JMV Competition Group

JMV Competition Group

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JMV Competition Group, Educational Research Center, Jhansi.

24/01/2023

इंसान का सबसे बड़ा शत्रु कौन होता है जानते हो वह सबसे सस्ती चीज होती है आप सोचेंगे क्या?
तो हमारा सबसे बड़ा शत्रु समय ही होता है जिसने समय को बर्बाद किया वह खुद बर्बाद हो गया क्योंकि कभी भी समय खरीदा नहीं जाता ना बेचा जाता है तो समय ही हमारा सबसे बड़ा शत्रु है।

............धीरज सर

05/01/2023

जब भी आप सरकारी जॉब की तैयारी करें ना तो जमाने को पूछने और बताने की जरूरत नहीं है आप खुद से ही शाम को पूछे जो आपने दिन भर में किया है वह क्या सही है क्योंकि दुनिया को मूर्ख बनाना बहुत आसान है पर खुद को मूर्ख बनाना काफी मुश्किल है आप करके देखिए अगला दिन आपका बेहतर होगा और उसका अगला दिन और बेहतर ऐसे करते-करते कब आपकी तैयारी और और और बेहतर हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा तो खुद से पूछे और खुद को बताएं कि आप हैं कौन।
जब आप अपने मन से पूछेंगे ना कि आप सही हैं और अगर वह बोल रहा है कि आप सही हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको नौकरी लगवाने से नहीं रोक सकती आपका मन बोले कि इससे ज्यादा मैं नहीं कर सकता था बस जीत आपकी ही है।

........ धीरज सर

04/01/2023

सरकारी नौकरी की तैयारी त्याग का दूसरा नाम होती है यह आपसे सारे दोस्त यार आपके अच्छे पल कंफर्ट जोन सब कुछ छीन लेती है पर लगने के बाद उनको वापस देती है एक अच्छी रिस्पेक्ट के साथ आप सम्मान महसूस करते हैं तो अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो त्याग से ना डरिए क्योंकि तैयारी त्याग का दूसरा नाम है।

......धीरज सर

03/01/2023

सरकारी नौकरी की तैयारी कोई भी खेल नहीं है यह महाभारत के युद्ध से भी बड़ा युद्ध है महाभारत का युद्ध विश्व का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है जिसमें 5000000 लोगों ने भाग लिया था लेकिन एक सरकारी नौकरी की तैयारी में 12000000 अभ्यार्थी भाग लेते हैं तो मेरे नजरिए में आप सभी योद्धा है इस युद्ध को पूरी ईमानदारी के साथ लड़े जीत आपकी ही होगी।

..........धीरज सर

30/12/2022

एक सरकारी नौकरी आपके पूरे परिवार को इज्जत दिलाती है रोज हर समय जो समाज आज आप का बहिष्कार कर रहा है वह कल आपको सहारना देने के लिए तैयार बैठा है बस थोड़ी सी हिम्मत और लगातार प्रयास बाकी है!
आप भारत के चाहे किसी भी कोने में जॉब कर रहे हो लेकिन आपका परिवार जहां होगा वहां उसे इज्जत मिलने वाली है तो लग जाइए अपनी जान लगा दीजिए।
.......धीरज सर

29/12/2022

नौकरी लेने के लिए 24 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं है।
पर 24 घंटे पढ़ाई के माहौल में रहना बहुत ही जरूरी है।

........ धीरज सर

25/12/2022
16/12/2022

little boy fun

13/12/2022

aap ko yad he

Want your school to be the top-listed School/college in Jhansi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Website

Address


Jhansi
284003