Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi

Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi

Share

भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी

15/08/2026
Photos from Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi's post 15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 , ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ
#स्वदेशी #विद्याभारती विद्याभारती कानपुर प्रान्त Smart City Jhansi आत्मनिर्भर भारत

Photos from Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi's post 14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा यात्रा निकली गयी
विद्याभारती कानपुर प्रान्त

Photos from Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi's post 12/08/2026

भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
​झाँसी, 11 अगस्त: स्थानीय बालाजी मार्ग स्थित भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित छात्र संसद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कुंजबिहारी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड-31 की पार्षद ऋतिका तिवारी रहीं, जबकि समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के कोषाध्यक्ष आनंद शिवहरे ने की।
​कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र संसद के प्रमुख आचार्य प्रफुल्ल सक्सेना द्वारा प्रस्तुत छात्र संसद की प्रस्तावना से हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम प्रस्तावना रखते हुए छात्र संसद के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके पश्चात प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता कुंजबिहारी गुप्ता ने कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि दायित्व निभाने का नाम है। छात्र संसद में मिली यह जिम्मेदारी विद्यार्थियों में अनुशासन, न्यायप्रियता और सेवा भावना का बीजारोपण करती है। विशिष्ट अतिथि पार्षद ऋतिका तिवारी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर जिम्मेदारियों का वहन करना विद्यार्थियों को भविष्य का एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनाता है। वहीं अध्यक्षीय भाषण में कोषाध्यक्ष आनंद शिवहरे ने कहा कि विद्या भारती के संस्कार और ज्ञान का समन्वय ही छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है।
​तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संसद में युवराज साहू को प्रधानमंत्री (बालक), विनय सिंह राठौर को उप प्रधानमंत्री (बालक), निवेदिता पाराशर को प्रधानमंत्री (बालिका) तथा प्रथा तिवारी को उप प्रधानमंत्री (बालिका) मनोनीत किया गया। अनुशासन व्यवस्था हेतु सक्षम शर्मा को अनुशासन प्रमुख (बालक), युवराज श्रीवास्तव को उप अनुशासन प्रमुख, गरिमा सोनी को अनुशासन प्रमुख (बालिका) एवं अनुष्का सक्सेना को उप अनुशासन प्रमुख (बालिका) बनाया गया।
​विभागीय दायित्वों के अंतर्गत पुरस्कार प्रमुख कपिल त्रिपाठी, उद्यान प्रमुख वेदान्त यादव, विद्युत प्रमुख कनिष्क, पुस्तकालय प्रमुख तेजस प्रताप सिंह, विज्ञान प्रमुख अमन पटेल, साज-सज्जा प्रमुख निशान्त यादव, भूगोल वाटिका प्रमुख अमन पटेल, गणित लैब प्रमुख युवराज श्रीवास्तव, स्वच्छता प्रमुख युवराज साहू, वंदना प्रमुख पूर्वी, खोया-पाया प्रमुख जीवेश, मध्याह्न भोजन प्रमुख हिमाचल, जल प्रमुख गोविन्द पांचाल, क्रीड़ा प्रमुख ख्वाहिश कुशवाहा, चिकित्सा प्रमुख अनुरुद्ध पस्तोर, वाहन प्रमुख उत्कर्ष यादव तथा अतिथि प्रमुख अनामिका पटेल ने अपने-अपने विभागों की शपथ ग्रहण की। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार ने सभी अतिथियों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
#विद्याभारती #स्मार्टसिटीझांसी #स्वदेशी

11/08/2026

Photos from Bhani Devi Goyal SVM Inter College,Jhansi's post 18/07/2026

*विद्यालय में बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित*
आज विद्यालय में बोर्ड परीक्षा 2026 हाईस्कूल एवम् इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर संघ के प्रांत कार्यवाह श्री अनिल श्रीवास्तव जी , विद्यालय के प्रबंधक श्री केके गुप्ता उपाध्यक्ष श्री पवन सरावगी कोषाध्यक्ष श्री आनंद शिवहरे कार्यकारणी सदस्या श्रीमती स्वप्निल मोदी समाजसेवी श्री मनमोहन गेड़ा,अशोक अग्रवाल डा यू पी सिंह , अभिभावक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया । अंत में प्रधानाचार्य श्री छत्रसाल स्वर्णकार ने सभी का आभार व्यक्त किया
*** कृष्ण कान्त गुप्ता ( प्रभारी _सोशल मीडिया )***
#विद्याभारती #स्मार्टसिटीझांसी #विद्याभारतीकानपुरप्रान्त

Want your school to be the top-listed School/college in Jhansi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


बालाजी रोड, झाँसी
Jhansi
284002