Bhani Devi Goyal Sarswati Vidya Mandir Jhansi
यह शीक्षण संस्थान विद्याभारती द्वारा संचालित है
29/04/2023
झाँसी। भानी देवी गोयल स०वि०मं०इ०का० बालाजी मार्ग, झांसी में नगर निगम एवं सर्वहित सर्वोपरि संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबन्धन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री छत्रसाल स्वर्णकार ने कहा कि 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत जो माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वप्न है, उसे साकार करने के लिए हमें हमें अपने घर को स्वच्छ बनाना है तथा स्वयं को स्वस्थ्य रखना है।
सर्वहित सर्वोपरि के सुपरवाइजर सुनील रायकवार जी ने बच्चों को गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा को अलग-2 करने के बारे में बताया एवं छात्र स्वच्छ झांसी सुन्दर झांसी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए छात्र -छात्रओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई।
अन्त में समाजसेवी संजय तिवारी 'राष्ट्रवादी' ने छात्र-छात्रओं से चर्चा की और कहा कि यदि हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ होगा, तों हमारा तन-मन दोनों स्वस्थ्य होगा। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, उपस्थित आचार्य बन्धु / दीदियों एवं छात्रों को आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य सुरेश गोस्वामी, कवि संजीव दुबे, बृजभूषण झां, कौशलेश पाल, अवधेश गोस्वामी, रामखिलावन विश्वकर्मा, डा० अरविन्द निरंजन, अतुल तिवारी, विनय मिश्रा, मयूर गर्ग, अतुल तिवारी, कृष्णकान्त गुप्ता, हरिश्चन्द्र गुप्ता, विष्णुकान्त श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी, रामनारायण त्रिपाठी, स्मृति अग्निहोत्री, राधिका शिवहरे, रश्मि त्रिपाठी, मंजू मिश्रा तथा विद्यालय के मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र गुप्त आदि उपस्थित रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Jhansi
284001