जोड़ना तथा उन्हें भारत की गौरवशाली धरोहर, संस्कृति एवं इतिहास से परिचित कराना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चंदेरी दुर्ग, जैन मंदिर, बौद्ध स्तूप, मशहूर चंदेरी वस्त्र उद्योग एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक स्थल से संबंधित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा अपने अनुभव साझा किए।

इस शैक्षणिक भ्रमण से न केवल विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हुआ, बल्कि उनमें सांस्कृतिक धरोहर को संजोने एवं संरक्षित करने की प्रेरणा भी जागृत हुई। यह यात्रा उनके सर्वांगीण विकास एवं भविष्य के अध्यापक के रूप में उनकी भूमिका को और अधिक सार्थक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं यादगार रही। 🌿

Want your school to be the top-listed School/college in Jhansi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Sakrar
Jhansi
284205

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm